Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

भाजपा आइटी सेल हेड अमित मालवीय के ट्वीट को ट्विटर ने लेबल दिया ‘मैनिपुलेटिड मीडिया’

ट्विटर ने भारत में भ्रामक ट्वीट को फ्लैग और लेबल देने की शुरुआत कर दी है। जिसकी शुरुआत भाजपा आइटी सेल के हेड अमित मालवीय से हुई है।
आइटी सेल

ट्विटर ने भाजपा आइटी सेल के हेड अमित मालवीय की एक ट्वीट को फ्लैग किया है और इसे “मैनिपुलेटिड मीडिया” का लेबल दिया है। मतलब कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। किसान आंदोलन के दौरान राहुल गांधी ने एक फोटो ट्वीट किया था जिसमें एक पुलिसकर्मी बुजुर्ग किसान पर लाठी ताने दिख रहा है। इस लिंक पर क्लिक करके आप ट्वीट देख सकते हैं। जिसके जवाब में अमित मालवीय ने एक ट्वीट किया और उसी फोटो के साथ एक वीडियो भी जोड़ दिया जिसमें बुजुर्ग किसान भागता दिख रहा है। अमित मालवीय ने दावा किया कि किसान को पुलिस ने छुआ तक नहीं है। इस लिंक पर क्लिक करके आप ट्वीट देख सकते हैं।

क्या है ट्विटर फ्लैगिंग?

हाल ही में अमेरिका में हुए चुनाव के दौरान ट्वीटर ने ट्वीट को फ्लैग करना और उन्हें लेबल देना शुरू किया। ट्वीटर ने ऐसा अपनी Civic Integrity Policy के तहत किया है। अक्टूबर 2020 में सिविक इंटिग्रिटी पॉलिसी में लिखा है कि-

‘’आप चुनाव या अन्य नागरिक प्रक्रियाओं में हेरफेर या हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से ट्विटर की सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसमें ऐसी सामग्री पोस्ट करना या साझा करना शामिल है जो लोगों को किसी नागरिक प्रक्रिया में कबकहाँ या कैसे भाग लेना है आदि के बारे उनको गुमराह कर सकती है और लोगों की भागेदारी को रोक सकती है। इसके अलावाहम अतिरिक्त संदर्भ प्रदान करने के लिए नागरिक प्रक्रियाओं के बारे में गलत या भ्रामक जानकारी वाले ट्वीट्स की दृश्यता को लेबल और कम कर सकते हैं। ’’

अमेरिका चुनाव के उदाहरण

अमेरिका में चुनाव के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की कई ट्वीट को ट्विटर ने लेबल और फ्लैग किया। जिनमें चुनाव की पारदर्शिता और परिणाम संबंधि गलत और भ्रामक दावे किए गये थे। उदहारण के तौर पर 8 नवंबर को ट्रंप ने चुनाव में धांधली का दावा करते हुये एक ट्वीट किया। जिसे आप इस लिंक पर देख सकते हैं। इसे ट्वीटर ने फ्लैग किया और लेबल दिया कि चुनाव में धांधली का दावा विवादित है।

इसके अलावा भी अनेक उदाहरण हैं जिन्हें आप देख सकते हैं। उदाहरण एकउदाहरण दोउदाहरण तीनउदाहरण चार

भारत में शुरुआत

ट्विटर ने भारत में भ्रामक ट्वीट को फ्लैग और लेबल देने की शुरुआत कर दी है। जिसकी शुरुआत भाजपा आइटी सेल के हेड अमित मालवीय से हुई है। गौरतलब है कि अमेरिका में जब ट्विटर ने ट्वीट फ्लैग करना शुरु किया तो भारत के भी अनेक कार्यकर्ताओं, फेक्ट चेकर्स और सोशल मीडिया यूजर्स ने बड़े पैमाने पर मांग उठाई कि भारत में भी इसकी शुरुआत की जाए। तो इसकी शुरुआत अमित मालवीय से हो गई है।

क्या बाक़ी सोशल मीडिया भी इस तरह की पहल करेंगे?

अमेरीकी चुनाव के दौरान सिर्फ ट्वीटर ही नहीं बल्कि फेसबुक ने भी फेसबुक पोस्ट्स को फ्लैग और लेबल देना शुरु कर दिया था। उदाहरण के तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की इस फेसबुक पोस्ट को देखें।

ट्विटर ने भारत में शुरुआत कर दी है। लेकिन फेसबुक ने अब तक भारत में इसकी पहल नहीं है। उम्मीद है कि फेसबुक भी जल्द ही हिंदुस्तान में फ्लैगिग और लेबल करना शुरू करेगा। माना ये जा रहा है कि इस फ्लैगिंग और लेबल की पहल से फेक न्यूज़ और भ्रामक जानकारियों पर कुछ अंकुश लगाया जा सकेगा।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रेनर हैं। आप सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते रहते हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest