NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
यूएन ने अल्जीरिया से हिरक प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ मानवाधिकारों के हनन को रोकने का आह्वान किया
मानवाधिकार कार्यालय ने अल्जीरियाई अधिकारियों द्वारा राजनीतिक बंदियों के ख़िलाफ़ शारीरिक और यौन हिंसा की रिपोर्ट मिलने का भी खुलासा किया है।
पीपल्स डिस्पैच
13 May 2021
यूएन ने अल्जीरिया से हिरक प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ मानवाधिकारों के हनन को रोकने का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र ने अल्जीरिया में बिगड़ती मानवाधिकारों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है और अल्जीरियाई सरकार से आग्रह किया है कि वह देश में सरकार विरोधी हिरक आंदोलन के प्रदर्शनकारियों, समर्थकों और सहानुभूति रखने वालों पर हो रही व्यवस्थित कार्रवाई को बंद करे। बुधवार 12 मई को कई मीडिया संस्थानों ये रिपोर्ट प्रकाशित की है।

इन विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए सरकार द्वारा की गई कई कार्रवाइयों की निंदा करते हुए, द ऑफिस ऑफ द यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर ह्यूमन राइट्स (ओएचसीएचआर) ने सरकार से कहा है कि वह निष्पक्ष और प्रभावी तरीके से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अधिकारियों और सुरक्षा बलों द्वारा कथित तौर पर किए गए कई प्रकार के मानवाधिकार उल्लंघनों की तेजी से जांच करे।

मंगलवार को मानवाधिकार कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में यूनाइटेड नेशंस हाई कमीशनर फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रवक्ता रूपर्ट कोलविले ने कहा कि "हम अल्जीरिया में इस स्थिति को लेकर चिंतित हैं जहां विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शांतिपूर्ण सभा करने और सार्वजनिक मामलों में शामिल होने को लेकर लगातार हमला जारी है। COVID-19 महामारी के कारण हिरक मूवमेंट द्वारा ऑनलाइन प्रदर्शन आयोजित किए जाने के बाद 13 फरवरी 2021 को अल्जीरिया की सड़कों पर प्रदर्शनों के फिर से शुरू होने के बाद हमें शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अनावश्यक और असंगत कार्रवाई की निरंतर रिपोर्ट मिली है साथ ही साथ गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है।”

यूएन ने इस तथ्य पर भी चिंता जताई कि लगभग 70 अल्जीरियाई लोगों को अभी भी अधिकारियों द्वारा हिरक विरोध प्रदर्शन के मामले में हिरासत में लिया गया है जिनमें से कुछ प्रदर्शनकारी लंबी जेल की सजा काट रहे हैं।

इसके अलावा इसने सरकार से आग्रह किया है कि वह संबंधित दंड संहिता की समीक्षा करे, साथ ही ऐसे अन्य अन्यायपूर्ण और दमनकारी कानून की समीक्षा करे जो हाल ही में रैलियों और प्रदर्शनों को प्रतिबंधित करने और प्रदर्शनकारियों और आलोचकों के खिलाफ मुख्य रूप से हिरक आंदोलन से जुड़े लोगों के लिए दंडात्मक रूप से इस्तेमाल करने के लिए पारित किए गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने शारीरिक और यौन हिंसा के मामलों को लेकर भी विशेष रूप से चिंता जाहिर की है जो कि अल्जीरियाई सुरक्षा बलों द्वारा राजनीतिक कैदियों के खिलाफ भी होने लगे हैं। अन्य परेशान करने वाली रिपोर्टों से यह भी पता चला है कि कैसे अधिकारी भविष्य में होने वाले किसी भी प्रदर्शन या रैलियों में भाग नहीं लेने को लेकर कई बंदियों को शपथ पत्र और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

Algeria
USA
America
Hirak movement
hirak protesters
Joe Biden

Trending

कानपुर: सरेआम मुस्लिम युवक की पिटाई, आरोपियों की ग़िरफ़्तारी के ख़िलाफ़ बजरंग दल का धरना
कानपुर में मुस्लिम युवक की पिटाई, यूपी में फैलता किसान आंदोलन और अन्य ख़बरें
शेयर में छोटे निवेशक लगा रहे हैं सट्टा?
अहंकारी मोदी, UP में खाएंगे पटखनी : उग्राहां
भारत एक मौज : ओलंपिक और मोदीजी, नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल और शक्तिमान बने 'भक्तिमान'
हिमाचल प्रदेश में बढ़ते भूस्खलन की वजह क्या है? लोग सड़कों का विरोध क्यों कर रहे हैं? 

Related Stories

वर्तमान और भविष्य के बीच संघर्ष का नाम है क्रांति : फिदेल कास्त्रो
अनीश अंकुर
वर्तमान और भविष्य के बीच संघर्ष का नाम है क्रांति : फिदेल कास्त्रो
13 August 2021
आज लैटिन अमेरिकी महादेश के विश्विविख्यात क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो का 95 वां जन्मदिन है। जिस ढंग से अमेरिका क्यूबा में दखल देने की कोशिश कर सत्ता
इस साल बर्बाद हो सकते हैं करीब एक लाख ग्रीन कार्ड, भारतीय पेशेवरों में नाराज़गी
भाषा
इस साल बर्बाद हो सकते हैं करीब एक लाख ग्रीन कार्ड, भारतीय पेशेवरों में नाराज़गी
06 August 2021
वाशिंगटन: रोजगार आधारित करीब एक लाख ग्रीन कार्ड के दो महीने के भीतर बर्बाद होने का खतरा है जिससे भारतीय आईटी पेशेवरों में नाराजगी
विरोध प्रदर्शन ने बाइडेन को नया एविक्शन बैन लागू करने के लिए मजबूर किया
पीपल्स डिस्पैच
विरोध प्रदर्शन ने बाइडेन को नया एविक्शन बैन लागू करने के लिए मजबूर किया
05 August 2021
फेडरल एविक्शन मोरेटोरियम की समाप्त होने के विरोध में कई दिनों के विरोध के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन ने मंगलवार 3 अगस्त को एक नया मोरेटोरियम

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • कानपुर में मुस्लिम युवक की पिटाई, यूपी में फैलता किसान आंदोलन और अन्य ख़बरें
    न्यूज़क्लिक टीम
    कानपुर में मुस्लिम युवक की पिटाई, यूपी में फैलता किसान आंदोलन और अन्य ख़बरें
    13 Aug 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंड अप में आज हमारी नज़र रहेगी कानपुर में मुस्लिम युवक की पिटाई, यूपी में फैल रहा किसान आंदोलन और अन्य ख़बरों पर।
  • शेयर में छोटे निवेशक लगा रहे हैं सट्टा?
    न्यूज़क्लिक टीम
    शेयर में छोटे निवेशक लगा रहे हैं सट्टा?
    13 Aug 2021
    पिछले 17 महीनों में सेंसेक्स में 220% का उछाल आया है। दरबारी अर्थशास्त्री कह रहे हैं कि इससे सबसे ज़्यादा छोटे निवेशकों को फ़ायदा हुआ है। लेकिन आंकड़े बताते हैं कि छोटे निवेशक खरीद फ़रोक्त ज़रूर कर…
  • अहंकारी मोदी, UP में खाएंगे पटखनी : उग्राहां
    न्यूज़क्लिक टीम
    अहंकारी मोदी, UP में खाएंगे पटखनी : उग्राहां
    13 Aug 2021
    ख़ास पेशकश में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की BKU (उग्राहां) के प्रमुख जोगिंदर सिंह उग्राहां से और जानना चाहा कि जब UP में योगी सरकार किसान को लुभाने के लिए पंचायत तक करने पर उतर आई हैं तो कैसे…
  • भारत एक मौज : ओलंपिक और मोदीजी, नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल और शक्तिमान बने 'भक्तिमान'
    न्यूज़क्लिक टीम
    भारत एक मौज : ओलंपिक और मोदीजी, नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल और शक्तिमान बने 'भक्तिमान'
    13 Aug 2021
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा मोदी जी और ओलंपिक के पदक विजेताओं के बीच बातचीत के बारे में बात कर रहे हैं। इसके साथ ही वह नीरज चोपड़ा के सिंगल होने में नविका कुमार की दिलचस्पी, शक्तिमान बन…
  • जैव विविधता से लेकर समोसे तक : सब कुछ दूषित?
    इंद्र शेखर सिंह
    जैव विविधता से लेकर समोसे तक : सब कुछ दूषित?
    13 Aug 2021
    सरकारें उपभोक्ताओं की सुरक्षा और आधिकारिक तौर पर स्वीकृत नहीं किए गए बीज के किस्मों के प्रसार को रोकने के साथ-साथ उनकी विषाक्तता और कैंसरशीलता की जांच के लिए भी जिम्मेदार होती हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें