NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आधी आबादी
महिलाएं
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका में गर्भपात पर फैसले से वैश्विक बहस शुरू
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने अमेरिका के उच्चतम न्यायालय द्वारा गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को पलटने से संबंधित फैसले को महिलाओं के मानवाधिकारों और लैंगिक समानता के लिए “बड़ा झटका” करार दिया है।
भाषा
25 Jun 2022
abortion

नैरोबी/'संयुक्त राष्ट्र: अमेरिका में शुक्रवार को गर्भपात के लिए संवैधानिक संरक्षण को समाप्त करने वाले फैसले ने दुनिया भर में गर्भपात विरोधियों को प्रोत्साहित किया है। वहीं, गर्भपात के अधिकार के पैरोकारों ने चिंता जताई है कि यह फैसला उनके देश में इसे वैध बनाने की दिशा में हाल में उठाए गए कदमों को जोखिम में डाल सकता है।

अर्जेंटीना के एक सक्रियतावादी और लैटिन अमेरिका और कैरिबियन के कम्पेनियन नेटवर्क (गर्भपात अधिकारों का समर्थन करने वाला एक समूह) के सदस्य रूथ जुरब्रिगेन ने कहा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक रो बनाम वेड के फैसले को पलटना ''दिखाता है कि इस प्रकार के अधिकारों को हमेशा कुचले जाने का खतरा होता है।''

विदा एसवी फाउंडेशन की अध्यक्ष सारा लारिन ने कहा, ''मुझे विश्वास है कि इस फैसले से अमेरिका और दुनिया भर में गर्भपात को खत्म करना संभव होगा।''

केन्या में गर्भपात के अधिकारों के लिए काम करने वाली फोंसिना अर्चना ने शुक्रवार के फैसले की खबर देखी और कहा कि वह थोड़ी देर के लिए दहशत की स्थिति में आ गईं।

उन्होंने कहा, ''यह अमेरिका में हो रहा है, जबकि महिला अधिकारों की बात आने पर उसे मिसाल होना चाहिये था। अगर यह अमेरिका में हो रहा है, तो यहां अफ्रीका में मेरे बारे में क्या? यह एक बहुत ही दुखद दिन है।''

उन्होंने चिंता जताई कि यह फैसला पूरे अफ्रीका में गर्भपात विरोधियों को प्रोत्साहित करेगा, जिन्होंने प्रजनन स्वास्थ्य क्लीनिक में बाधा पहुंचाई है या हमला करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा, ''महाद्वीप में कोई सुरक्षित जगह नहीं है।''

गर्भपात के अधिकारों का समर्थन करने वाले शोध संगठन न्यूयॉर्क के गुट्टमाकर इंस्टीट्यूट के अनुसार, उप-सहारा अफ्रीका में गर्भपात पहले से ही दुनिया के किसी भी अन्य क्षेत्र की तुलना में अधिक असुरक्षित है। बड़ी संख्या में बच्चे पैदा करने वाली उम्र की महिलाएं उन देशों में रहती है, जहां गर्भपात कानून अत्यधिक या मध्यम प्रतिबंधित है।

गर्भपात विरोधी कार्यकर्ताओं ने इस फैसले की सराहना की। विधि निर्माता अमालिया ग्रेनाटा ने ट्वीट किया ''दुनिया में फिर से न्याय हुआ है। हम इसे अर्जेंटीना में भी लागू करने जा रहे हैं।''

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधनोम गेब्रेयेसस ने ट्विटर पर कहा, वह इस फैसले से ''चिंतित और निराश'' हैं। उन्होंने कहा कि यह ''महिलाओं के अधिकारों और स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच'' दोनों को कम करता है।

गर्भपात पर फैसला महिलाओं के मानवाधिकार, लैंगिक समानता को ‘बड़ा झटका’: संरा मानवाधिकार प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने अमेरिका के उच्चतम न्यायालय द्वारा गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को पलटने से संबंधित फैसले को महिलाओं के मानवाधिकारों और लैंगिक समानता के लिए “बड़ा झटका” करार दिया है।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि गर्भपात तक पहुंच प्रतिबंधित करने से लोगों को इसकी मांग करने से नहीं रोका जा सकता, लेकिन यह इसे “अधिक घातक” बनाएगा।

अमेरिकी के उच्चतम न्यायालय ने 50 साल पहले रो बनाम वेड मामले में दिए गए फैसले को पलटते हुए गर्भपात के लिए संवैधानिक संरक्षण को समाप्त कर दिया है। शुक्रवार को हुए इस घटनाक्रम से अमेरिका के लगभग आधे राज्यों में गर्भपात पर प्रतिबंध लगने की संभावना है।

फैसले के मुताबिक, गर्भपात की वैधता और इससे संबंधित सभी सवाल अब अमेरिका के अलग-अलग राज्यों पर निर्भर करेंगे, जिनमें से कुछ राज्यों ने गर्भपात पर तुरंत प्रतिबंध भी लगा दिया है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बाचेलेट ने शुक्रवार को कहा, ‘‘डॉब्स बनाम जैक्सन महिला स्वास्थ्य संगठन पर शुक्रवार को दिया गया अमेरिका के उच्चतम न्यायालय का फैसला रो बनाम वेड के माध्यम से अमेरिका में यौन-प्रजनन स्वास्थ्य के अधिकारों के संबंध में पांच दशकों के संरक्षण के बाद एक बड़े झटके के रूप में सामने आया है। यह महिलाओं के मानवाधिकारों और लैंगिक समानता के लिए एक बड़ा झटका है।’’

उन्होंने कहा कि सुरक्षित, कानूनी और प्रभावी गर्भपात तक पहुंच अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून में मजबूती से निहित है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हर साल 2.5 करोड़ से अधिक असुरक्षित गर्भपात होते हैं और 37,000 महिलाओं की मौत हो जाती है।’’ इसने चेतावनी दी कि साक्ष्यों से पता चलता है कि गर्भपात को प्रतिबंधित करने से होने वाले गर्भपात की संख्या कम नहीं होगी। हालांकि, प्रतिबंध के कारण महिलाओं और लड़कियों के असुरक्षित प्रक्रियाओं की ओर रूख करने की अधिक संभावना है।''

डब्ल्यूएचओ ने कहा, “हर जगह महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सुरक्षित गर्भपात की प्रक्रिया आवश्यक है। गर्भपात संरक्षण तक पहुंच प्रतिबंधित करने से अधिकांश महिलाओं और लड़कियों को अवैध गर्भपात का खतरा होगा और इसके परिणामस्वरूप सुरक्षा के मुद्दे सामने आएंगे।”

महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता पर संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी संयुक्त राष्ट्र विमेन ने एक बयान में कहा कि प्रजनन का अधिकार महिलाओं के अधिकारों का अभिन्न अंग हैं। यह एक ऐसा तथ्य है जिसे अंतरराष्ट्रीय समझौतों के माध्यम से बरकरार रखा गया है और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कानून में ये दिखाई देता है।

इसने कहा, ‘‘जब गर्भपात के लिए सुरक्षित और कानूनी पहुंच प्रतिबंधित कर दिया जाता है, तो महिलाएं अक्सर हानिकारक या विनाशकारी परिणामों के साथ कम-सुरक्षित तरीकों का सहारा लेने के लिए मजबूर हो जाती हैं। विशेष रूप से इनमें गरीबी या हाशिए पर मौजूद अल्पसंख्यक महिलाएं शामिल होती हैं।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) ने अपनी 2022 की विश्व जनसंख्या रिपोर्ट की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि दुनिया भर में गर्भधारण के सभी मामलों में से लगभग आधे अनचाहे होते हैं। इनमें से 60 प्रतिशत से अधिक महिलाएं गर्भपात का सहारा ले सकती हैं।

America
abortion
Abortion bill
Abortion Rights

Related Stories

अमेरिका: कुछ अदालतों ने गर्भपात पर लगे प्रतिबंधों पर अस्थायी रूप से रोक लगाई

अमेरिका से लेकर भारत, बच्चा पैदा करने से जुड़े फ़ैसले का हक़ महिलाओं के हाथ में क्यों नहीं?

इक्वाडोर के नारीवादी आंदोलनों का अप्रतिबंधित गर्भपात अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

कोलंबिया में महिलाओं का प्रजनन अधिकारों के लिए संघर्ष जारी

ईरान के नए जनसंख्या क़ानून पर क्यों हो रहा है विवाद, कैसे महिला अधिकारों को करेगा प्रभावित?


बाकी खबरें

  • दलित छात्र मौत मामला : राजधानी दिल्ली सहित देश भर में विरोध प्रदर्शन
    एम.ओबैद
    दलित छात्र मौत मामला : राजधानी दिल्ली सहित देश भर में विरोध प्रदर्शन
    17 Aug 2022
    स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले इलाज के दौरान राजस्थान के दलित छात्र इंद्र मेघवाल की मौत हो गई थी। मौत से पहले 20 जुलाई को मासूम छात्र मेघवाल को स्कूल के शिक्षक छैल सिंह ने कथित तौर पर मटके को छूने को…
  • Milk
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: ...अब तो आँसू पीता है इंडिया
    17 Aug 2022
    अमूल दूध की टैग लाइन है अमूल दूध पीता है इंडिया। इसी तरह मदर डेयरी का नारा है— हैप्पी फूड-हैप्पी इंडिया...लेकिन आज महंगाई और बेरोज़गारी के दौर में आलम यह है कि न तो दूध पीता है इंडिया और न हैप्पी है…
  • Bilqis
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    बिलक़ीस बानो अब तुम क्या कहोगी...
    17 Aug 2022
    “मैं अपनी ही देह से/ कांटे चुनती हूं/ फिर भी/ तुम्हारे लिए फांसी की सज़ा की मांग नही करती/ …अपराधियों को बचाने के लिए/ सत्ता ने कितने ही दरवाज़े खोले थे/ इस पर अफ़सोस ज़रूर होता है...” शोभा सिंह की…
  • हमारा संविधान, हमारे लोग
    हर्ष मंदर, प्रिया कुरियन
    हमारा संविधान, हमारे लोग
    17 Aug 2022
    200 साल की ग़ुलामी के बंधन को तोड़कर, भारतीय जनता यह तय कर पाई कि भारत किस तरह का आज़ाद देश होगा।
  • covid
    भाषा
    देश में कोविड-19 के 9,062 नए मामले, 36 मरीज़ों की मौत
    17 Aug 2022
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 36 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,27,134 पर पहुंच गयी है। इसमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए मौत के छह मामले भी शामिल हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें