Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

2020 से नवंबर की सबसे सर्द सुबह, दिल्ली में पारा 7.8, चुरू में 5 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को पिछले दो वर्षों में नवंबर की सबसे सर्द सुबह रही और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में पांच डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ चुरू व फतेहपुर बृहस्पतिवार रात प्रदेश में सबसे ठंडे स्थान रहे।
delhi
फ़ोटो साभार: पीटीआई

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को पिछले दो वर्षों में नवंबर की सबसे सर्द सुबह रही और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने पूरे दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 23 नवंबर, 2020 के बाद से महीने में सबसे कम है, जब शहर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 273 दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि 201 से 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

आईएमडी के अनुसार, आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता में ज्यादा गिरावट की आशंका नहीं है।

राजस्थान के फतेहपुर व चुरू में पारा पांच डिग्री सेल्सियस पर

राजस्थान में पांच डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ चुरू व फतेहपुर बृहस्पतिवार रात प्रदेश में सबसे ठंडे स्थान रहे।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा, बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान करौली में 6.7 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू में 6.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 7.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी व चित्तौड़गढ़ में 8.0 डिग्री, सीकर में 8.0 डिग्री, नागौर 8.2 डिग्री, कोटा में 8.5 डिग्री, धौलपुर में 8.6 डिग्री, गंगानगर में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 27.3 व 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से अधिकांश स्थानों पर पिछले तीन-चार दिनों से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट (1-2 डिग्री) हो सकती है। वहीं, आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य में मौसम पूर्णतया शुष्क रहेगा।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest