Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, एक्यूआई ‘बहुत खराब’

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अब तक इस मौसम का सबसे कम तापमान है और यह शिमला के न्यूनतम तापमान से भी कम था।
delhi
फ़ोटो : PTI

नयी दिल्ली: दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 100 फीसदी दर्ज की गयी।

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अब तक इस मौसम का सबसे कम तापमान है और यह शिमला के न्यूनतम तापमान से भी कम था। शिमला में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest