NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अम्मू की कहानी
"[सदस्यीय संविधान समिति] में केवल 15 महिलाएं ही थीं, लेकिन उनमें से हर एक महिला अनोखी थी। उन सबने आज़ादी के आंदोलन में पुलिस की लाठी खाई थीं। उनमें से सभी महिलाओं के अधिकार, उनकी समानता और लैंगिक न्याय की ज़बर्दस्त पक्षधर थीं...उन 15 महिलाओं में अम्मू स्वामीनाथन भी थीं।"
सुभाषिनी अली
14 Aug 2019
story of ammu
Image Courtesy: Free Press Journal

सन १९५०, २६ जनवरी को देश में संविधान लागू किया गया। संविधान तैयार करने में बहुत समय लगा था। संविधान तैयार करने के लिए 425 सदस्यीय संविधान समिति का चुनाव किया गया था। इन सदस्यों में केवल 15 महिलाएं ही थीं, लेकिन उनमें से हर एक महिला अनोखी थी। उन सबने आज़ादी के आंदोलन में पुलिस की लाठी खाई थीं। उनमें से सभी महिलाओं के अधिकार, उनकी समानता और लैंगिक न्याय की ज़बर्दस्त पक्षधर थीं। संविधान समिति की हर बैठक में वे उपस्थित रहती थीं और हर बहस में आगे बढ़कर भाग लेती थीं। उन 15 महिलाओं में अम्मू स्वामीनाथन भी थीं।

अम्मू का जन्म केरल के पालघाट जिले के आनकरा गांव के एक नायर परिवार में हुआ था। इसलिए वह अपनी मां के घर में ही पली-बढ़ी। सबसे छोटी होने के कारण वह बहुत लाडली थी। पिता की मृत्यु बचपन में ही हो गई। उनकी मां परिवार की मुखिया थी और उनके मज़बूत व्यक्तित्व का असर अम्मू पर पड़ा। घर से दूर केवल लड़कों को पढ़ने भेजा जाता था, इसलिए अम्मू स्कूल नहीं गई। उन्हें घर पर ही मलयालम में थोड़ी बहुत शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिला।

जब अम्मू तेरह साल की थी, तब मद्रास से स्वामीनाथन नाम के वकील उनके घर आए। बचपन में ही अम्मू के पिता ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उनकी मदद की थी। छात्रवृतियों के सहारे स्वामीनाथन को देश-विदेश में पढ़ने का मौका मिला और उन्होंने मद्रास में वकालत शुरू कर दी थी। जब उन्होंने घर बसाने की सोची, तो मदद करने वाले अम्मू के पिता को याद किया।

स्वामीनाथन को आनकरा पहुंचने के बाद अम्मू के पिता के देहांत की खबर मिली। स्वामीनाथन ने अपना प्रस्ताव अम्मू की मां के सामने ही रख दिया-अगर उनकी कोई बेटी शादी के लायक हो, तो वह उससे शादी करने के लिए उत्सुक हैं। अम्मू की मां ने कहा, सबसे छोटी ही बची है, लेकिन वह तो बहुत चंचल स्वभाव की है। वह घर क्या संभालेगी?

स्वामीनाथन को अम्मू की बातें अच्छी लगीं और उन्होंने पूछ लिया, क्या तुम मुझसे शादी करोगी? अम्मू ने कहा, कर सकती हूं। पर मैं गांव में नहीं, शहर में रहूंगी। और मेरे आने-जाने के बारे में कोई कभी सवाल न पूछे। स्वामीनाथन ने सारी शर्तें मान लीं।

उस ज़माने में किसी ब्राह्मण की शादी नायर महिला से नहीं होती थी, केवल संबंध संभव था। स्वामीनाथन संबंध जैसी महिला-विरोधी प्रथा के विरोधी थे। उसने अम्मू से शादी की और विलायत जाकर कोर्ट मैरिज भी की। ब्राह्मण समाज ने इसका विरोध किया।

अम्मू ने लैंगिक और जातिगत उत्पीड़न का हर स्तर पर विरोध किया। वह हमेशा मानती थी कि नायर एक पिछड़ी जाति है। उन्होंने चुनाव लड़ा और संविधान सभा की सदस्य चुनी गई। महिलाओं के अधिकारों के पक्ष में उन्होंने हमेशा बात की। महिलाओं को समान कानूनी अधिकार दिलवाने के लिए डॉ. आंबेडकर के अथक प्रयासों के साथ खुद को उन्होंने पूरी ताकत के साथ जोड़ा।

संविधान पारित होने के बाद भी वह सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहीं। वह लोकसभा और राज्यसभा की सदस्य बनीं, साथ ही, स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत योगदान किया। यह अम्मू नामक महिला की नहीं, संभावनाओं की कहानी है। वे संभावनाएं, जो तमाम महिलाओं में दबकर बुझ जाती हैं। वे संभावनाएं, जिनको अनुकूल परिस्थितियां और वातावरण प्रतिभा, हुनर और बड़े योगदान करने की क्षमता में परिवर्तित करते हैं। और हां, अम्मू मेरी नानी भी थीं!

First published in Amar Ujala on January 24, 2018.

( सौजन्य : आईसीएफ )

Constitution of India
gender justice
Annihilation of caste
constitution committee
equal rights for women
Ambedkar
independence day
republic day
freedom fighter
Women Rights

Trending

किसान महिलाओं ने संभाला प्रदर्शन, NIA के रवैये पर किसान संगठनों ने जताई नाराज़गी और अन्य ख़बरें
महिलाएँ किसान आंदोलन में सिर्फ़ 'भागीदार' नहीं, बल्कि वे संघर्ष की अगुवाई कर रही हैं: हरिंदर कौर बिंदू
किसानों के प्रदर्शन में मुसलमानों की शिरकत का सवाल कितना वाजिब?
अर्णब गोस्वामी को बालाकोट की जानकारी कैसे मिली, और क्यों?
दिल्ली: निगमकर्मियों के हड़ताल का 11वां दिन, कर्मचारी वेतन और जनता सफ़ाई के लिए परेशान
खोज ख़बर : ज़ुल्म के ख़िलाफ़ उट्ठी किसान औरतें, मीलॉर्ड!

Related Stories

एक बरस बाद: लखनऊ का घंटाघर पुलिस छावनी बना, 26 को झंडा फहराने का ऐलान
असद रिज़वी
एक बरस बाद: लखनऊ का घंटाघर पुलिस छावनी बना, 26 को झंडा फहराने का ऐलान
18 January 2021
लखनऊ के शाहीनबाग़ यानी घंटाघर (हुसैनाबाद) को उत्तर प्रदेश सरकार ने क़िले में तब्दील कर दिया है। यहाँ विवादास्पद नागरिकता संशोधन क़ानून (सीएए) के वि
किसान ट्रैक्टर रैली पर अडिग, सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा- पुलिस ले फ़ैसला
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
किसान ट्रैक्टर रैली पर अडिग, सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा- पुलिस ले फ़ैसला
18 January 2021
नयी दिल्ली: आंदोलनकारी किसान 26 जनवरी को दिल्ली में अपनी ट्रैक्टर रैली निकालने पर अडिग हैं, उधर इसे सुप्रीम कोर्ट से रुकवाने की के
राम
अनिल जैन
राम के नाम पर देश में फिर नब्बे के दशक जैसा माहौल बनाने की कोशिश!
05 January 2021
सदियों से करोडों लोगों के लिए श्रद्धा और विश्वास के प्रतीक रहे मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम पर एक बार फिर देश को सांप्रदायिक तौर पर गरमाने और नफरत

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • गुजरात में सड़क किनारे सो रहे 15 प्रवासी मज़दूरों को ट्रक ने कुचला, सभी की मौत
    भाषा
    गुजरात में सड़क किनारे सो रहे 15 प्रवासी मज़दूरों को ट्रक ने कुचला, सभी की मौत
    19 Jan 2021
    मारे गये सभी प्रवासी मजदूर राजस्थान से थे, जो निर्माण कार्य करते थे। आज तड़के गन्ने से भरे एक ट्रैक्टर से टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक चालक को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
  • महिलाएँ किसान आंदोलन में सिर्फ़ 'भागीदार' नहीं, बल्कि वे संघर्ष की अगुवाई कर रही हैं: हरिंदर कौर बिंदू
    प्रज्ञा सिंह
    महिलाएँ किसान आंदोलन में सिर्फ़ 'भागीदार' नहीं, बल्कि वे संघर्ष की अगुवाई कर रही हैं: हरिंदर कौर बिंदू
    19 Jan 2021
    बीकेयू (एकता उग्राहन) की नेता का कहना है कि पंजाब इसलिए बदल गया क्योंकि वहाँ महिलाओं ने संघर्ष किया, और वे कृषि क़ानून के ख़िलाफ़ आंदोलन में हार भी नहीं मानेंगी।
  • किसानों के प्रदर्शन में मुसलमानों की शिरकत का सवाल कितना वाजिब?
    मुशाहिद रफ़त
    किसानों के प्रदर्शन में मुसलमानों की शिरकत का सवाल कितना वाजिब?
    19 Jan 2021
    कृषि कानूनों के विरोध प्रदर्शन में मुसलमानों को हिस्सा लेना चाहिए या नहीं? इस सवाल के जवाब को तो छोड़िए, खुद यह सवाल बता रहा है कि आज हम कहां पहुंच चुके हैं।
  • कोरोना वायरस
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में आज सात महीने बाद 10 हज़ार नए मामले सामने आए
    19 Jan 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,064 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 5 लाख 81 हज़ार 837 हो गयी है।
  • कांग्रेस: तमिलनाडु में एक चुकी हुई ताक़त ?
    नीलाम्बरन ए
    कांग्रेस: तमिलनाडु में एक चुकी हुई ताक़त ?
    19 Jan 2021
    कांग्रेस 1971 से द्रमुक या अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ती रही है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें