Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

बिहार चुनावों में संघ परिवार का घातक गठजोड़

क्या संघ धार्मिक विचारधारा की धर्मान्धता और अल्पसंख्यकों पर हमला करके राजनीतिक समीकरणों को फिर से पुनर्भाषित करना चाहता है।
BIHAR

न्यूज़क्लिक द्वारा प्रकाशित बिहार की कई श्रृंखलाओं में स्पष्ट रूप से दिखाया है कि राज्य के नौ जिलों में हाल ही में हुयी सांप्रदायिक हिंसा में राम नवमी को को एक खुनी त्यौहार में बदलने के लिए उसे संवेदनशील इलाकों से भारी मात्रा में हथियार, प्रचार सामग्री, वाहनों और जनशक्ति के साथ निकाला गया था। राज्य मशीनरी अपने हाथों पर हाथ धरे बैठी रही, जबकि सशस्त्र जुलूस साम्प्रदायिक नारे लगाते हुए अल्पसंख्यक इलाकों से अपना रास्ता बनाते हुए निकलते रहे। इससे विवाद पैदा हुआ और फिर बड़े पैमाने पर हिंसा, आगजनी, लूटपाट और हताहतों की संख्या बढ़ी। त्यौहार के लिए बनाई गए और नामित स्थानीय संगठनों ने  इस आग को बढाने में और घी में आग का काम किया।

यह सब अब सार्वजनिक ज्ञान में है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या यह सांप्रदायिक जहर फैलाने और हिंदू समाज का सैन्यकरण करने के लिए संघ परिवार का सामान्य अभियान है या फिर कोई और तत्काल उद्देश्य है? दोनों ही इसका जवाब है शायद।

भाजपा के लिए एक तात्कालिक उद्देश्य राज्य में राजनीतिक समीकरणों को फिर से पुनर्भाषित करना है। नौ जिलों में जहां सांप्रदायिक हिंसा का सबसे हालिया दौर गुजरा है, वे सात जिले ऐसे थे, जहां अल्पसंख्यक जनसंख्या जिले की कुल आबादी का 7 प्रतिशत और 12 प्रतिशत  के बीच थी। ये जिले हैं: गया, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर, समस्तीपुर, मुंगेर और नालंदा।

भाजपा इन सात जिलों को लक्षित करके चल रही है क्योंकि अल्पसंख्यक आबादी को लक्षित करना और बिना किसी विरोध के वहां आतंक फैलाना आसान है। और इसका लाभ - भाजपा की उम्मीद के मुताबिक़ वह बहुमत मतों के एकीकरण को अपने पीछे ले आ पाएगी। यह कैंब्रिज एनालिटिका-ट्रम्प प्रकार की शैतानी रणनीति है लेकिन समाज के लिए गंभीर परिणामों की संभावना भी है।

इन सात जिलों में एक और समानता है नालंदा को छोड़कर, दूसरे छः जिलों में 2014 के चुनावों में बीजेपी या उसके सहयोगी एलजेपी (राम विलास पासवान) ने यहाँ शानदार जीत हासिल की थी। नालंदा को भी वे जीत जाते लेकिन एलजेपी को  जेडी (यू) के 34.9 प्रतिशत मत की तुलना में 33.9 प्रतिशत मत ही मिले। शेष दो जिलों में भागलपुर और सिवान, जहां अल्पसंख्यक जनसंख्या लगभग 18 प्रतिशत है, भाजपा सिवान में जीती लेकिन भागलपुर में हार गई। भागलपुर का नुकसान भाजपा को विशेष रूप सता रहा था क्योंकि इसकी हार का अंतर केवल 9000 मत था जो कुल मतों का लगभग 1 प्रतिशत था।

लेकिन यहां एक बाधा है: 2015 के चुनावों में, लालू यादव की आरजेडी, नीतीश कुमार की जेडी (यू) और कांग्रेस गठबंधन ने, इन जिलों में भाजपा और उसके सहयोगियों का सफाया कर दिया था। इन 9 जिलों के 49 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने सिर्फ 12 सीटों पर जीत हासिल की और गठबंधन की 46 सीटों पर जीत हासिल हुई और एक सीट सीपीआई (एमएल) की झोली में गयी, वह भी भाजपा के खिलाफ लड़ रही थी। चुनावी समीकरणों के पूर्ण अंकगणित के कारण यह निश्चित रूप से आंशिक था: कि राजद के साथ जेडी (यू) एक मजबूत बल था। लेकिन यह 2014 में भाजपा की जीत की कमजोरियों को भी दर्शाती है।

2019 के आम चुनावों के आने के साथ, भाजपा फिर से इस पर काम कर इस समीकरण को उलटने की कोशिश कर रही है। इसमें उसने जेडी (यू) को अपने पक्ष में कर एक जीत तो पहले ही हासिल कर ली है। लेकिन यह अपर्याप्त है क्योंकि जेडी (यू) ने भाजपा-विरोधी जनादेश का विश्वासघात किया इसलिए जनता को यह गठबंधन अस्वीकार्य होगा। यह एक कमजोर शक्ति  है भाजपा इसे अपने दम पर चलाने का प्रयास कर रही है। और, ऐसा करने का एकमात्र तरीका उसके पास है और जिस पर उसे पूरी उम्मीद है वह है उसका अकेला हथियार - सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कर हिंदू मतों को अपने पीछे लाना - अगले साल उनके लिए यही काम करेगा।

हर तरह की धार्मिकता, सभी तरह का धार्मिक उत्साह, हिंदू पहचान और भगवान राम की पूजा की सभी बात कुछ भी नहीं बल्कि राजनीतिक शक्ति को बनाए रखने का एक घातक रास्ता है। यह सब इसलिए अधिक जरूरी है क्योंकि मोदी का शासन झूठे वादे, अर्थव्यवस्था में असफलता, बढ़ती बेरोज़गारी, अनियंत्रित भ्रष्टाचार आदि देश के लिए एक बड़ी आपदा है। वर्ना देश वासी  सत्ताधारी बीजेपी को सत्ता से बाहर खदेड़ने के लिए तैयार हैं।

तो, अब सवाल यह उठता है: बिहार के लोग इस चुनौती का सामना कैसे करेंगे? क्या वे संघ परिवार द्वारा स्थापित जाल में फसेंगे? या वे इसे पूरी तरह से खारिज कर देंगे। हम इसका जवाब आने वाले हफ्ते में देंगे।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest