बिहार: मंदिर निर्माण से होगा महिला सशक्तिकरण ?

भारत में धर्म के जरिए राजनीतिक सत्ता तक पहुँचने की कोशिश कोई नई बात नहीं हैI आधुनिक बिहार में अब यही कोशिश नीतीश कुमार करने की कोशिश कर रहे | बिहार एक पिछड़ा राज्य है जहाँ कई सरकारी विभाग में कार्य कर रहे कर्मचारीयों को तनख्वाह नहीं मिल रही है, वहीं नीतीश और भाजपा गठबंधन की सरकार 48.52 करोड़ रु की लागत से जानकी मंदिर के भव्य निर्माण करने जा रही | साथ ही रामनवमी के तर्ज़ पर जानकी नवमी बनाने की बात कही जा रही है और जानकी नवमी की राज्य में सार्वजनिक छुट्टी की भी घोषणा नीतीश कुमार ने की है | जबकि पिछले महीने राज्य के कई इलाकों रामनवमी पर हिंसा की आग में जल रहे थे, उस स्थिति में इस तरह की घोषणा समझ से पड़े है |
बिहार के मुख्यमंत्री एक तरफ पिछले कई वर्षो से राज्य के पिछड़े होने और संसाधनों के कमी का रोना रो रहे हैं, केंद्र से लगतार इसके लिए विशेष आर्थिक पैकेज की माँग कर रहे है| वही दूसरी ओर राज्य की ऐसी परिस्थिति में राज्यकोष से 48.52 करोड़ रु मंदिर निर्माण में देकर धर्म के आधार पर तुष्टीकरण करने में सरकारी कोष का प्रयोग कर रहे है | इसके लिए वो तर्क दे रहे है की ये महिला सशक्तिकरण के लिए हैI ये तो नीतीश कुमार ही बता सकते हैं कि मंदिर निर्माण से महिला सशक्तिकरण कैसे होगा?
अभी बीते दिनों ही नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कान्त ने अपने एक वक्तव्य में बिहार राज्य को पिछड़ा राज्य बताया, जिसके बाद से बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है | परन्तु ये सत्य है की बिहार राज्य के हालत कोई बहुत अच्छे भी नहीं हैं | ऐसे में सरकार को राज्य के विकास में ध्यान देने की आवश्यकता है, राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोज़गार के हालात बहुत ही खराब हैं | जिस कारण बिहार से लोगों का काफी बड़े पैमाने पर पलायन जारी है|
वहीं कुछ दिनों पहले ही पूरा राज्य रामनवमी के दौरान हिंसा की आग में जल उठा था, उसमें काफी बड़े स्तर पर जान-माल का नुकसान हुआ| बड़ी प्रयासों के बाद स्थिति सामन्य होने लगी है | जिस राज्य में अभी-अभी धर्म के आधर पर भड़की हिंसा की आग ठीक से बुझी भी नहीं, ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री का ये बयान कि रामनवमी की तरह अब जानकी नवमी को भी बड़े स्तर पर उत्सव की तरह मनाया जाएगा, साथ इसके प्रोत्साहन करने के लिए इस अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश की बात कही है|
जो की इससे पूर्व में बिहार की संस्कृति नही रही है, यहाँ लोग जो जानकी जन्मोत्सव को मानते हैं लेकिन अपने स्तर पर| कभी भी इस तरह का बड़ा आयोजना नहीं होता, परन्तु अब सरकार इसमें अपनी रूचि दिखा रही हैI इस पर वहाँ के राजनीतिक कार्यकर्ताओ का कहना है की ये 2019 चुनाव की तैयारी है | जिसमें भाजपा गठबंधन धर्मिक धुर्विकरण कर जीतना चाहती है |
अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।