Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

यूपी और बिहार के लिए अहम हैं ये उपचुनाव : 21 को मतदान

हरियाणा-महाराष्ट्र के साथ कई राज्यों में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। यूपी-बिहार के लिए ये उपचुनाव काफी अहम हैं। बिहार में तो चार विधानसभा के साथ एक लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव है। यही वजह है कि इसे बिहार का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है।
Bye elections
Image courtesy: Moneycontrol

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के साथ सोमवार, 21 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव में वोट डाले जाएंगे। इनमें उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की पांच,  पंजाब की चार और राजस्थान की 2 विधानसभा सीटें शामिल हैं। जिस एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है वह भी बिहार की समस्तीपुर सीट है। बिहार में अगले साल 2020 में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, इसलिए यह उपचुनाव उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और इसे बिहार का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा है।

बिहार में लोकसभा सीट समस्तीपुर पर एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का कब्जा था। लोजपा नेता रामचंद्र पासवान के निधन के चलते ये सीट खाली हुई है। लोजपा ने प्रिंस राज को टिकट दिया है। कांग्रेस की तरफ से अशोक कुमार चुनाव मैदान में हैं।

किशनगंज विधानसभा सीट पर वर्ष 2015 के चुनाव में कांग्रेस के मो. जावेद ने जीत दर्ज की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उन्हें टिकट दिया, तो उन्होंने जीत भी दर्ज कर ली। किशनगंज लोकसभा सीट बिहार की इकलौती सीट है, जिस पर महागठबंधन की जीत हुई थी। किशनगंज से कांग्रेस ने मो. जावेद की मां को टिकट दिया है। वहीं, भाजपा की तरफ से स्वीटी सिंह चुनावी मैदान में हैं।  बांका जिले की बेलहर सीट पर जदयू का कब्जा है। जदयू के गिरधारी यादव इस सीट से जीते थे। वर्ष 2019 के चुनाव में उन्हें सांसद का टिकट दिया गया और उन्होंने जीत भी दर्ज कर ली, तो ये सीट खाली हुई है। जदयू ने इस सीट से गिरधारी यादव के भाई लालधारी यादव को टिकट दिया है।

सहरसा की सिमरी बख्तियार सीट पर भी जदयू का कब्जा रहा है, लिहाजा एनडीए ने ये सीट जदयू को ही दी है। जदयू की तरफ से अरुण यादव चुनाव लड़ रहे हैं जबकि राजद ने जफर आलम को टिकट दिया है।  वहीं, सीवान की दरौंदा सीट जदयू की कविता सिंह के सांसद बन जाने से खाली हुई है। जदयू ने यहां से कविता सिंह के पति अजय सिंह को टिकट दिया है। राजद की तरफ से उमेश सिंह किस्मत आजमा रहे हैं। भागलपुर की नाथनगर विधानसभा सीट जदयू नेता अजय मंडल के सांसद बन जाने से रिक्त हुई है। यहां जदयू नक्ष्मीकांत मंडल को टिकट दिया है जबकि राजद की तरफ से राबिया खातून चुनावी मैदान में हैं।

उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें अहम है लखनऊ कैंट और रामपुर की सीट। लखनऊ कैंट की सीट भाजपा विधायक और मंत्री रहीं रीता बहुगुणा जोशी के सांसद बनने से खाली हुई है। इसी तरह रामपुर सीट समाजवादी पार्टी के आज़म ख़ान के सांसद बनने से खाली हुई है।

इसके अलावा गंगोह,  इगलास (SC), गोविंद नगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर (SC), जलालपुर, बलहा (SC) और घोसी सीट पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। 

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest