NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
CATS एंबुलेंस : 30 दिन बीत जाने के बाद भी हड़ताल जारी  
कर्मचारियों की एक ही मांग है कि निजीकरण पूरी तरह से बंद किया जाए। सभी कर्मचारियों को दिल्ली सरकार अपने अधीन रखकर काम कराये जैसे पहले करा रही थी।
मुकुंद झा
29 Jul 2019
CATS

आजकल आप दिल्ली में किसी आपात स्थति में एंबुलेंस को कॉल करते है तो उधर से आपकी मदद की जगह यह सुनने को मिलेगा कि वो अभी खुद आपात स्थति में है। दिल्ली में केंद्रीय कर्मचारियों और ट्रॉमा सर्विसेज (CATS : कैट्स)  के कर्मचारी लगभग एक महीने से हड़ताल पर है, आज 29 जुलाई को 30वां दिन है। कैट्स दिल्ली में ऐंबुलेंस का संचालन करती है।

इससे अब दिल्ली में लोगों को बड़ी दुर्घटनाओं में भी एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है। हालांकि सरकार और CATS प्रशासन का दावा है कि उनकी आधी एंबुलेंस सड़कों पर हैं। आपको याद होगा अभी हाल में ही दिल्ली के शाहदरा के झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में लगी आग में 3 लोगों की मौत हो गई। इतनी बड़ी घटना के बाद भी CATS  केवल एक एंबुलेंस ही वहां भेज  सकी थी। ये उनके दावों की पोल खोलता है की उनकी आधी से अधिक गाड़ियां सड़क पर हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर राजधानी में ऐसी और बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं, तो फिर क्या होगा? एक छोटी घटना भी भयावह रूप ले सकती है।

स्थिति कितनी ख़राब है कि दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन को घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है,  क्योंकि एंबुलेंस नहीं मिल रही है। 

67440221_1076411662548935_1296640348805660672_n.jpg

कैट्स एंबुलेंस स्टाफ यूनियन ने बताया कि दिल्ली में अभी वर्तमान में 200 एंबुलेंस है जबकि अभी वर्तमान में केवल 150 स्थायी कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। जबकि इन 200 एंबुलेंस को 24 घंटे चलने के लिए कम से कम 1200 कर्मचारी चाहिए, तो आप बताएं कैसे आधी एंबुलेंस सड़क पर उत्तर सकती है।

आगे उन्होंने कहा कि यह समस्या सरकार और प्रशासन द्वारा जान-बूझकर  खड़ी की गई है। सरकार आज निजीकरण को रोके, हम आधे घंटे में सभी 1200 कर्मचारी काम पर वापस लौट जाएंगे।

कैट्स एंबुलेंस के कर्मचारी कई दिनों से आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली  के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के निवास स्थान पर अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

67306445_1074978789358889_5534593822262034432_n.jpg

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि सरकार हमारे सब्र की परीक्षा न ले हम  30 दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे है लेकिन उन्होंने हमरी मांगो पर कोई ध्यान नहीं दिया है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो हम जल्द ही अपना आंदोलन और तेज़ करेंगे।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली में बीते 30 दिनों से एंबुलेंस कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह है की प्रदर्शन और हड़ताल की नौबत क्यों आई।

CATS दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में स्वास्थ्य सेवाओं की आपातकालीन व्यवस्था के लिए एंबुलेंस CATS  द्वारा चलाई जाती थी। दिल्ली में यह पहले दिल्ली सरकार और CATS द्वारा चल रही थी लेकिन अचानक 2016 में एक निजी कम्पनी को इसका ठेका दे दिया गया। कर्मचारियों का कहना है निजी कंपनी के आने के बाद से ही समस्याओ ने अपने पांव पसार लिए।

इससे पहले भी ये कर्मचारी संविदा पर ही थे लेकिन वो सीधे CATS  के अंडर में थे। अब इनके बीच एक और बिचौलिया आ गया। कर्मचारियों को जो वेतन मिलता था वो और कम हो गया। इसके बावजूद कर्मचारी काम कर रहे थे। लेकिन एकबार फिर कुछ समय पहले इस कंपनी का भी ठेका खत्म कर नई कंपनी को लाया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है इस नई कंपनी के आने से स्थिति और भी खराब हुई है। दिल्ली सरकार और CATS क्या सोचकर इस कंपनी को ठेका दे रही है, क्योंकि ये कम्पनी देश के लगभग 12 राज्यों में ब्लैक लिस्टेड है।

कर्मचारियों की एक ही मांग है कि निजीकरण पूरी तरह से बंद किया जाए। सभी कर्मचारियों को दिल्ली सरकार अपने अधीन रखकर काम कराये जैसे पहले करा रही थी।

इसके अलावा कर्मचारियों को बीते 3 महीने का वेतन भुगतान नहीं किया गया है उसका भुगतान हो और ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाए।

सरकार की मंशा को लेकर कई सवाल

कैट्स एंबुलेंस स्टाफ यूनियन ने सरकार की मंशा को लेकर कई सवाल उठाए। क्या कर्मचारियों को अपनी 3 महीने की मेहनत का पैसा मांगना गलत है?

केजरीवाल सरकार ने चुनाव से पहले ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने की बात की थी, अब क्या मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादे पूरे करवाना गलत है? क्या अरविंद केजरीवाल ने ठेकेदारी प्रथा खत्म की?

केजरीवाल एंबुलेंस का संचालन ठेकेदार को देने के लिए क्यों उतारू हैं ?

Delhi Contract Labour Advisory Board ने यह फैसला लिया कि एंबुलेंस का संचालन सरकार खुद करे और कैट्स की जनरल बोर्ड मीटिंग में भी यह प्रस्ताव पास हुआ कि कैट्‍स खुद एंबुलेंस सेवा का संचालन करे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसे ठेकेदार को देने के लिए उतारू क्यों हैं?

कैट्स एंबुलेंस स्टाफ यूनियन के अध्यक्ष हरेंद्र लकड़ा ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार जिसने सभी अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। अब वही ठेका प्रथा और आउटसोर्स को बढ़ावा दे रही है। पिछले एक महीने में हमने कई बार सरकार के मंत्री और अफसरों से मुलाकात की लेकिन सभी ने आउटसोर्स को रोकने से साफ इंकार किया। जब तक सरकार इसे नहीं रोकेगी तबतक हम भी प्रदर्शन करते रहेंगे।

आगे वो कहते कि अगर सरकार ने जल्द ही हमारे जायज मांगों को नहीं माना तो हम अपने पूरे परिवार के साथ सड़क पर उतरकर सरकार का विरोध करेंगे।

इस पूरे मामले पर हमने दिल्ली स्वास्थ्य विभाग से उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन कई कोशिश के बाद भी उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिल सका, जैसे ही उनकी तरफ से कोई उत्तर मिलेगा तो कॉपी अपडेट की जाएगी।

CATS
108 ambulance
New Delhi
health system
Arvind Kejriwal
kejriwal sarkar
AAP
AAP Govt
outsource karamchari
privatization
workers protest

Trending

'मेरे नाम पर नहीं'… न CAB, न NRC; जंतर-मंतर पर गूंजा नारा
मोदी सरकार ने किया आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपईया
CAB: देश भर में आक्रोश, निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर  
जामिया में पुलिस और छात्रों के टकराव की पूरी कहानी
पूर्वोत्तर भारत में CAB के खिलाफ प्रदर्शन की ख़बरों पर सरकारी 'फ़रमान' के मायने
चुनाव और रोज़गार का मुद्दा : झारखंड की बेरोज़गारी दर देश के औसत से भी ऊपर

Related Stories

cartoon click
इरफ़ान का कार्टून
कार्टून क्लिक :  स्वच्छ दिल्ली...स्वच्छ भारत
14 December 2019
हाल में लोकनीति-सीएसडीएस ने दिल्ली के बारे में एक सर्वे किया है जिसमें दिल्ली के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
delhi fire
मुकुंद झा
अनाज मंडी अग्निकांड को लेकर मज़दूरों का प्रदर्शन, कहा-ज़िंदा जलाकर मारना बंद करो
11 December 2019
दिल्ली के फिल्मिस्तान के अनाज मंडी के पास भीड
CAB
अजय कुमार
सीएबी के ख़िलाफ़ दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- 'भारत के विचार की हत्या'
10 December 2019
''वोट बैंक की राजनीति  भारत की अगुआई  करने वालों पर इतनी अधिक हावी हो गयी है कि उन्हें इससे कुछ लेना देना नहीं कि भारत के विचार का क्या हश्र होगा?

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • UK
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    क्यों जीती कंज़र्वेटिव पार्टी ?
    14 Dec 2019
    यूनाइटेड किंगडम के आम चुनाव में कंज़र्वेटिव पार्टी ने जीत दर्ज करते हुए बहुमत के आंकड़े 326 को पार कर लिया। लेबर पार्टी इस चुनाव में हार गयी और इसे 203 सीट मिले।
  • congress rally
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    "मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है, माफ़ी नहीं मांगूंगा"
    14 Dec 2019
    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली आयोजित की।
  • jantar mantar protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    'मेरे नाम पर नहीं'… न CAB, न NRC; जंतर-मंतर पर गूंजा नारा
    14 Dec 2019
    दिल्ली में शनिवार शाम जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन किया गया, जिसमें संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ आवाज उठाई गई। 'नॉट इन माइ नेम' शीर्षक से हुए इस प्रदर्शन में हज़ारों लोग शामिल हुए।
  • mother dairy
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अब दूध भी महंगा, मदर डेयरी ने तीन रुपये प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए
    14 Dec 2019
    एक तरफ़ जहां प्याज़ की कीमत आसमान छू रही है, वहीं अब दूध भी महंगा हो गया है।
  • VNS Police
    रिज़वाना तबस्सुम
    प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में लोगों को विरोध प्रदर्शन का अधिकार नहीं?
    14 Dec 2019
    'गृहमंत्री और प्रधानमंत्री कहते हैं कि, मुसलमानों को डरने की ज़रूरत नहीं है। आख़िर क्यों मुसलमानों को डरने की ज़रूरत नहीं है! एक प्रदर्शन के लिए पुलिस वाले ने क्या-क्या बोल दिया, क्या मुसलमानों को…
  • Load More
सदस्यता लें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें