Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

‘गुरुग्राम के वाहन कारखानों में हर साल दुर्घटना का शिकार होते हैं हजारों श्रमिक’

हर साल गुरुग्राम के वाहन कारखानों में हजारों श्रमिक दुर्धटना में अपने हाथ और उंगलियां खो देते हैं। देशभर के कारखानों में यह संख्या कहीं अधिक हो सकती है
factories accidents
image courtesy: hindustan times

गुरुग्राम के वाहन कारखानों में काम करने वाले हजारों श्रमिक हर साल विभिन्न तरह की दुर्घटना का शिकार होते हैं। यह दावा एक कर्मचारी कल्याण समूह ने किया है। इस संबंध में उसने एक रपट जारी की है।

 द सेफ इन इंडिया फाउंडेशन (एसआईआई) ने रविवार को ‘क्रश्ड’ रपट जारी की। इस रपट को 1,300 दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के वास्तविक अनुभव पर तैयार किया गया है।

इस मौके पर श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये अपने संबोधन में कहा कि कारखानों में परिचालन संस्कृति को और अधिक पेशेवर एवं आधुनिक बनाया जा रहा है।

एसआईआई के अनुसार हालांकि, बड़ी वाहन कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा नीतियां बनायी हुई हैं। लेकिन इन कंपनियों को कलपुर्जों की आपूर्ति करने वाले कारखानों को अपनी सुरक्षा नीतियां सुदृढ़ करने की जरूरत है।

रपट में दावा किया गया है कि हर साल गुरुग्राम के वाहन कारखानों में हजारों श्रमिक दुर्धटना में अपने हाथ और उंगलियां खो देते हैं। देशभर के कारखानों में यह संख्या कहीं अधिक हो सकती है।

रपट में कहा गया है कि इनमें अधिकतर श्रमिक युवा, दूसरे राज्यों से आए हुए और अनुबंध पर काम करने वाले होते हैं। इसमें अधिकतर संख्या दोपहिया और कार कंपनियों को कलपुर्जों की आपूर्ति करने वाले कारखानों में काम करने वाले कामगारों की होती है।

इसमें कहा गया है कि इन कारखानों में कम लागत पर उत्पादन करने का दबाव होने और सुरक्षा संस्कृति की कमी को देखते हुये बड़ी संख्या में कर्मियों के साथ दुर्घटना होती है।

रिपोर्ट को गुरुग्राम के मंडलीय आयुक्त अशोक सांगवान ने जारी किया। इसमें समस्या के समाधान भी दिये गये हैं और विनिर्माताओं तथा सरकार से कार्रवाई करने को कहा गया है।

कारखानों में दुर्घटना का शिकार हुये इन 1,300 कर्मचारियों की सहायता एसआईआई ने की। आईआईएम अहमदाबाद के छात्र रहे तीन लोगों ने 2015 में इसकी शुरुआत की और ईएसआईसी से इन कर्मचारियों की स्वास्थ्य देखभाल करने के साथ ही मुआवजा भी दिलाया।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest