NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हिंदुत्व पेज द्वारा अंतर-धार्मिक वैवाहिक जोड़े की सूची प्रकाशित कर हिंसा भड़काने का प्रयास
एक ‘हिंदुत्व वार्ता‘ नामक फेसबुक पेज ने 102 जोड़ों की एक सूची पोस्ट की, जो मुस्लिम लड़कों की हिंदू लड़कियों के साथ रिश्ते की सूची थी और हिंदुओं को आगे आकर उन नामित मुस्लिम लड़कों पर हमला करने को कहा जा रहा था।
ऑल्ट न्यूज़
06 Feb 2018
love jihad

“यह एक सूची है उन हिन्दू लड़कियों के फेसबुक प्रोफाइल की जो लव जिहाद का शिकार हो चुकी है या हो रही है… हर हिन्दू शेर से आग्रह है, इनमे जो लड़के है, उनको खोज के शिकार करे।”एक ‘हिंदुत्व वार्ता‘ नामक फेसबुक पेज ने 102 जोड़ों की एक सूची पोस्ट की, जो मुस्लिम लड़कों की हिंदू लड़कियों के साथ रिश्ते की सूची थी और हिंदुओं को आगे आकर उन नामित मुस्लिम लड़कों पर हमला करने को कहा जा रहा था। वह पेज जिसकी प्रोफाइल पिक्चर में हाथ में बन्दूक देखा जा सकता है, उसने यह डेटाबेस साझा किया। इसके द्वारा साझा किये जाने वाले सामग्री को देख कर लगता है कि यह पेज सिर्फ हिंसा फ़ैलाने के लिए बनाया गया है। मीडिया के कुछ हिस्सों और सत्तारूढ़ हिन्दू राष्ट्रवादी पार्टी से ‘लव जिहाद’ को कुछ हद तक समर्थन मिला था यह उसी का नतीजा है। कुछ आम व्यक्तियों की सूची बनाकर उनके खिलाफ कट्टरपंथियों द्वारा हिंसा उकसाने का यह नियमित प्रयास बहुत खतरनाक है।

alt news

सोशल मीडिया पर आलोचना होने के कारण “हिंदुत्व वार्ता” पेज का यह आक्रामक पोस्ट अब हटा दिया गया है। ऑल्ट न्यूज़ ने जानकारी संग्रहित कर ली है लेकिन इसमें शामिल जोड़े की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने इस सूची को यहाँ फिर से नहीं दिखाया है। ऑल्ट न्यूज़ की लेख के बाद इस पेज को या तो फेसबुक या इसके एडमिन द्वारा डिलीट कर दिया गया है।पेज पर साझा किये गए सामग्री को देखने से हिंसक एजेंडे का पता चलता है। ऐसे ही एक उत्तेजक पोस्ट में, यह अभिभावकों से आग्रह करता है कि लव जिहाद से खुद को बचाने के लिए लड़कियों को बंदूक चलाना सीखने और इसका इस्तेमाल करने दिया जाए।

alt news

एक और विडियो में कुछ लोगों के एक समूह द्वारा एक व्यक्ति को मारते हुए दिखाया गया है। उसके साथ यह संदेश भी है कि “ये तो तय है अब… गाय के साथ कसाई भी कटेगा।”

 

hindutva varta

“हिंदुत्व वार्ता” द्वारा साझा की गई इस सूची को नवंबर 2017 में “Justice for Hindus” नामक एक पेज ने भी साझा किया था। “हिंदुत्व वार्ता” के विपरीत उस पेज ने किसी हिंसा को बढ़ावा नहीं दिया था लेकिन हिन्दुओं से यह देखकर जागृत होने की गुजारिस की गयी थी। वह संदेश कुछ इस प्रकार था, “हिंदू लड़कियों को लव जिहाद (लव जिहाद, जिसे रोमियो जिहाद भी कहा जाता है) के माध्यम से इस्लाम धर्म में परिवर्तित कर रहे हैं, एक कथित गतिविधि है जिसके तहत युवा मुस्लिम लड़कों और पुरुषों द्वारा गैर मुस्लिम समुदायों की युवा लड़कियों को निशाना बनाया जाता है। प्रेम को ठुकराकर इस्लाम में रूपांतरण के लिए। हिंदुओं जागृत बनें, अन्यथा आप अपना देश भारत खो देंगे। यहां फेसबुक आईडी लिंक के साथ लव जिहाद की लंबी सूची है। (अनुवाद)” इस पेज ने इस सूची को बनाने का श्रेय Riddhiman Kunti नामक व्यक्ति को दिया। ऑल्ट न्यूज़ के लेख के बाद इस पेज को भी अब डिलीट किया जा चूका है।

“हिंदुत्व वार्ता” पेज नियमित रूप से भड़काऊ संदेश पोस्ट करता है जिनमें समुदायों का ध्रुवीकरण करने और हिंदू युवाओं को कट्टरपंथ बनाने का एक स्पष्ट उद्देश्य है। यह सामग्री मुस्लिमों के खिलाफ हिंदू वर्चस्व और हिंसा को खुले रूप से फैला रहा है। सोशल मीडिया पर कई हिंदुत्व पेज हैं जो उत्तेजक सामग्री पोस्ट करते रहते हैं लेकिन यह पेज एक कदम आगे चला गया। इस खतरे को हल्के ढंग से नहीं लिया जाना चाहिए। इससे पहले कि इसके पोस्ट में नामित 102 दंपतियों के खिलाफ धमकियों को आगे बढ़ाया जाए हमें उम्मीद है कि गृह मंत्रालय और स्थानीय पुलिस अधिकारी इसकी जांच करेंगे।

ये लेख ऑल्ट न्यूज़ से लिया गया है,ये लेख ऑल्ट न्यूज़ में  6 फरवरी 2018 को प्रकाशित हुआ था I

Courtesy: ऑल्ट न्यूज़
हिंदुत्व
हिन्दू वार्ता
लव जिहाद
ऑल्ट न्यूज़
साम्प्रदायिकता
BJP-RSS

Trending

किसान ट्रैक्टर रैली पर अडिग, सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा- पुलिस ले फ़ैसला
किसान महिलाओं ने संभाला प्रदर्शन, NIA के रवैये पर किसान संगठनों ने जताई नाराज़गी और अन्य ख़बरें
अर्णब गोस्वामी को बालाकोट की जानकारी कैसे मिली, और क्यों?
खोज ख़बर : ज़ुल्म के ख़िलाफ़ उट्ठी किसान औरतें, मीलॉर्ड!
महिला किसान दिवस: आंदोलन की कमान महिलाओं ने संभाली
महिला किसान दिवस: खेत से लेकर सड़क तक आवाज़ बुलंद करती महिलाएं

Related Stories

Noise of 'love-jihad', caste of 'Hindutva' and Ambedkar
न्यूज़क्लिक टीम
'लव-जिहाद' का शोर, 'हिंदुत्व' की जाति और अम्बेडकर
18 November 2020
भाजपा-शासित कई राज्य सरकारें कथित लव-जिहाद को रोकने और उसके जिम्मेदारो को दंडित करने के लिए कड़े क़ानून बनाने का ऐलान कर चुकी हैं.
चुनाव
अजय गुदावर्ती
किसी चुनाव में कितने एक्स फैक्टर हो सकते हैं? ऐसा जान पड़ता है, कई
16 November 2020
इस बार का बिहार चुनाव किसी पेंडुलम की तरह एक छोर से दूसरे छोर पर झूलता रहा। इसकी शुरुआत कथित “मोदी लहर” के साथ हुई, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
सोनिया यादव
ये नेता आख़िर महिलाओं को समझते क्या हैं!
07 October 2020
उत्तर प्र

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • त्रिवेंद्र सिंह रावत
    वर्षा सिंह
    न किसानों की आमदनी बढ़ी, न युवाओं को रोज़गार मिला, जनता का भरोसा कैसे जीतेंगे त्रिवेंद्र सिंह रावत?
    19 Jan 2021
    किसान खेत-खेती छोड़ देते हैं और चुपचाप महानगरों की भीड़ में खोने के लिए निकल जाते हैं। सड़क के लिए संघर्ष हो, किसानों की मुश्किल हो, आंदोलनकारियों का गुस्सा हो, कर्मचारियों की निराशा हो, उत्तराखंड…
  • Daily roundup
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान महिलाओं ने संभाला प्रदर्शन, NIA के रवैये पर किसान संगठनों ने जताई नाराज़गी और अन्य ख़बरें
    18 Jan 2021
    आज के डेली राउंड अप में बात करेंगे महिला किसान दिवस की. इसके साथ ही नज़र होगी किसानों से जुड़ें अन्य मुद्दों पर.
  • Arnab
    न्यूज़क्लिक टीम
    अर्णब गोस्वामी को बालाकोट की जानकारी कैसे मिली, और क्यों?
    18 Jan 2021
    रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ़ अर्णब गोस्वामी फिर से विवादों में फँस गए हैं। सोशल मीडिया पर अर्णब की कथित व्हाट्सएप चैट लीक हुई हैं, जिनसे यह दिख रहा है कि अर्णब को बालाकोट एयर स्ट्राइक की जानकारी…
  • खोज ख़बर : ज़ुल्म के ख़िलाफ़ उट्ठी किसान औरतें, मीलॉर्ड!
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बर : ज़ुल्म के ख़िलाफ़ उट्ठी किसान औरतें, मीलॉर्ड!
    18 Jan 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बताया कि किस तरह से देशभर में तीन कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ महिला किसान दिवस मनाया गया और इस तरह से खेती-किसानी में आधी दुनिया का शिरकत की गारंटी की गई। साथ ही…
  • यूपी और बिहार में विधान परिषद चुनाव की गहमागहमी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    यूपी और बिहार में विधान परिषद चुनाव की गहमागहमी
    18 Jan 2021
    यूपी में विधान परिषद की 12 सीटों के लिए 28 जनवरी को मतदान होना है। जबकि बिहार में विधान परिषद की दो सीटों के लिए उपचुनाव होना है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें