NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
छत्तीसगढ़: राज्यपाल को ज्ञापन सौंप, ट्रैक्टर रैली के लिए दिल्ली रवाना होंगे सैकड़ों किसान
किसान सभा ने आम जनता से अपील की है कि देश और अवाम को बचाने की इस लड़ाई में वे किसान आंदोलन को अपना समर्थन व सहयोग दें।
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
22 Jan 2021
किसान

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर कल छत्तीसगढ़ किसान सभा और आदिवासी एकता महासभा सहित छत्तीसगढ़ किसान आंदोलन से जुड़े घटक संगठनों द्वारा पूरे प्रदेश में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर कॉर्पोरेटपरस्त कृषि कानूनों को वापस लेने और फसल की सी-2 लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने का कानून बनाने की मांग की जाएगी। 

ज्ञापन सौंपने के बाद सैकड़ों किसान और ग्रामीण जन दिल्ली में आयोजित किसान गणतंत्र परेड में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।

छत्तीसगढ़ किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने आज यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी किसान गणतंत्र परेड आयोजित किये जा रहे हैं। सभी स्थानों पर ये परेड सरकारी कार्यक्रमों के बाद आयोजित किये जायेंगे।

केंद्र सरकार द्वारा इन कानूनों के अमल पर डेढ़ साल तक रोक लगाने की बात को धोखाधड़ीपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि इन कानूनों में जरूर कोई गड़बड़ है। सरकार ने किसानों के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था कि जब तक केंद्रीय मंत्रियों के द्वारा गठित समिति अपना काम पूरा नहीं कर लेती तब तक इन कानूनों के लागू होने पर रोक लगी रहेगी. सरकार ने तीनों विवादित कृषि कानूनों को डेढ़ से दो साल तक रोकने का प्रस्ताव दिया था।

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा केंद्र सरकार की घोषणा को ठुकराए जाने का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा है कि जिंदगी और मौत की लड़ाई में बीच का रास्ता नहीं होता और किसान विरोधी इन कानूनों की वापसी ही एकमात्र विकल्प है। 

गुप्ता ने बताया इस आंदोलन में डेढ़ सौ से ज्यादा किसानों ने अपनी शहादत दी है और ये शहादतें व्यर्थ नहीं जाएंगी और अंतिम सांस तक खेती-किसानी को बर्बाद करने वाले इन कॉर्पोरेटपरस्त कानूनों के खिलाफ देश के किसान और अवाम मिलकर संघर्ष करेंगे।

किसान सभा के नेताओं का कहना है कि एक ओर सरकार समर्थन मूल्य की प्रणाली जारी रहने की घोषणा कर रही है, वहीं दूसरी ओर संघी गिरोह और गोदी मीडिया इसके उपयोगी न रहने का दुष्प्रचार कर रहे हैं। 

पराते का कहना है कि वास्तविकता यह है कि निजी मंडियों के अस्तित्व में आने के बाद और खाद्यान्न व्यापार को विश्व बाजार की कीमतों के साथ जोड़ने के बाद न्यूनतम समर्थन मूल्य की पूरी व्यवस्था ही ध्वस्त जो जाएगी। इसलिए यदि मोदी सरकार अपने कहे के प्रति भी गंभीर है, तो आश्वासन से ऊपर उठकर उसे न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने का कानून बनाना चाहिए ताकि किसान समुदाय को इस सरकार की कथनी पर विश्वास हो सके। 

उन्होंने आगे बताया कि हमारे देश के किसान न केवल अपने जीवन-अस्तित्व और खेती-किसानी को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, बल्कि वे देश की खाद्यान्न सुरक्षा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए भी लड़ रहे हैं। उनका संघर्ष उस समूची अर्थव्यवस्था के कारपोरेटीकरण के खिलाफ भी हैं, जो नागरिकों के अधिकारों और उनकी आजीविका को तबाह कर देगा। 

किसान सभा ने आम जनता से अपील की है कि देश और अवाम को बचाने की इस लड़ाई में वे किसान आंदोलन को अपना समर्थन व सहयोग दें।

किसान संगठनों ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी में आउटर रिंग रोड पर ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की है.

Chhattisgarh
farmers protest
Farm bills 2020
Tractor Rally
DILLI CHALO
Farmers union
All India Kisan Sangharsh Coordination Committee
AIKS
AIKSCC
Samyukt Kisan Morcha

Trending

आख़िर मिथुन ने दोबारा राजनीति में आने और दल बदल का फ़ैसला क्यों किया?
महिला दिवस विशेष: क्या तुम जानते हो/ पुरुष से भिन्न/ एक स्त्री का एकांत
संसद के दोनों सदनों में फिर गूंजा पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई का मुद्दा, विपक्ष का ‘ब्लैकआउट’ का भी आरोप
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के ख़िलाफ़ संजुक्त मोर्चा ने कोलकाता में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया 
हरियाणा : अविश्वास प्रस्ताव में किसानों को विधायकों से 'बेहतर विवेक' के इस्तेमाल की उम्मीद
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: एकजुटता का जश्न

Related Stories

किसान
रौनक छाबड़ा
हरियाणा : अविश्वास प्रस्ताव में किसानों को विधायकों से 'बेहतर विवेक' के इस्तेमाल की उम्मीद
09 March 2021
अगर विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से देखा जाए तो अविश्वास प्रस्ताव पर मत के दौरान बेशक भाजपा-जेजेपी गठबंधन की सरकार सुरक्षित है-जिस अविश्वास प्रस
किसान आंदोलन: उत्साह से मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
न्यूज़क्लिक टीम
किसान आंदोलन: उत्साह से मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
08 March 2021
इस शहीद किसान की आवाज़ सुनेगी सरकार ?
न्यूज़क्लिक टीम
इस शहीद किसान की आवाज़ सुनेगी सरकार ?
08 March 2021

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • लेबनान : मुद्रा संकट के मुद्दे पर देशव्यापी प्रदर्शन का 7वां दिन
    पीपल्स डिस्पैच
    लेबनान : मुद्रा संकट के मुद्दे पर देशव्यापी प्रदर्शन का 7वां दिन
    09 Mar 2021
    लेबनान में नई सरकार बनाने में असफलता के बीच आर्थिक संकट गहरा होता जा रहा है 
  • कार्टून क्लिक
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: अगर हम सत्ता में आए तो...
    09 Mar 2021
    पांच राज्यों में चुनावी प्रक्रिया के बीच पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई का मुद्दा राष्ट्रीय फलक पर बना हुआ है। ज़रा सोचिए कि 2014 तक पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के दाम को लेकर मनमोहन सरकार पर हमलावर…
  • म्यांमा में लोगों ने तोड़ा कर्फ्यू, सरकार ने लगाया पांच मीडिया संस्थानों पर प्रतिबंध
    एपी
    म्यांमा में लोगों ने तोड़ा कर्फ्यू, सरकार ने लगाया पांच मीडिया संस्थानों पर प्रतिबंध
    09 Mar 2021
    म्यांमा की सेना ने तख्तापलट के बाद दर्जनों पत्रकारों को हिरासत में लिया है। इन प्रदर्शनों की कवरेज करने को लेकर पांच मीडिया संस्थानों पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया है।
  • सेनेगल : राजनीतिक तनाव के बाद विपक्ष के विधायक ज़मानत पर रिहा
    पीपल्स डिस्पैच
    सेनेगल : राजनीतिक तनाव के बाद विपक्ष के विधायक ज़मानत पर रिहा
    09 Mar 2021
    46 साल के मशहूर विपक्षी नेता ओस्माने सोंको को 3 मार्च को सामाजिक शांति भंग करने के इल्ज़ाम में गिरफ़्तार किया गया था जब वे कोर्ट जा रहे थे।
  • कोलकाता आग हादसा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    कोलकाता आग हादसा: कुछ शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच कराने पर विचार
    09 Mar 2021
    न्यू कोइलाघाट बिल्डिंग हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर नौ हो गई। मृतकों में से अधिकतर वह हैं जिन्होंने आग पर काबू पाने का सबसे पहले प्रयास किया। इनमें अग्निशमन दल के चार कर्मी, हरे स्ट्रीट…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें