Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से कुछ राहत के बीच शीतलहर की स्थिति जारी

श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
kashmir
फाइल फ़ोटो। PTI

कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से कुछ राहत मिलने के बावजूद शीतलहर की स्थिति जारी है। घाटी में अभी भी तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार को शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीती रात के तापमान से कुछ कम है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 5.3 डिग्री सेल्सियस से अधिक था।

कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.2 डिग्री और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर वर्तमान में 'चिल्लई-कलां' की चपेट में है। यह 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि है। इस दौरान क्षेत्र में शीत लहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है जिससे प्रख्यात डल झील सहित जल निकाय जम जाते हैं। घाटी के कई हिस्से इस स्थिति का सामना करते हैं।

इस अवधि के दौरान बर्फबारी की आशंका सबसे अधिक होती है और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी भी होती है।

चिल्लाई-कलां 31 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद कश्मीर में 20 दिनों का ‘चिल्लई-खुर्द’ (छोटी ठंड) और 10 दिनों का ‘चिल्लई-बच्चा’ (हल्की ठंड) का दौर रहता है। इस दौरान शीत लहर जारी रहती है।
 

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest