Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

भारत को एशियाई पैरा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में नौ पदक

भारत को चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक मिला। वहीं दक्षिण कोरिया तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य जीतकर दूसरे स्थान पर रहा।
Archery
Photo: PTI

विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज राकेश कुमार ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई जिसके दम पर भारत ने एशियाई पैरा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में बुधवार को नौ पदक जीतकर दक्षिण कोरिया जैसे दिग्गज पर बढत बनाई।

भारत को चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक मिला। वहीं दक्षिण कोरिया तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य जीतकर दूसरे स्थान पर रहा।

हांगझोउ पैरा एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता राकेश ने पुरूषों के कंपाउंड वर्ग में इंडोनेशिया के केन एस को 145.144 से हराया।

इससे पहले राकेश और सूरज सिंह ने पुरूषों के कंपाउंड वर्ग में चीनी ताइपै के पुंग हुंग वू और चिह चियांग चांग को 147.144 से हराकर टीम स्पर्धा का स्वर्ण जीता। राकेश ने शीतल देवी के साथ इंडोनेशिया के टी आडी आयुडिया फेरेली और केन एस को 154.149 से हराकर मिश्रित टीम वर्ग में भी स्वर्ण हासिल किया।

महिला कंपाउंड ओपन टीम में शीतल और ज्योति ने कोरिया की जिन यंग जियोंग और ना मि चोइ को 148.137 से हराकर स्वर्ण हासिल किया।

भारत ने महिला रिकर्व टीम फाइनल, पुरूष रिकर्व युगल, पुरूष रिकर्व डब्ल्यूवन युगल में रजत पदक जीता। सरिता ने महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य जीता था।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest