Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

मप्र : भाजपा विधायक के पुत्र ने एक व्यक्ति को गोली मार कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे हुई।
crime
प्रतीकात्मक तस्वीर।

सिंगरौली (मप्र): मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक के बेटे ने मामूली विवाद पर 34 साल के एक व्यक्ति को कथित तौर पर गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपी एक अन्य मामले में फिलहाल जमानत पर है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे हुई।

मोरबा पुलिस थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि घटना के बाद 40 वर्षीय विवेकानंद वैश्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 पुलिस ने बताया कि आरोपी सिंगरौली विधानसभा सीट के भाजपा विधायक राम लल्लू वैश्य का बेटा है।

परिहार ने बताया कि आरोपी विवेकानंद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (प्रतिबंधित हथियार रखना या ले जाना) और 27 (हथियार रखना) के तहत मोरबा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि विवेकानंद फिलहाल एक अन्य मामले में जमानत पर बाहर है, जिसमें उसने पिछले साल जुलाई में एक वन रक्षक के साथ मारपीट की थी और उस पर गोली चला दी थी।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest