NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
व्यंग्य
भारत
राजनीति
सुनो सेकुलरो, नूपुर शर्मा का इस्तीफ़ा देश हित में त्याग है, समझे!
कटाक्ष: हम तो यही कहेंगे कि ये सेकुलरवाले खामखां में तिल का ताड़ बना रहे हैं। देश का सिर झुका दिया, देश की नाक रगड़वा दी, ये सब राष्ट्र विरोधी ताकतों का झूठा प्रचार है।
राजेंद्र शर्मा
11 Jun 2022
nupur sharma
फ़ोटो साभार: ट्विटर

भई सेकुलरवालो, ये तो तुम लोगों की सरासर बेईमानी है। नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल वगैरह की घर के अंदर की गाली-गलौज बाहर तक सुनाई देने भर से भडक़े अरब के शेखों को शांत कराने के लिए, मोदी जी की सरकार ने उन्हें जरा सा फ्रिंज एलीमेंट क्या बता दिया, भाई लोगों ने दुनिया भर में भारत को बदनाम कर दिया, देश का सिर झुका दिया का शोर मचाकर रख दिया है। और सिर्फ देश की बदनामी का शोर मचाने तक ही रहते तो फिर भी मोदी जी बर्दाश्त कर लेते। पर ये तो शर्मा और जिंदल के बहाने, साक्षात मोदी जी को ही बदनाम करने पर उतर आए हैं। कह रहे हैं कि पार्टी प्रवक्ताओं ने तो साक्षात बारहवें अवतार को झूठा साबित कर दिया और वह भी हाथ के हाथ। उधर मोदी जी ने गुजरात में इसका एलान किया कि आठ साल में और चाहे कुछ भी किया हो या नहीं किया हो, पर ऐसा न कुछ किया और न किसी को करने दिया, जिससे देश का सिर झुकता हो, और इधर दिल्ली में जुगल जोड़ी ने हाथ के हाथ देश की मुंंडी पकड़ी और झुका दी! सिर झुकाना छोड़ो, देश की नाक रगड़वा दी नाक और वह भी मुए अरब शेखों के सामने! उनका तो रंग तक हमारे जैसा ही है; उनके पास है ही क्या तेल के सिवा!


पर हम तो यही कहेंगे कि ये सेकुलरवाले खामखां में तिल का ताड़ बना रहे हैं। देश का सिर झुका दिया, देश की नाक रगड़वा दी, ये सब राष्ट्र विरोधी ताकतों का झूठा प्रचार है। मोदी जी के रहते हुए कोई भारत को बदनाम करने की सोच तक नहीं सकता है, फिर नाक-वाक रगडऩे-रगड़वाने का तो सवाल ही कहां उठता है। मामूली सी आपत्ति का मामला था। आपत्ति भी दस दिन पुरानी बात पर। बात भी फ्रिंज तत्वों की कही हुई। और आपत्ति भी सिर्फ खुद को मुस्लिम कहने वाले देशों की। बाकी दुनिया की तो आपत्ति तक नहीं, बस संयुक्त राष्ट्र संघ की एक मामूली सी सीख--सभी धर्मों का, उनका पालन करने वालों की आस्थाओं का आदर होना चाहिए। यानी सारी दुनिया की आपत्ति तक का सबूत नहीं और प्रचार दुनिया भर में देश की बदनामी का। यह सेकुलरवालों की बेईमानी नहीं तो और क्या है?
 
रही बात राजदूत को बुलाए जाने की, राजदूत के सफाई देने की और इसके सारी दुनिया को बताए जाने की, तो राजदूतों का यही तो काम है और कूटनीति इसी का तो नाम है। इसे विश्व गुरु के आसन पर सवार देश की इज्जत-बेहज्जती का मामला बनाने की कोशिश क्यों की जा रही है। सेकुलरवाले समझ लें, सिर्फ देश के राजदूत के सत्ताधारी पार्टी के प्रवक्ताओं को फ्रिंज बताने से और सत्ताधारी पार्टी के हाथ के  हाथ प्रवक्ताओं को हटाने से, ऐसा कोई मामला देश का सिर झुकने-झुकाने का मामला किसी भी तरह से नहीं हो जाता है। इसके बावजूद, कोई अगर इस सब के बहाने से जानबूझकर देश के तने हुए सिर को झुका हुआ बताने, दिखाने या प्रचारित करने की कोशिश करता है, तो इस एंटीनेशनल कृत्य के लिए कानून उसके साथ चाहे जो भी सलूक करे, मोदी जी से मन से माफी कभी नहीं पा सकेगा।
 
सच पूछिए तो सत्ताधारी पार्टी के प्रवक्ताओं को उनकी अपनी सरकार के फ्रिंज बताने का मामला हो या उन्हें पार्टी निकाला दिए जाने का मामला हो, इन चीजों को नाहक बहुत ज्यादा तूल दिया जा रहा है। वर्ना कौन नहीं जानता है कि भगवा पार्टी में कुछ भी परमानेंट नहीं होता है, न रहना और न निष्कासन। आने वाले उतने बाहर नहीं जाते हैं, जितने बाहर निकाले जाने वाले, पलट-पलट कर वापस घर लाए जाते हैं। फिर नूपुर शर्मा को तो निकाला तक नहीं गया है, सिर्फ छ: साल के लिए सस्पेंड किया गया है। यानी अगर पहले ही नहीं हो गयी तब भी, छ: साल बाद तो वापसी होनी ही होनी है। जो इसे सजा बताकर, उनके जुर्म का सबूत मनवाना चाहते हैं, इतना तो उन्हें भी मानना पड़ेगा कि अगर यह सजा है, तो बहुत हल्की सजा है। इतनी हल्की कि जुर्म में वजन पैदा करने के लिए दिल्ली पुलिस को एफआइआर में दर्जनों नाम और जोड़ने पड़ गए। अब जब सजा ही मामूली है, तो जुर्म बड़ा कैसे हो सकता है? और सच पूछिए तो इसे सजा की तरह देखना ही गलत है। शर्मा और जिंदल ही नहीं, करोड़ों भगवा-भक्त भी नहीं देखते हैं। यह सजा का नहीं कुर्बानी का मामला है। देश के लिए भी और पार्टी के लिए भी; देश की ओर से भी और पार्टी की ओर से भी। शर्मा, जिंदल, भगवादल, भारत, सब के त्याग को सजा कहना, मां भारती का अपमान नहीं तो और क्या है?
 
और हां! फ्रिंज-फ्रिंज कहकर, राष्ट्रहित के लिए अपने प्रवक्ता पद का त्याग करने वालों का निरादर करना तो सेकुलरवालों को भी शोभा नहीं देता है। उन्हें हम याद दिला दें कि राष्ट्र हित के लिए त्याग सिर्फ विदेशी शासन ने आजादी की लड़ाई में किया जाने वाला त्याग ही नहीं होता है कि बेचारे भगवाई पचहत्तर साल पहले त्याग करने में चूक गए, तो हमेशा के लिए उनकी गाड़ी ही निकल गयी। अमृत वर्ष में वे अमृत का त्याग कर रहे हैं और विष के आचमन के बाद, अब विष का वमन भी छोडक़र, कुछ समय तो नीलकंठ ही रहेंगे। नीलकंठ से बड़ा त्यागी कौन है? वैसे भी कूटनीतिज्ञों की भाषा में फ्रिंज का अर्थ कुछ और है, संस्कारी पार्टी के लिए और उसकी सरकार के लिए भी, फ्रिंज का अर्थ कुछ और है। पश्चिमी संस्कृति में ही है कि फ्रिंज और कोर, अलग-अलग होते हैं। हमारी सनातनी संस्कृति में ऐसी दुई है ही नहीं। यहां सब एक ही है, जाति को छोडक़र। संस्कारी पार्टी में फ्रिंज और कोर में अभेद की स्थिति है--कहियत भिन्न न भिन्न। जो नूपुर हैं, वही योगी हैं, वही मोदी हैं। फ्रिंज है जहां, कोर भी होगा वहां।

अंत में एक बात और। दुनिया के सामने देश का सिर झुका दिया, सिर झुका दिया का शोर मचाने वाले भी, झुकने के बहाने से ही सही, कम से कम यह तो मान रहे हैं कि इस प्रकरण से पहले तक न सिर्फ देश के कंधों पर सिर था बल्कि गर्व से तना हुआ सिर था। गर्व से तना हुआ सिर था, तभी तो उसके झुकने-झुकवाने की बातें हो रही हैं। यह मोदी जी के आठ सालों की उपलब्धि है। उनके नये इंडिया के पास एक अदद गर्व से तना हुआ सिर है, जिसे वक्त-जरूरत पर झुकाया भी जा सकता है। खांटी एंटीनेशनल ही होंगे जो सिर का झुकना-झुकाया जाना तो देखते होंगे, पर गर्व से तने हुए सिर का होना देखेंगे ही नहीं। रही बात पहले कभी देश का सिर ऐसे न झुकाए जाने की तो उसकी वजह सिंपल है। सिर होगा, तभी न तनेगा, झुकेगा। पहले सिर ही नहीं था, तो कोई झुकवाता क्या? शर्मा-जिंदल की जोड़ी ने याद दिलाया है, तब न हमें देश का सिर याद आया है। सो थैंक यू मोदी जी, अमृत काल से पहले-पहले नये इंडिया का नया सिर फिट कराने के लिए।
 
(यह एक व्यंग्य आलेख है। लेखक वरिष्ठ पत्रकार और लोक लहर के संपादक हैं।)

ये भी देखें: नूपुर शर्मा के बयान से भाजपा बैकफुट पर, क्या है उनके लिए सबक

sarcasm
Satire
Political satire
Nupur Sharma
BJP
Hate Speech

Related Stories

तिरछी नज़र: रेवड़ी छोड़ो, रबड़ी बांटो

कटाक्ष: ...भगवा ऊंचा रहे हमारा

कटाक्ष: डेमोक्रेसीजीवियो इंडिया छोड़ो!

तिरछी नज़र: फ़क़ीर जी की फ़क़ीरी

कटाक्ष: झंडे का रिकार्ड ऊंचा रहे हमारा

तिरछी नज़र: कहानी एक प्रतिभावान बालक की

तिरछी नज़र: बोलो, और कितने अच्छे दिन चाहिए...

कटाक्ष: अमृतकाल में अग्निवीर हुई आज़ादी!

तिरछी नज़र: असंसदीय शब्दों का जंजाल

नये इंडिया के नये शेर!


बाकी खबरें

  • भाषा
    दिग्गज शेयर निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन
    14 Aug 2022
    वह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें गुर्दे को लेकर कुछ परेशानी थी। अपने आखिरी सार्वजनिक कार्यक्रम में वह व्हीलचेयर पर आए थे।
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: रेवड़ी छोड़ो, रबड़ी बांटो
    14 Aug 2022
    मुफ़्त में आप रबड़ी बांट सकते हैं, काजू कतली बांट सकते हैं, और भी महंगी महंगी मिठाइयां बांट सकते हैं। पर रेवड़ी नहीं।
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: जीवन के हालात जर्जर मगर हर घर तिरंगा
    13 Aug 2022
    सबके घर की अर्थव्यवस्था ठीक होती है तो देश की अर्थव्यवस्था ठीक होती है। सबके घर की अर्थव्यवस्था का हाल यह है कि देश के 90 फीसदी कामगार महीने में 25 हजार रूपये से कम कमाते हैं। रोजगार दर महज 40…
  • न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    सीटीओ की भर्ती को लेकर नेशनल इंश्योरेंस कंपनी बोर्ड और यूनियन आमने-सामने  
    13 Aug 2022
    नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में सीटीओ को आउटसोर्स करने के प्रस्ताव का यूनियन कड़ा विरोध कर रहा है। इसके ख़िलाफ़ उसने एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की बात कही है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला मिला
    13 Aug 2022
    राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स से संक्रमित दो महिलाओं समेत चार लोग एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि एक मरीज़ को छुट्टी मिल चुकी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें