कश्मीर में शून्य से नीचे तापमान बरक़रार, तेज़ शीत लहर से कोई राहत नहीं
कश्मीर में भीषण शीत लहर से कोई राहत नहीं मिल रही है और घाटी में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई सुधार नहीं होगा।
STORY | Kashmir continues to reel under sub-zero temperatures, no respite from intense cold wave
READ: https://t.co/j4LNyPn69Z
(PTI Photo) #WeatherUpdate pic.twitter.com/P5rrcWQ7iA— Press Trust of India (@PTI_News) January 11, 2024
उन्होंने बताया कि कश्मीर में मौसम शुष्क रहने और बर्फबारी नहीं होने से रात में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है जबकि दिन अपेक्षाकृत गर्म हैं।
श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक है।
Visuals from Srinagar as temperature dips further.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/YaJ8RZ6QM9— Press Trust of India (@PTI_News) January 11, 2024
जम्मू में पिछले कुछ दिनों से श्रीनगर से अधिक ठंड पड़ रही है। जम्मू इस समय घने कोहरे की चपेट में है, जिसके कारण ठंड बढ़ गई है।
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग का तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)
अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।