Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, करीब 25 लाख लोग प्रभावित

बिहार में भारी बारिश और पड़ोसी नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने बाद कोसी, गंडक, बागमती, बूढ़ी गंडक और गंगा नदियों का जल स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। नदियों के बढ़ते जल स्तर के कारण, राज्य के जल संसाधन विभाग ने उत्तर बिहार के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। 
बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, करीब 25 लाख लोग प्रभावित

अभी जो बिहार भीषण गर्मी से जूझ रहा था और उसके चलते बिहार सरकार ने कई जिलों में धारा 144 लगा दी थी। इसी गर्मी का प्रभाव था कि बिहार में चमकी बुखार समेत अन्य बीमारियां तेज़ी से फैल रहीं थी लेकिन इस बीच बिहार अब सूखे से बाढ़ की तरफ़ बढ़ रहा है। सिर्फ बिहार ही नहीं देश के कई पूर्वी राज्य बाढ़ का कहर झेल रहे है। बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 44 तक पहुँच गई। इसके अलावा इस आपदा से करीब 70 लाख लोग प्रभावित हैं। सिर्फ बिहार में ही करीब 20 लाख लोग प्रभावित हैं। 

बिहार में अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ में दस से ज़्यादा लोग अपना जीवन गंवा चुके हैंहजारों झुग्गी झोपड़ियां बर्बाद हो गई हैंपक्के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई सड़कोंपुलों और करोड़ों की खड़ी फसलों को इस बाढ़ ने बर्बाद कर दिया है। 

बिहार में भारी बारिश और इसके पड़ोसी नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने बाद कोसी, गंडकबागमतीबूढ़ी गंडक और गंगा नदियों का जल स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। नदियों के बढ़ते जल स्तर के कारणराज्य के जल संसाधन विभाग ने उत्तर बिहार के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। 
बाढ़ का सामना करने और अपर्याप्त राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों के लिए आधिकारिक लापरवाही पर गुस्साएबाढ़ पीड़ितों ने न केवल अपनी नाखुशी और विरोध व्यक्त किया हैउन्होंने भाजपा के दो संसद सदस्यों (सांसदों) के दौरे का भी विरोध किया है। मधुबनी जिले मेंझंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल को नरुआर गाँव में लोगों के क्रोध का सामना करना पड़ाजब वह क्षेत्र का दौरा कर रहे थे और कमला बलान नदी के तटबंध के टूटने के बाद बचाव कार्यों के आश्वासन के बिना लौट रहे थे। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने लोगों के गुस्से से उन्हें बचाया।  
 

इसी तरह अररिया जिले के फारबिसगंज मेंअररिया के भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह को राहत सामग्री की कमी से नाराज बाढ़ पीड़ितों द्वारा घेरा गया। उनमें से कुछ ने "गो बैक एमपी" जैसे नारे लगाए और अपनी नाराजगी व्यक्त की। 
बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में बाढ़ से जिलों के लगभग 19.65 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। पिछले तीन दिनों में सीतामढ़ी के बारह ब्लाकों में से सबसे अधिक प्रभावित जिले में 10 लाख से अधिक लोग अकेले प्रभावित हुए। बाढ़ से प्रभावित अन्य जिले अररियाकिशनगंजमधुबनीशेहरपूर्वी चंपारणसुपौलदरभंगा और मुजफ्फरपुर हैं। 

हालांकिकई  रिपोर्टों से पता चलता है कि हजारों लोग अपने गाँवों में बाढ़ के बाद अपने घरों से भागने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने खुले आसमानराष्ट्रीय राजमार्ग (NH), स्कूल भवनों और सरकारी इमारतों सहित तटबंधों सहित ऊँची जगहों पर शरण ले रखी है। 

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसारअधिकांश प्रमुख नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। दरभंगा जिले में कमला बलान के तटबंध तीन जगह से और शिवहर में बागमती नदी के तटबंध क्षतिग्रस्त हुए हैं। शिवहर के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के परिसर में पानी घुस गया। अररिया और किशनगंज के जोगबनी में रेलवे स्टेशनों पर पानी भर गयाजिससे बड़ी संख्या में यात्री फंस गए हैं। बाढ़ से प्रभावित जिलों में कई स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग पर पानी आ गया है। 
बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित जिलों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को उच्च स्थानों पर जाने के लिए कहा है क्योंकि भारी बारिश जारी है। 

विभाग के अधिकारियों ने कहा, "बिहार में बाढ़ की स्थिति नदियों के बढ़ते जल स्तर और लगातार बारिश के बाद बनी रहेगी।" अधिकारियों ने कहा कि कोसीमहानंदागंडकबागमती और गंगा सहित राज्य की प्रमुख नदियां उफान पर हैं और कुछ नदियों ने अपने तटबंधों को तोड़ दिया है। 

सरकार ने स्थानीय पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और बिहार राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल टीमों की मदद से बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया है। नीतीश कुमार ने रविवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद अधिकारियों से बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा था। 
अधिकारियों के मुताबिककरोड़ों की फसलें बर्बाद हो गईं और कई जगहों पर सड़क संपर्क टूट गए। 

 

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest