Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

कितनी सार्थक है भाजपा की ये जीत?

न्यूज़क्लिक ने हाल ही में हुए जम्मू कश्मीर और झारखण्ड विधानसभा चुनावों पर टाइम्स ऑफ़ इंडिया के असोसिएट एडिटर शंकर रघुरमन से बात की। शंकर के अनुसार जम्मू क्षेत्र में भाजपा हिन्दुओं के ध्रुवीकरण में सफल हुई है इसीलिए वह इस इलाके की लगभग सभी सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है। पर जहाँ तक कश्मीर की बात है भाजपा का प्रदर्शन इस कदर ख़राब रहा है कि ऊसके एक उम्मीदवार को छोड़ कर सभी को अपनी जमानत तक खोनी पड़ी। गठबंधन के सवाल पर शंकर मानते हैं कि यूँ तो पीडीपी और भाजपा वैचारिक तौर पर दो विपरीत ध्रुव हैं पर इस अवसरवाद की राजनीति में अगर ये साथ आए तो कोई ताजुब की बात नहीं होगी। वहीँ झारखण्ड में भी भाजपा का मत प्रतिशत लोकसभा के मुकाबले 9 प्रतिशत गिरा है। झारखण्ड में अन्य गठबंधन के लचर प्रदर्शन ने भाजपा गठबंधन की जीत का रास्ता बनाया है। यह भाजपा के विकास के एजेंडे की जीत नहीं है।

                                                                                                                          

 

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest