NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
श्री लंका
चिंता : दुनिया में तेजी से बढ़ रही है असहिष्णुता और घृणा आधारित हिंसा
संयुक्त राष्ट्र महासचिव का कहना है कि यह ‘जहर’ हर उस व्यक्ति के खिलाफ है जिसे ‘दूसरा’ समझा जाता है। उन्होंने आगाह भी किया कि इंटरनेट का कुछ हिस्सा ‘घृणा का हॉटहाउस’ बनता जा रहा है।

भाषा
30 Apr 2019
un

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस का कहना है कि दुनिया असहिष्णुता और विभिन्न पंथों के लोगों के खिलाफ घृणा आधारित हिंसा देख रही है और यह ‘जहर’ हर उस व्यक्ति के खिलाफ है जिसे ‘दूसरा’ समझा जाता है।

उन्होंने आगाह भी किया कि इंटरनेट का कुछ हिस्सा ‘घृणा का हॉटहाउस’ बनता जा रहा है।

मस्जिदों, सिनेगॉग (यहूदी प्रार्थना गृह) और अन्य धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रहे हमलों की पृष्ठभूमि में महासचिव गुतारेस ने यह टिप्पणी की। गौरतलब है कि हाल ही में श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए हमले में 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

वहीं अमेरिका में कैलिफोर्निया के पोवये में रविवार को यहूदी प्रार्थना गृह में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की।

बुर्किना फासो में रविवार को एक चर्च पर हुए हमले में पादरी सहित छह लोग मारे गए।

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में पिछले महीने दो मस्जिदों पर हुए हमले में 50 लोगों की मौत हो गई।

गुतारेस ने सोमवार को कहा, ‘‘पूरी दुनिया में हम देख रहे हैं कि असहिष्णुता और विभिन्न पंथों के अनुयायियों के खिलाफ घृणा आधारित हिंसा बढ़ रही है। हाल में ही अमेरिका में एक सिनेगॉग और बुर्किना फासो में एक चर्च पर हमला हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं ज्यादा होने लगी हैं। मस्जिद में मुसलमानों की हत्या, धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़, सिनेगॉग में यहूदियों की हत्या, उनकी कब्रों पर स्वास्तिक का निशाना बनाना, चर्च में इसाइयों की हत्या, चर्च जलाया जाना... यह सब कुछ बहुत ज्यादा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि न सिर्फ मासूम लोगों की हत्याएं हो रही हैं बल्कि आव्रजकों, अल्पसंख्यकों और शरणार्थियों के खिलाफ भी घृणा अपराध बढ़ रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने आगाह किया कि इंटरनेट के कुछ हिस्से अब ‘‘घृणा के हॉट हाउस’’ बन रहे हैं क्योंकि समान सोच वाले लोग एक दूसरे को ऑनलाइन खोज ही लेते हैं और ये प्लेटफार्म न केवल नफ़रत बढ़ाने में मददगार होते हैं बल्कि इसे वायरल भी कर देते हैं।

         

UN
Sri Lanka
sri lanka bomb blast

Trending

किसानों का दिल्ली में प्रवेश
गण ने किया तंत्र पर दावा : देश भर में किसान उतरे सड़कों पर, दिल्ली में निकली ट्रैक्टर परेड
देश की विवधता और एकता के साथ गणतंत्र दिवस परेड को तैयार किसान
किसान परेड : ज़्यादातर तय रास्तों पर शांति से निकली ट्रैक्टर परेड, कुछ जगह पुलिस और किसानों के बीच टकराव
शाहजहांपुर: अनगिनत ट्रैक्टरों में सवार लोगों ने लिया परेड में हिस्सा
26 जनवरी किसानों और जवानों के नाम

Related Stories

श्रीलंका
परंजॉय गुहा ठाकुरता
श्रीलंका : वरिष्ठ पत्रकार लसांथा के परिवार को हत्या के 12 साल बाद भी है न्याय का इंतज़ार
12 January 2021
एसोसिएटेड प्रेस (AP) के मुताबिक़, शुक्रवार को "संयुक्त राष्ट्रसंघ मानवाधिकार समिति" में लसांथा विक्रमतुंगे की हत्या के मामले में शिकायत दर्ज कराई ग
पीपल्स डिस्पैच
अमेरिकी प्रतिबंध सीरियाई लोगों के मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है: यूएन
30 December 2020
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञ एलेना दुहान ने मंगलवार 29 दिसंबर को एक
28 अक्टूबर, 2020 को कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबया राजपक्षे (दायें) अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पेओ (बाएँ) की अगवानी करते हुए।
एम. के. भद्रकुमार
लंका का सपना : भारत की ‘अनुभवहीनता’ भविष्य में महँगी पड़ने वाली है
03 November 2020
किसी तीसरे-देश के सहयोग की पहल एक अत्यंत जटिल एवं अप्रत्याशित परिघटना है। घनिष्टतम सहयोगी देश तक इसके अपवाद नहीं रह पाते। ब्रिटिश विदेश मंत्री, लार

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • ak
    भाषा सिंह
    बात बोलेगी: साज़िश के छुपे पत्तों को भी बेनक़ाब किया किसान परेड ने
    27 Jan 2021
    किसान आंदोलन को ध्वस्त करने और बदनाम करने की सत्ता की साज़िश कोई नई नहीं।
  • Uttar Pradesh
    असद रिज़वी
    यूपी में पत्रकार लगातार सरकार के निशाने पर, एक ख़बर को लेकर 3 मीडियाकर्मियों पर मुक़दमा
    27 Jan 2021
    जहां एक टीवी एंकर की गिरफ़्तारी पर आधा दर्जन से ज़्यादा केंद्रीय मंत्री सोशल मीडिया पर निंदा कर उसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताते हैं। वहीं देश के सबसे बड़े प्रदेश में लगातार आलोचनात्मक ख़बरें…
  •  Tractor Parade: Farmers not guilty for violence
    न्यूज़क्लिक टीम
    ट्रैक्टर परेड: हिंसा के लिए किसान दोषी नहीं
    27 Jan 2021
    गणतंत्र दिवस पर हज़ारों किसानों ने जहाँ एक तरफ तय रास्ते पर शांतिपूर्वक ट्रैक्टर परेड निकाली, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ रास्ते से अलग होकर कर लाल क़िले के तरफ गए और कुछ जगह दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच…
  • nj
    राज कुमार
    कौन है दीप सिद्धू जिसने लाल क़िले पर निशान साहिब फहराने की ज़िम्मेदारी ली है?
    27 Jan 2021
    लाल क़िले पर अटैक कह रहा है और पाकिस्तान से संबंध जोड़ रहा है। बहुत सारे आम लोगों को भी लगता होगा कि ये किसान आंदोलन ने किया है। जबकि दीप सिद्धू ने वीडियो जारी करके इस घटना की ज़िम्मेदारी ले ली है।…
  • सोनिया यादव
    यौन उत्पीड़न मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का बयान दुर्भाग्यपूर्ण क्यों है?
    27 Jan 2021
    पॉक्सो एक्ट के तहत यौन उत्पीड़न को लेकर हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक विवदित फैसला सुनाया था जिस पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के इस फैसले की नागरिक समाज और महिलावादी संगठनों…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें