Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

सेना पर रोहिंग्या समुदाय के महिलाओं और बच्चों की हत्याओं का आरोप

रोहिंग्याओं को रखाइन प्रांत में उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। म्यांमार में सेना पर राखाइन प्रांत में रोहिंग्या समुदाय के महिलाओं और बच्चों की हत्याओं का आरोप लगाया गया है।
 रोहिंग्या समुदाय

रखाइन प्रांत में रोहिंग्या समुदाय के ख़िलाफ़ अत्याचार की एक और घटना में पिछले सप्ताह म्यांमार की सेना पर दो महिलाओं की हत्या का आरोप लगाया गया था जिनमें से एक गर्भवती पाई गई थी जबकि किन तुंग गांव में एक गोला गिरने के बाद सात नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालांकि सोमवार 3 फरवरी को सेना के प्रवक्ता ज़ॉ मिन तुन ने दबाव में इस ज़िम्मेदारी को अस्वीकार कर दिया है। उक्त अधिकारी ने इन हत्याओं के लिए विद्रोही समूह को दोषी ठहराया। इससे पहले 7 जनवरी को बुथीदाउंग टाउनशिप में हुए इसी तरह के विस्फोट में सात और रोहिंग्या बच्चों की मौत हो गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के फैसले के दो दिन बाद यानी 25 जनवरी को रोहिंग्या गांव की ओर दागे जाने वाले इस गोले की रिपोर्ट सामने आई है। अदालत ने अधिकारियों को नरसंहार के आरोपों से संबंधित सबूतों को नष्ट करने से रोकने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया गया। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, "लगभग 600,000 रोहिंग्या इस देश में रहते हैं, और हमलों और उत्पीड़न को लेकर ख़ौफजदा हैं।"

इस घटना के बाद रॉयटर्स ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से लिखा कि जब गांव में गोला दागा गया था तो किन तुंग में कोई लड़ाई नहीं हो रही थी। हालांकि, विद्रोही समूह (अराकान आर्मी) ने एक बयान में कहा कि हमले के पीछे म्यांमार की सेना के होने के पर्याप्त सबूत थे।

इस विद्रोही संगठन ने सशस्त्र समूह को बदनाम करने के इरादे से जानबूझकर "प्रोपगैंडा और भ्रामक झूठ फैलाने" के लिए तातमाडोव को दोषी ठहराया है जो म्यांमार सेना का एक अन्य नाम है।

रखाइन के नस्लीय विद्रोही समूह वर्षों से इस प्रांत में अधिक स्वायत्तता की मांग कर रहा है। विद्रोहियों और म्यांमार सेना के बीच टकराव ने रोहिंग्या समुदाय के नरसंहार के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। जिनमें से अधिकांश दो साल पहले संघर्ष शुरू होने के बाद से या तो मारे गए, प्रताड़ित किए गए या तो म्यांमार से भाग गए हैं।

2017 के बाद से कमांडर-इन-चीफ के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लैंग के नेतृत्व में उनकी सेना के हाथों उत्पीड़न का सामना करने के बाद 7,40,000 रोहिंग्या म्यांमार के इस राज्य से भाग गए हैं। संयुक्त राष्ट्र की जांच के अनुसार, म्यांमार के सुरक्षा बल रोहिंग्याओं के ख़िलाफ़ किए गए दुष्कर्म और यौन हिंसा के अलावा व्यापक चोरी, जबरन वसूली, मनमानी गिरफ्तारी और जबरन श्रम में शामिल थे। 

साभार : पीपल्स डिस्पैच

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest