Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आरएसएस के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है: तेजस्वी

"नाम बदलने की होड़ से क्या अच्छा हुआ है? यह आरएसएस का एजेंडा है... ये लोग (भाजपा) संविधान को बदलना चाहते हैं और एक समुदाय को दूसरे के ख़िलाफ़ खड़ा करके सामाजिक संघर्ष को गति देना चाहते हैं।"
Tejashwi
फ़ोटो : PTI

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार संस्थानों और स्थानों के नाम बदलकर "आरएसएस के एजेंडे" को आगे बढ़ा रही है।

यादव ने यह भी दावा किया कि राज्यों को केंद्रीय योजनाओं के खर्च का अधिक हिस्सा वहन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है जो आर्थिक तंगी से जूझने वाले बिहार पर भारी दबाव डाल रहा है।

उन्होंने कहा, "नाम बदलने की होड़ से क्या अच्छा हुआ है? यह आरएसएस का एजेंडा है... ये लोग (भाजपा) संविधान को बदलना चाहते हैं और एक समुदाय को दूसरे के ख़िलाफ़ खड़ा करके सामाजिक संघर्ष को गति देना चाहते हैं।"

यादव नेहरू स्मारक का नाम बदलने को लेकर उपजे विवाद के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा, "क्या यह देश चलाने का तरीका है? जैसे कि एक राजा अपने राज्य पर शासन कर रहा है।"

यादव ने कहा, "उन्होंने (केंद्र ने) कई योजनाओं के नाम भी बदल दिए हैं। पहले राज्यों को (योजना का) केवल 10 फीसदी खर्च वहन करना होता था। अब यह बढ़कर 50 फीसदी हो गया है।" 

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest