Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

कार्टून क्लिक: जंतर-मंतर पर महिला किसान संसद

लेखी जी, अब आप इन महिला किसानों को क्या नाम देंगी?, जी हां, आज संसद से कुछ ही दूर जंतर-मंतर पर महिला किसान संसद लगी है और महिलाएं अपनी मांगों को पूरे जोर-शोर से उठा रही हैं। यह सही समय है कि केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी से पूछा जाए कि अब इन महिला किसानों को वो कौन सा नाम देंगी।
कार्टून क्लिक: जंतर-मंतर पर महिला किसान संसद

राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर किसानों की ऐतिहासिक मोर्चेबंदी के 8 महीने पूरे होने पर आज दिल्ली के भीतर जंतर-मंतर पर किसान-संसद की कमान महिला किसानों के हाथ में है।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का कहना है, “महिला किसान संसद भारतीय कृषि में महिलाओं की भूमिका को प्रतिबिंबित करेगा और साथ ही उनकी इस आंदोलन में अहम भूमिका को भी रेखांकित करेगा।’’

यह सही समय है कि केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी से पूछा जाए कि अब इन महिला किसानों को वो कौन सा नाम देंगी।

आपको मालूम ही है कि अभी लेखी जी, पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा था कि वे किसान नहीं मवाली हैं। हालांकि बाद में मामले की तूल पकड़ने पर उन्होंने कुछ इस तरह खेद जताया था कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।  

इसे भी पढ़ें :  किसान आज देश की संसद का एजेंडा तय कर रहे हैं, कल देश की राजनीति की तक़दीर तय करेंगे

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest