NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
श्री लंका
दिनेश गुणवर्धने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री नियुक्त
रानिल विक्रमसिंघे ने राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने के एक दिन बाद शुक्रवार को अपने कार्यकाल के पहले दिन यह पहली नियुक्ति की।
भाषा
22 Jul 2022
Dinesh Gunawardena

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने वरिष्ठ नेता दिनेश गुणवर्धने को शुक्रवार को श्रीलंका का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
     
रानिल विक्रमसिंघे ने राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने के एक दिन बाद शुक्रवार को अपने कार्यकाल के पहले दिन यह पहली नियुक्ति की।
     
गुणवर्धने (73) को अप्रैल में, पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यकाल के दौरान गृह मंत्री बनाया गया था। वह विदेश मंत्री और शिक्षा मंत्री के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
     
विक्रमसिंघे (73) के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री पद खाली हो गया था। छह बार प्रधानमंत्री रह चुके विक्रमसिंघे ने बृहस्पतिवार को देश के आठवें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण की थी।
     
वर्ष 1949 में जन्मे गुणवर्धने महाजन एकसाथ पेरामुना (एमईपी) के नेता हैं, जो सत्तारूढ़ श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) का एक घटक दल है। उच्च शिक्षा पूरी कर 1979 में नीदरलैंड से लौटने के बाद दिनेश गुणवर्धने ने अपने पिता फिलिप गुणवर्धने की जगह पार्टी का नेतृत्व किया।
     
उनके पिता 1948 में देश की आजादी से पहले ब्रिटिश काल में वामपंथी समाजवादी आंदोलन का एक प्रमुख चेहरा थे। एमईपी 1956 में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा बना था।
     
गुणवर्धने ने 1983 में कोलंबो के उपनगर महारागामा से जीत हासिल कर संसद में प्रवेश किया और 1994 तक एक प्रमुख विपक्षी नेता की भूमिका निभाई। 2000 में गुणवर्धने पहली बार मंत्रिमंडल का हिस्सा बने। 2015 तक मंत्रिमंडल में वह वरिष्ठ पदों पर बने रहे।
     
गुणवर्धने की पत्नी का निधन हो गया है। उनके परिवार में एक बेटा है, जो सांसद हैं।
     
गुणवर्धने की नियुक्ति श्रीलंकाई सुरक्षा बलों द्वारा राष्ट्रपति भवन के पास डेरा डाले प्रदर्शनकारियों को हटाए जाने और कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद हुई है।
     
गौरतलब है कि राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने पहले कहा था कि वह राष्ट्रपति कार्यालय पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का इरादा रखते हैं।

Sri Lanka
Sri Lanka New PM
Dinesh Gunawardena

Related Stories

मॉस्को ने म्यांमार के साथ संबंधों को दी प्राथमिकता 

आंदोलनकारियों पर हमले से गहराया श्रीलंका का राजनीतिक संकट

रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली

रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति निर्वाचित

श्रीलंका में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव : त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार, विक्रमसिंघे भी मैदान में

श्रीलंका: राष्ट्रपति राजपक्षे ने इस्तीफ़ा दिया, रानिल विक्रमसिंघे ने अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली

राजपक्षे ने बर्बाद किया श्रीलंका को, बचाने के लिए हुआ आंदोलन

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया ने जन आक्रोश के बीच देश छोड़ा, मालदीव पहुंचे

श्रीलंका: आर्थिक संकट, अनिश्चित भविष्य और अनेको सवाल


बाकी खबरें

  • भाषा
    उच्चतम न्यायालय ने ईवीएम से संबंधित प्रावधान की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज की
    12 Aug 2022
    न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-61ए को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जो चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल से…
  • भाषा
    आर्कटिक दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में लगभग चार गुना तेजी से गर्म हो रहा है: शोध
    12 Aug 2022
    एक नए अध्ययन से पता चलता है कि आर्कटिक पिछले 43 वर्षों में दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में लगभग चार गुना तेजी से गर्म हुआ है। इसका मतलब है कि आर्कटिक 1980 की तुलना में औसतन लगभग 3 डिग्री सेल्सियस…
  • सोनिया यादव
    रक्षा बंधन: बहनों को भाइयों से रक्षा का वचन नहीं प्यार और साथ चाहिए
    11 Aug 2022
    रक्षा बंधन अगर सिर्फ राखी या भाई-बहन के प्यार का त्यौहार होता तो कितना अच्छा होता। इसमें रक्षा या बंधन की गुंजाइश न होती तो कितना अच्छा होता मगर अफसोस आज भी ये त्यौहार लड़का-लड़की में भेद के विचार को…
  • baghel
    अनिल अंशुमन
    “झारखंड में फेंके गए बाउंसर पर बिहार ने छक्का लगा दिया”
    11 Aug 2022
    कुछ जानकारों के अनुसार बिहार में बदले हुए राजनीतिक हालात ने देश की सभी गैर-भाजपा सरकारों को एक ऐसा नैतिक संबल दिया है जिससे केंद्र संचालित ‘सरकार गिराने-बनाने’ के चालू सियासी कुचक्रों को लेकर उसे भी…
  • न्यूज़क्लिक टीम
    धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली
    11 Aug 2022
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी सहित कई बड़े नेता…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें