Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला मिला

राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स से संक्रमित दो महिलाओं समेत चार लोग एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि एक मरीज़ को छुट्टी मिल चुकी है।
monkey pox

दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला सामने आया है, जिसमें 22 वर्षीय अफ्रीकी महिला संक्रमित पाई गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

महिला ने पिछले महीने नाइजीरिया की यात्रा की थी। उसे दो दिन पहले लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया और शुक्रवार रात आयी उसकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से पीड़ित वह दूसरी महिला है। राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स से संक्रमित दो महिलाओं समेत चार लोग एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि एक मरीज को छुट्टी मिल चुकी है।

लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने शनिवार को मीडिया को बताया कि दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला सामने आया है। शुक्रवार को एक महिला के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह अस्पताल में निगरानी में है। 

दिल्ली में पिछले महीने मिला पहला मामला

राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला पिछले महीने 24 तारीख मिला था। इस मामला के सामने आने से एक दिन पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मंकीपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था। केंद्र सरकार ने भारत में फैले इस वायरस की जांच को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसमें देश के एंट्री पाइंटस् पर सतर्कता बरतने की बात भी कही गई थी। साथ ही इस एडवाइजरी में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को बीमार व्यक्तियों, मृत या जीवित जंगली जानवरों और अन्य लोगों के निकट संपर्क से बचने की सलाह दी गई है। 

देश में मंकीपॉक्स के अब तक दस मामले मिले

ज्ञात हो कि भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला केरल के कोल्लम जिले में पिछले महीने की 14 तारीख को सामने आया था। भारत में अब तक 10 मामले सामने आए हैं। वहीं केरल से एक व्यक्ति के जानकारी सामने आई है। दुनिया भर में अमेरिका और यूरोप में इस बीमारी के सबसे ज्यादा मामले सामने हैं। इस साल विश्व स्तर पर 80 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स के 31,000 से अधिक मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। अकेले अमेरिका में अब तक 11,000 से अधिक मामले रिकॉर्ड  किए गए हैं। 

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest