Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

हड़ताल के कारण हरियाणा में सार्वजनिक बस सेवा ठप, पंजाब में बैंक सेवाएं प्रभावित

हरियाणा में सोमवार को रोडवेज कर्मी देशव्यापी दो दिवसीय हड़ताल में शामिल हुए जिससे सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित हुईं। केंद्र की कथित गलत नीतियों के विरुद्ध केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक संयुक्त मंच ने हड़ताल का आह्वान किया है।
haryana
Image courtesy : The Financial Express

हरियाणा रोडवेज के कई डिपो पर बस सेवाएं निलंबित रहीं। रोडवेज कर्मचारियों ने राज्य के कई डिपो पर हड़ताल में हिस्सा लिया।

 हरियाणा में सोमवार को रोडवेज कर्मी देशव्यापी दो दिवसीय हड़ताल में शामिल हुए जिससे सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित हुईं। केंद्र की कथित गलत नीतियों के विरुद्ध केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक संयुक्त मंच ने हड़ताल का आह्वान किया है।

हरियाणा रोडवेज के कई डिपो पर बस सेवाएं निलंबित रहीं जिसके चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। रोडवेज कर्मचारियों ने राज्य के कई डिपो पर हड़ताल में हिस्सा लिया।

रोडवेज कर्मचारियों की 10 यूनियनों के संयुक्त मोर्चे के एक नेता सरबत सिंह पुनिया ने कहा, “सभी बस डिपो पर बस सेवाएं निलंबित हैं।” उन्होंने कहा, “केवल वही बसें सुबह चल रही हैं जो निजी परिचालकों द्वारा नारनौल, झज्जर और चंडीगढ़ डिपो में किलोमीटर योजना के तहत चलाई जाती हैं। हमारे रोडवेज कर्मचारी पूर्ण हड़ताल पर हैं।”

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीत हरियाणा सरकार राज्य की रोडवेज बसों की संख्या को नहीं बढ़ा रही है। उन्होंने कहा, “इससे पता चलता है कि वे परिवहन सेवाओं के निजीकरण को प्रोत्साहित करने का इरादा रखते हैं। छह साल पहले हरियाणा रोडवेज में 4,200 बसें थीं जो अब घटकर 2,600 रह गई हैं तथा निजी बसों को प्रोत्साहित करने के लिए रूट परमिट दिया जा रहा है।’’

पुनिया ने दावा किया कि हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 10 हजार बसों की जरूरत है लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।

अधिकारियों ने कहा कि कुछ जिलों में हड़ताल के दौरान कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से धारा 144 लागू कर दी गई है जिसके तहत बस स्टैंड के सौ मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर मनाही है।

इस बीच पंजाब में सार्वजनिक बस सेवा सामान्य रूप से चलती रही। पंजाब परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “पंजाब में हमारी बस सेवाएं सामान्य रूप से कल रही हैं।”

पंजाब बैंक कर्मचारी संघ के उप महासचिव नरेश गौर ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं जिससे राज्य में बैंक सेवाओं पर असर पड़ा है। 

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest