Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

गणतंत्र दिवस: पहली बार दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी

दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए 26 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी।
women police
Photo Courtesy : Hindustan Times

दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए 26 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब मार्चिंग दस्ते में केवल महिला कर्मी शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 80 प्रतिशत प्रतिभागी पूर्वोत्तर राज्यों से हैं।

दिल्ली पुलिस के अनुसार पुलिस और पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों के बीच "अंतर को पाटने" के लिए क्षेत्र के आठ राज्यों से लोगों को भर्ती करना उसकी नीति है।

एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की महिला अधिकारी श्वेता के. सुगथन बल की 194 महिला हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी।
 

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest