Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

सिब्बल ने भाजपा पर विपक्ष की सरकारों को गिराने का आरोप लगाया

प्रतिष्ठित अधिवक्ता सिब्बल की ये टिप्पणियां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार और आठ अन्य विधायक एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने की पृष्ठभूमि में आई हैं।
kapil sibal
फ़ोटो : PTI

नयी दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पिछले कुछ वर्षों में कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में विपक्ष की सरकारों को गिराने का आरोप लगाया और कहा कि इस चलन पर रोक के लिए कार्रवाई करने की जिम्मेदारी अब उच्चतम न्यायालय पर है।

प्रतिष्ठित अधिवक्ता सिब्बल की ये टिप्पणियां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार और आठ अन्य विधायक एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने की पृष्ठभूमि में आई हैं।

सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा ने पद तथा अन्य चीजों का लालच देकर इन निर्वाचित सरकारों को गिराया : उत्तराखंड (2016), अरुणाचल प्रदेश (2016), कर्नाटक (2019), मध्य प्रदेश (2020), महाराष्ट्र (2022)।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब कानून इसकी इजाजत देता है? अब जिम्मेदारी उच्चतम न्यायालय पर है।’’

राज्यसभा सदस्य ने अजित पवार तथा आठ अन्य को एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार में शामिल किए जाने को लेकर सोमवार को भी भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा था, ‘‘ पहले भ्रष्टाचारियों पर हमला करो और फिर उन्हें गले लगाओ।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

(न्यूज़ एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest