NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी में हड़ताल सरकारी दमन के बावजूद जारी 
देश भर के विभिन्न प्लांटों में क्लोवर के 6000 कर्मचारियों में से 2000 कर्मचारियों ने 16% वेतन वृद्धि की मांग करते हुए काम करना बंद कर दिया है।
पीपल्स डिस्पैच
15 Oct 2020
 हड़ताल

जनरल इंडस्ट्रियल वर्कर्स यूनियन ऑफ साउथ अफ्रीका (जीआईडब्ल्यूयूएसए) के एक सदस्य की मौत 13 अक्टूबर को उस समय हुई थी जब दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी क्लोवर इंडस्ट्रीज के हड़ताल करने वाले कर्मचारियों पर पुलिस ने रबर की गोलियां चलाई थी। 

जीआईडब्ल्यूयूएसए के उप महासचिव चार्ल्स फहला के अनुसार फायरिंग के समय कर्मचारी क्लेविले में कंपनी के डिपो में प्रदर्शन कर घर लौट रहे थे। वे बताते हैं कि ये घटना स्थल क्लोवर प्लांट के क़रीब भी नहीं था।

उन्होंने पीपल्स डिस्पैच को बताया, “दिन भर पुलिस क्लेविले में प्लांट में हमारे प्रदर्शन पर नज़र रखे हुई थी, खाने पीने की चीज़े क्लोवर उन्हें दे रहा था। लेकिन दिन में उपद्रव जैसी कोई स्थिति नहीं थी। ” ब्लॉमफोन्टिन में क्लोवर प्लांट के बाहर क्लेविले, मिल्नर्टन, पैरो, पोलोक्वेन और क्वींसबर्ग में ये प्रदर्शन भी शांतिपूर्ण थे।

श्रमिकों के दलालों के माध्यम से आउटसोर्सिंग की समाप्ति और 16% वेतन वृद्धि की मांग करते हुए दक्षिण अफ्रीका में क्लोवर द्वारा नियुक्त 6000 कर्मचारियों में से 2000 ने काम करना बंद कर दिया जो 13 अक्टूबर से शुरू हुआ। 

यह दिन शाम के 7 बजे के बाद जब कर्मचारी क्लेविले में कंपनी के प्लांट में प्रदर्शन कर वापस घर लौट रहे थे तब उन्हें एक क्रॉसिंग पर रोक दिया गया जहां पुलिस ने "हमारे यूनियन की लाल टी-शर्ट पहने हुए सभी लोगों को गोली मारनी शुरू कर दी।" ये बातें चार्ल्स ने कही।

गोलियों से बचने के दौरान भागते हुए ख़िलसन मनाका को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे उनके सिर में चोट लगी और उनकी मौत हो गई। उनके साथ रहे दो अन्य एक्टिविस्ट को गिरफ़्तार किया गया है। चार्ल्स ने कहा, "हम नहीं जानते कि उनके ख़िलाफ़ किस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। हमारे वकील उनकी रिहाई कराने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्हें 15 अक्टूबर को अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है।

चार्ल्स ने कहा, इस बीच, हड़ताल और विभिन्न प्लांट में प्रदर्शन "उस समय तक जारी रहेगा जब तक कि प्रबंधन हमारी मांगों को स्वीकार नहीं करता।" उन्होंने कहा, "क्लोवर उत्पादों का बहिष्कार कर हमें समर्थन देने के लिए जनता से भी हम सभी आह्वान कर रहे हैं।"

South Africa
Strike in Dairy Compony
workers protest
General Industrial Workers Union of South Africa
GIWUSA

Trending

बलात्कार मामले में CJI की टिप्पणी, मानेसर में कर्मचारियों का कामबंद और अन्य
मोदी राज में सूचना-पारदर्शिता पर तीखा हमला ः अंजलि भारद्वाज
आइए, बंगाल के चुनाव से पहले बंगाल की चुनावी ज़मीन के बारे में जानते हैं!
एक बेटी की रुदाली
बंगाल ब्रिगेड रैली, रसोई गैस के बढ़ते दाम और अन्य
उत्तराखंड: गैरसैंण विधानसभा का घेराव करने पहुंचे घाट आंदोलनकारियों पर पुलिस का बर्बर लाठीचार्ज

Related Stories

दक्षिण अफ्रीकाः आर्सेलर प्लांट में तीन श्रमिकों की मौत पर यूनियनों ने जांच की मांग की
पीपल्स डिस्पैच
दक्षिण अफ्रीकाः आर्सेलर प्लांट में तीन श्रमिकों की मौत पर यूनियनों ने जांच की मांग की
19 February 2021
दक्षिण अफ्रीका के गौटेंग में स्थित आर्सेलर मित्तल के वैंडरबिज्लपार्क प्लांट में 17 फरवरी को रात 2 बजे विस्फोट के बाद से मलबे में फंसे तीनों श्रमिक
यूपी: जल निगम कर्मियों का धरना प्रदर्शन, पांच महीने से नहीं मिली तनख़्वाह और पेंशन
सोनिया यादव
यूपी: जल निगम कर्मियों का धरना प्रदर्शन, पांच महीने से नहीं मिली तनख़्वाह और पेंशन
13 February 2021
उत्तर प्रदेश जल निगम के मौजूदा और रिटायर कर्मचारी शुक्रवार, 12 फरवरी को सड़कों पर उतरे। बीते कई महीनों से वेतन और पेंशन नहीं मिलने से परेशान इन कर्
उचित वेतन की मांग करने पर चेन्नई लक्ज़री क्लबों ने अपने 95 कर्मचारी निकाले
श्रुति एमडी
उचित वेतन की मांग करने पर चेन्नई लक्ज़री क्लबों ने अपने 95 कर्मचारी निकाले
11 February 2021
23 मार्च 2020 को कोविड-19 लॉकडाउन लागू होने के बाद से चेन्नई के जिमखाना क्लब और मद्रास बोट क्लब के कर्मचारी उचित आमदनी नहीं मिल पाने से परेशान रहे

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    बलात्कार मामले में CJI की टिप्पणी, मानेसर में कर्मचारियों का कामबंद और अन्य
    02 Mar 2021
    आज के डेली राउंड-अप में शुरुआत करेंगे उच्चतम न्यायलय में चल रही एक सुनवाई से, जहाँ CJI AS Bobde ने नाबालिग़ लड़की से दुष्कर्म के आरोपी से यह सवाल पूछ लिया की "क्या तुम लड़की से शादी करोगे", इस मामले…
  • Writers' Building
    अजय कुमार
    आइए, बंगाल के चुनाव से पहले बंगाल की चुनावी ज़मीन के बारे में जानते हैं!
    02 Mar 2021
    हार जीत के अलावा थोड़ा इस पहलू पर नजर डालते हैं कि चुनाव के लिहाज से पश्चिम बंगाल की पृष्ठभूमि क्या है?
  • एक बेटी की रुदाली
    न्यूज़क्लिक टीम
    एक बेटी की रुदाली
    02 Mar 2021
    उत्तर प्रदेश में एक और सनसनीखेज मामला सामने आया हैI एक लड़की के रुदाली का वीडियो. मुद्दा यह है कि उसके पिता की हत्या कर दी गई और वह भी उस शख्स द्वारा जिसने आज से करीब ढाई साल पहले उसकी बेटी के साथ…
  • ईरान की तरफ़ से इन प्रतिबंधों के हटाये जाने तक अमेरिका के साथ बातचीत का प्रस्ताव खारिज।
    एम. के. भद्रकुमार
    ईरान ने परमाणु मुद्दे पर अमेरिकी फ़रेब को किया ख़ारिज
    02 Mar 2021
    जो बाइडेन के लिए यह तय कर पाना मुश्किल होता जा रहा है कि ईरान पर लगे प्रतिबंधों में से कुछ प्रतिबंधों के हटाये जाने को लेकर उन्हें दरअसल क्या करना चाहिए। 
  • अंजली भारद्वाज
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोदी राज में सूचना-पारदर्शिता पर तीखा हमला ः अंजलि भारद्वाज
    02 Mar 2021
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने एंटी करप्शन अंतर्राष्ट्रीय  पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज से की बेबाक बातचीत। अंजलि ने बताया कि एक तरफ जहां आम भारतीय नागरिक जानकारी हासिल करने औऱ…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें