Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

अवधी में ग़ज़ल: ...मंदिर मस्जिद पेट हमार न भरिहैं साहेब

हिंदी-उर्दू के मशहूर शायर ओम प्रकाश नदीम ने अवधी बोली में ग़ज़ल कहने की कोशिश की है और ये कोशिश बेहतरीन साबित हुई है। नदीम साहब ने अपने पूरे तेवर और सरोकार के साथ ये ग़ज़लें कहीं हैं। ‘इतवार की कविता’ में पढ़ते हैं उनकी अवधी बोली की ये दो नई ग़ज़लें।
इतवार की कविता
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार : गांव कनेक्शन

1.      

 

आँखी मूँद के पाँव तुम्हार न परिहैं साहेब

पढ़े लिखे हैं तो सवाल तो करिहैं साहेब

 

ना तो हम पंडित बन पइबे ना मौलाना

मंदिर मस्जिद पेट हमार न भरिहैं साहेब

 

कुछ कुछ अब सुलगें लागी हैं धीरज राखौ

गीली लकड़ी हैं जल्दी ना जरिहैं साहेब

 

तुम्हरे जुमलन का जलवा है अब लागत है

चीन पाक हमरे घर पानी भरिहैं साहेब

 

भक्त बिचारे का जानैं तुम का बोये हो

पाक जई जब फसल तो कटिहैं मरिहैं साहेब

 

जिन की रोजी रोटी छिन गे जरे बैठ हैं

आगी के पेड़न से फूल न झरिहैं साहेब

 

पुरखन की अनमोल धरोहर बेच रहे हैं

नालायक लरिका हैं अउ का करिहैं साहेब

 

...

2.      

 

रोज पढ़ें रामायण गीता

झूठ बतायें म कोउ न जीता

 

घूरे के दिन बहुरि न पाये

परखे परखे इक जुग बीता

 

राम न उनके साथ गे बन मा

राम के साथ तो गई रहें सीता

 

अबहूँ समझत हो परजन का

तुम अपने जूतन के फीता

 

दिया बुझान है आस नहीं

आस बुझायें न देइ पलीता

 

इत्ती तेज न दौड़ लगाओ

खुल जायें जूतन के फीता

 

-         ओम प्रकाश नदीम

इसे भी पढ़ें : हर सभ्यता के मुहाने पर एक औरत की जली हुई लाश और...

इसे भी पढ़ें : हमें ये शौक़ है देखें सितम की इंतिहा क्या है

इसे भी पढ़ें : लिखो तो डरो कि उसके कई मतलब लग सकते हैं...

इसे भी पढ़ें :  भूल-ग़लती आज बैठी है ज़िरहबख्तर पहनकर

इसे भी पढ़ें :  बुलंदियों पे पहुँचना कोई कमाल नहीं, बुलंदियों पे ठहरना कमाल होता है

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest