NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
मनरेगा की बदहाली से जुड़ी वह जानकारी जो सबको जाननी चाहिए
मनरेगा योजना से जुड़ी खामियों को दूर करने के मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश भर से मनरेगा के मज़दूर और मनरेगा पर काम करने वाले कार्यकर्ता जुटे हैं। यहाँ पर हो रही चर्चाओं से मनरेगा को लेकर कुछ जानकरियां मिली हैं, उसे ही इस लेख में साझा किया गया है।
अजय कुमार
05 Aug 2022
MGNREGA

कोरोना महामारी के दौर में पूरी दुनिया की आर्थिक गतिविधियां रुक गयी थीं। अपने जीवन को बचाने के लिए भारत के शहरों से मजदूरों ने गांवों की तरफ पलायन किया था। वैसे समय में मनरेगा लाखों ग्रामीण परिवारों के साथ शहरों से गाँव लौटे मजदूरों के लिए रोजागर का सबसे बड़ा सहारा बनकर उभरा था। मनरेगा के तहत हर ग्रामीण परिवार को न्यूनतम मजदूरी के तहत 100 दिनों के रोजगार की गारंटी होती है। इस मनरेगा योजना से जुडी खामियों को दूर करने के मांग को लेकर दिल्ली के जंतर - मंतर पर देश भर से मनरेगा के मजदूर और मनरेगा पर काम करने वाले कार्यकर्त्ता जुटे हैं। यहाँ पर हो रही चर्चाओं से कुछ मनरेगा को लेकर कुछ जानकरियां मिली हैं, उसे ही इस लेख में साझा किया गया है।   

साल 2019 में अनूप सतपति कमिटी ने मनरेगा के तहत दी जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की न्यूनतम मजदूरी की सीमा 375 रूपये प्रतिदिन तय की थी।  मतलब मनरेगा के तहत प्रति दिन काम करने वाले मजदूर को 375 रूपये से कम नहीं मिलना चाहिए।  हकीकत यह है कि वित्त वर्ष 2022 में भी किसी भी राज्य में 375 रूपये प्रति दिन की मजदूरी नहीं मिल रही है। औसतन देखा जाए तो प्रति दिन के मनरेगा मजदूरी और राष्ट्रीय स्तर की न्यूनतम मजदूरी के बीच 13.8 प्रतिशत का अंतर है। जो न्यूनतम मजदूरी की सीमा राज्यों की तरफ से तय की गयी है, वह भी राज्य अपने मनरेगा मजदूरों को नहीं दे रहे हैं। कोई भी ऐसा राज्य नहीं है, जहाँ राज्य की न्यूनतम मजदूरी से ज्यादा मनरेगा के मजदूरों की प्रतीदिन की मजदूरी हो।

इसके साथ महंगाई को जोड़ दिया जाए तो हालत बद से बदतर दिखती है। पहली बात तो यही है कि न्यूनतम मजदूरी से ज्यादा किसी भी राज्य में मनरेगा मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही यानि पहले से ही इनकी हालत ऐसी है जो महंगाई से नहीं लड़ सकती। दूसरी  बात यह कि जिस दर से सरकारों ने मनरेगा की मजदूरी बढ़ाई है, उस दर और महंगाई की दर के बीच तकरीबन 4.7 फीसदी का अन्तर है। यानी सरकार ने मनरेगा मजदूरों की जो रत्ती भर मजदूरी बढ़ाई है, उसे बढ़ाते वक्त मनरेगा मजदूरों पर पड़ने वाली महंगाई की मार पर बिलकुल ध्यान नहीं दिया है।

भाजपा सरकार की बदहाल आर्थिक नीतियों की वजह से पिछले कुछ सालों की बढ़ती हुई बेरोजगारी हर दिन भयंकर रूप लेते जा रही है। मनरेगा के तहत मजदूरी मांगने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इस साल तकरीबन 3.1 करोड़ परिवारों ने मनरेगा के तहत मजदूरी मांगी है, जो साल 2006 के बाद जब से यह योजना लागू हुई तब से सबसे अधिक है।  

इसके बावजूद भी भाजपा सरकार मनरेगा के लिए आबंटित की जाने वाली हर साल की बजटीय राशि बढ़ाने के बजाए घटाने में लगी हुई है। वीत्त वर्ष 2022 - 23 के तहत मनरेगा के लिए 73 हजार करोड़ की राशि आबंटित की गयी थी। जुलाई 2022 तक का हाल यह है कि तकरीबन 48 हजार करोड़ की राशि खर्च हो गयी है। यानी वित्त वर्ष के 8 महीने बाकी हैं और मनरेगा का दो तिहाई बजट खत्म हो गया है। मौजूदा वक्त में तकरीबन 15 करोड़ लोगों की जीविका का सहारा मनरेगा पर वर्ल्ड बैंक का कहना है कि इस पर कुल जीडीपी का तक़रीबन 1.6 प्रतिशत खर्च होना चाहिए। मगर वित्त वर्ष 2022 -23 में इस पर कुल जीडीपी का महज 0.3 प्रतिशत खर्च हुआ। इन सबका सबसे बड़ा असर यह हुआ है कि मनरेगा के तहत मजदूरी समय से नहीं मिल पाती है। अब तक केंद्र सरकार पर तकरीबन दस हजार करोड़ रूपये का बकाया है। जितनी मजदूरी मिलती है, उससे घर नहीं चल पाता है। मगर मजदूरों पर जीवन काटने का और कोई चारा नहीं है, इसलिए यहाँ पर काम ढूढ़ने वालों की बाढ़ आ रही है। मनरेगा को लेकर मोदी सरकार का कामकाज उसी चाल पर है जो नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में संसद में कहा था कि मनरेगा यूपीए सरकार की असफल नीतियों का परिणाम है।  धीरे -धीरे इस योजना के साथ ऐसा व्यवहार किया जाना चाहिए कि यह खुद ही दम तोड़ दे।

MGNREGA
MGNREGA Wages
MGNREGA Funds
Workers
Inflation
poverty

Related Stories

मनरेगा मज़दूरों को सरकार गिनी पिग समझ रही है, शर्मनाक है उनके जीवन से प्रयोगः ज्यां द्रेज

मनरेगा श्रमिकों के धरने का दूसरा दिन: बजट आवंटन बढ़ाने के साथ मज़दूरी और कार्य दिवस बढ़ाने की मांग

आज़ादी के 75 साल: एक अगस्त से सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ किसानों-मज़दूरों का देशव्यापी अभियान

ग्राउंड रिपोर्ट : बीड़ी पीने वालों से भी ज़्यादा तेंदूपत्ता तोड़ने वाले आदिवासियों का मज़दूरी न मिलने से घुट रहा दम!

ग्राउंड रिपोर्टः किसानों के गले की फांस बनता जा रहा आसमान छूता मवेशियों का चारा, आलू-प्याज़ को भी आंखें दिखा रहा भूसा

छत्तीसगढ़ : दो सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मियों ने इस्तीफ़ा दिया

छत्तीसगढ़ः 60 दिनों से हड़ताल कर रहे 15 हज़ार मनरेगा कर्मी इस्तीफ़ा देने को तैयार

दक्षिण अफ्रीका में सिबन्ये स्टिलवाटर्स की सोने की खदानों में श्रमिक 70 दिनों से अधिक समय से हड़ताल पर हैं 

कश्मीर: कम मांग और युवा पीढ़ी में कम रूचि के चलते लकड़ी पर नक्काशी के काम में गिरावट

ज़रूरी है दलित आदिवासी मज़दूरों के हालात पर भी ग़ौर करना


बाकी खबरें

  • भाषा
    प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा नहीं, लेकिन विपक्षी एकता के लिए भूमिका निभाने को तैयार हूं: नीतीश
    12 Aug 2022
    कुमार ने बिहार में नवगठित सरकार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दुरुपयोग की आशंकाओं को हल्के में लिया लेकिन इतना जरूर कहा,‘‘जिन लोगों को दुरुपयोग की आदत पड़…
  • संदीपन तालुकदार
    ऑस्ट्रेलिया ने पिछली दो सदियों में अन्य महाद्वीप से अधिक स्तनपायी खोए: रिपोर्ट में ख़ुलासा
    12 Aug 2022
    रिपोर्ट में सामने आया है कि ख़तरे की सूची में सबसे अधिक वृद्धि अकशेरुकी और मेंढकों की है जबकि पक्षी और सरीसृप वे हैं जो सबसे छोटे समूहों को ख़तरे में डालते हैं।
  • भाषा
    उच्चतम न्यायालय ने ईवीएम से संबंधित प्रावधान की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज की
    12 Aug 2022
    न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-61ए को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जो चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल से…
  • नवनीश कुमार
    हरियाणा: तिरंगा नहीं तो राशन नहीं, लोग बोले- राशन के पैसे नहीं तो कहां से खरीदें झंडा?
    12 Aug 2022
    हरियाणा के करनाल जिले में गरीब लोगों को इस माह राशन लेना मंहगा पड़ रहा है। राशन कार्ड धारक अगर राशन लेने डिपो होल्डर के पास जाते हैं तो पहले उन्हें 20 रुपए का तिरंगा झंडा दिया जा रहा है। उसके बाद ही…
  • भाषा
    देश में कोविड के उपचाराधीन मामले घटकर 1,23,535 हुए
    12 Aug 2022
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 49 लोगों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,26,928 हो गई है। मौत के इन 49 मामलों में वो…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें