NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
विधानसभा चुनाव
भारत
राजनीति
यूपी चुनाव छठा चरणः 27% दाग़ी, 38% उम्मीदवार करोड़पति
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार छठे चरण में चुनाव लड़ने वाले 27% (182) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं वहीं 23% (151) उम्मीदवारों पर गंभीर प्रकृति के आपराधिक मामले हैं। इस चरण में 253 (38%) प्रत्याशी करोड़पति हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 Feb 2022
ADR Report

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान 3 मार्च को होगा। इस चरण में 57 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। चुनाव सुधार को लेकर काम करने वाली संस्था असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने इस चरण में चुनाव लड़ रहे कुल 676 उम्मीदवारों में से 670 उम्मीदवारों के घोषणा पत्र का विश्लेषण कर पाया है कि इस चरण में 27% (182) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं वहीं 23% अर्थात 151 उम्मीदवारों पर गंभीर प्रकृति के आपराधिक मामले हैं।

पार्टी के आधार पर आंकड़ों को देखा जाए समाजवादी पार्टी के 48 में से 40 उम्मीदवार अर्थात 83%, बीजेपी के 52 में से 23 अर्थात 44%, कांग्रेस के 56 में से 22 अर्थात 39%, बसपा के 57 में से 22 अर्थात 39% और आम आदमी पार्टी के 51 में से 7 अर्थात 14% उम्मीदवार पर आपराधिक मामले हैं। गंभीर आपराधिक मामलों की बात करें तो समाजवादी पार्टी के 60%, बीजेपी के 39%, कांग्रेस के 36%, बसपा के 32% और आम आदमी पार्टी के 10% उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले गंभीर प्रकृति के दर्ज हैं।

इन उम्मीदवारों पर सबसे अधिक मामले

छठे चरण के उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा आपराधिक मामले बसपा के सुधीर सिंह पर दर्ज हैं। इन पर 27 गंभीर धाराओं में 26 मामले दर्ज हैं। सुधीर सिंह गोरखपुर के सहजनवा सीट से उम्मीदवार हैं। वहीं दूसरे स्थान पर कुशीनगर की खड्डा सीट से सुभासपा के उम्मीदवार अशोक चौहान हैं। इन पर 19 मामले दर्ज हैं जबकि तीसरे स्थान पर आजाद समाज पार्टी के गोरखपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार चंद्रशेखर हैं। चंद्रशेखर पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस चरण में 8 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन पर महिलाओं के ऊपर अत्याचार से संबंधित मामले दर्ज हैं। इनमें से 2 उम्मीदवारों पर रेप का भी आरोप है। 8 उम्मीदवारों पर हत्या और 23 पर हत्या के प्रयास से संबंधित मामले दर्ज हैं।

253 उम्मीदवार हैं करोड़पति

एडीआर के मुताबिक छठे चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में से 253 अर्थात 38% उम्मीदवार करोड़पति हैं। इस चरण में समाजवादी पार्टी के 48 में से 45 अर्थात 94% उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं बीजेपी के 52 में से 42 अर्थात 81% उम्मीदवार करोड़पति हैं। बसपा के 57 में से 44 अर्थात 77% उम्मीदवार, कांग्रेस के 56 में से 26 अर्थात 46% उम्मीदवार और आम आदमी पार्टी के 51 में से 14 अर्थात 28% उम्मीदवार करोड़पति हैं। इस चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2 करोड़ 10 लाख रुपये की है।

सबसे अधिक संपत्ति वाले उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी के चिल्लूपार सीट से उम्मीदवार विनय शंकर सबसे अमीर हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति 67 करोड़ रुपये दिखाई है। वहीं जलालपुर सीट से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार राकेश पांडेय की संपत्ति 63 करोड़ रुपये की है। वह दूसरे नंबर पर हैं। बसपा के रसड़ा से उम्मीदवार उमा शंकर सिंह 54 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 38% उम्मीदवारों ने अपने ऊपर देनदारी घोषित की है जबकि 7% प्रत्याशियों ने पैन का विवरण नहीं दिया है।

सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवार

वहीं इस चरण के सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों की बात की जाए तो महाराजगंज की सिसवा सीट से आम जनता पार्टी के उम्मीदवार दीपक श्रीवास्तव ने अपनी कुल संपत्ति 500 रुपये की दिखाई है। बलिया की बेल्थरारोड (एससी) सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे शिमोन प्रकाश ने अपनी संपत्ति 6 हजार 600 सौ रुपये की दिखाई है। वहीं देवरिया की रुद्रपुर सीट से आम जनता पार्टी के उम्मीदवार नरसिंघ पाल ने नकदी के रुप में 10 हजार रुपये दिखाई है।

35% उम्मीदवारों की योग्यता इंटरमीडिएट या इससे कम

एडीआर के विश्लेषण में सामने आया है कि छठे चरण के 35% उम्मीदवारों की योग्यता इंटरमीडिएट या इससे कम हैं। इस चरण के 234 उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच है। 382 यानी 57% उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे अधिक घोषित की है। 6 उम्मीदवार डिप्लोमाधारी हैं वहीं 44 उम्मीदवार साक्षर हैं। 3 उम्मीदवार निरक्षर हैं जबकि एक उम्मीदवार ने अपनी शैक्षिक योग्यता घोषित नहीं की है।

25 से 40 आयुवर्ग के 34%  उम्मीदवार

छठे चरण के उम्मीदवारों में 25 से 40 आयुवर्ग का प्रतिशत 34 हैं अर्थात इस आयुवर्ग के 226 उम्मीदवार हैं। 52% अर्थात 346 उम्मीदवारों की उम्र 41 से 60 साल के बीच है। 15% यानी 98 उम्मीदवार 61 से 80 साल के हैं। इस चरण में केवल 10% महिला उम्मीदवार हैं। इनकी कुल संख्या 65 है।

Uttar pradesh
UP Assembly Elections 2022
UP Polls 2022
ADR Report
criminal candidates
Millionaire candidates

Related Stories

‘’पोस्टल बैलेट में सपा को 304 सीटें’’। क्या रंग लाएगा अखिलेश का दावा?

विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया

पक्ष-प्रतिपक्ष: चुनाव नतीजे निराशाजनक ज़रूर हैं, पर निराशावाद का कोई कारण नहीं है

पांचों राज्य में मुंह के बल गिरी कांग्रेस अब कैसे उठेगी?

विचार: क्या हम 2 पार्टी सिस्टम के पैरोकार होते जा रहे हैं?

उत्तर प्रदेशः हम क्यों नहीं देख पा रहे हैं जनमत के अपहरण को!

CSDS पोस्ट पोल सर्वे: भाजपा का जातिगत गठबंधन समाजवादी पार्टी से ज़्यादा कामयाब

यूपी: सत्ता के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलने वाली महिलाओं का संघर्ष हार-जीत से कहीं आगे है

BJP से हार के बाद बढ़ी Akhilesh और Priyanka की चुनौती !

यूपी चुनाव: नतीजे जो भी आयें, चुनाव के दौरान उभरे मुद्दे अपने समाधान के लिए दस्तक देते रहेंगे


बाकी खबरें

  • संजय सोलोमन
    विशेष: स्त्री अस्मिता की वो साहित्यिक जंग, जिसने पितृसत्ता को घुटनों के बल ला दिया!
    15 Aug 2022
    सावित्री बाई फुले, पंडिता रमाबाई, एक अज्ञात हिन्दू औरत, रुकैया सख़ावत हुसैन, ताराबाई शिंदे समेत कुछ अन्य महिलाओं ने आगे आकर पितृसत्ता के विरुद्ध स्त्री मुक्ति की जंग छेड़ दी।
  • हर्षवर्धन
    आज़ादी@75: भारत की आज़ादी की लड़ाई और वामपंथ
    15 Aug 2022
    आज़ादी के आंदोलन में वामपंथियों ने क्या भूमिका निभाई थी इसपर मुख्यधारा में कभी कोई खास चर्चा नहीं हुई और अगर हुई भी है तो बहुत ही संकुचित दायरे में।
  • भाषा
    स्वतंत्रता दिवस पर गूगल ने पतंग उड़ाने की परंपरा से प्रेरित डूडल पेश किया
    15 Aug 2022
    यह आकर्षक डूडल गूगल आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा हाल ही में शुरू की गई ‘इंडिया की उड़ान’ परियोजना के बाद पेश किया गया है, जो इन 75 वर्षों के दौरान भारत की उपलब्धियों का जश्न मनाता है और ‘देश की अटूट और…
  • प्रमोद कपूर
    जब भारत के आम लोगों ने अपनी जान ज़ोखिम में डालकर आज़ादी की लड़ाई लड़ी थी
    15 Aug 2022
    1946 में स्वतंत्रता की खातिर अंतिम जंग, रॉयल इंडियन नेवी म्युटिनी द्वारा लड़ी गई थी, उस आईएनए से प्रेरित युवा रॉयल इंडियन नेवी के नौसैनिकों के ऐतिहासिक विद्रोह की घटना को प्रमोद कपूर एक बार फिर से…
  • itihas ke panne
    न्यूज़क्लिक टीम
    15 अगस्त 1947 को क्या हुआ था?
    14 Aug 2022
    आज़ादी के 75 साल बाद, 'इतिहास के पन्ने' की इस ख़ास श्रंखला में नीलांजन बताते हैं की हम आज़ादी की तरफ कैसे बढे.
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें