Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

चिंताजनक: आदिवासियों पर अत्याचार में बढ़ोत्तरी, NCST द्वारा कार्रवाई में साल दर साल कमी

संसद के चालू सत्र में जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा पेश किए गए आंकड़े आदिवासियों को न्याय प्रदान करने की चिंताजनक स्थिति को दर्शाते हैं।
tribs
प्रतीकात्मक तस्वीर। 

संसद के चालू सत्र के दौरान, जनजातीय मामलों के मंत्री बिश्वेश्वर टुडू ने पिछले तीन सालों में देश में आदिवासियों के खिलाफ हुए अत्याचारों और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) द्वारा की गई कार्यवाही यानी निपटाए गए मामलों से जुड़े आंकड़ों को सदन में रखा। पिछले तीन साल के राज्य/संघ के क्षेत्रवार आंकड़े इस प्रकार हैं।
image
जैसा कि ऊपर दी गई तालिका से पता चलता है, पिछले 3 सालों में आदिवासियों के खिलाफ अत्याचारों को लेकर NCST द्वारा की गई कार्यवाही में साल दर साल काफी कमी आई है। 2019-2020 की अवधि के दौरान निपटाए गए मामलों की कुल संख्या 1558 थी, जो 2020-2021 की अवधि के दौरान घटकर 533 हो गई। इसमें और भी कमी आ सकती है क्योंकि 2020-21 में रिपोर्ट हुए 533 मामलों की तुलना में 2021-22 के दौरान केवल 368 मामलों का ही निपटारा किया जा सका है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि 2021-22 की अवधि के दौरान आयोग ने जिन मामलों पर कार्रवाई की उनमें सबसे ज्यादा मामले राजस्थान में (72)  रिपोर्ट किए गए थे। दूसरे और तीसरे सबसे ज्यादा मामले क्रमशः मध्य प्रदेश (46) और झारखंड  से (35) थे।

6 फरवरी, 2023 को संसद के विशेष बजट सत्र के दौरान, लोकसभा सदस्य अजय निषाद (भाजपा) ने आदिवासियों के खिलाफ हुए यानी दर्ज किए गए अत्याचारों के बारे में भी जानकारी मांगी। इस पर सरकार ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के आधार पर नवीनतम डेटा प्रदान किया, जो इस प्रकार है।
image
image
जैसा कि आदिवासियों के खिलाफ हुए अत्याचारों की संख्या का विवरण देने वाली तालिका से पता चलता है कि वर्ष 2019 में कुल 7570 मामले दर्ज किए गए थे, जो 2020 में बढ़कर 8272 और 2021 में 8802 हो गए। इस प्रकार 2019-2021 की अवधि के दौरान दर्ज मामलों की संख्या में वृद्धि देखी गई। इसमें से 2019 में केवल 741 मामले, 2020 में 347 मामले और 2021 में 548 मामलों में ही आरोप तय किए गए। महत्वपूर्ण यह भी है कि 2019 में 1148 लोगों, 2020 में 605 और 2021 में 824 लोगों को दोषी ठहराया गया। खास है कि इन सालों में सबसे ज्यादा मामले राजस्थान और मध्य प्रदेश राज्यों से ही रिपोर्ट हुए हैं।

NCST द्वारा निपटाए गए मामलों की संख्या, जो साल दर साल कम होती जा रही है, के उलट, इस समान अवधि (तीन सालों) में रिपोर्ट किए जाने वाले मामलों और दर्ज किए जाने वाले मामलों की संख्या, बढ़ी है।  मामलों की बढ़ती संख्या बताती है कि भारत का आदिवासी समुदाय जिस असुरक्षित वातावरण में रह रहा है, वह चिंताजनक है।

पूरा उत्तर यहां पढ़ा जा सकता है:

Atrocities on the Tribal Community.pdf from sabrangsabrang

साभार : सबरंग 

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest