Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

गुड़गांव में अफ्रीकी महिला का यौन उत्पीड़न, दो गिरफ़्तार

महिला सहारा मॉल में एक नाइट क्लब में पार्टी के लिए गई थी। वापस लौटने के दौरान उसने गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन जाने के लिए ऑटो लिया, लेकिन ऑटो चालक और उसके दोस्त उसे अपने मकान पर ले गए और यौन उत्पीड़न किया।
गुड़गांव में अफ्रीकी महिला का यौन उत्पीड़न

गुड़गांव (गुरुग्राम) हरियाणा के गुड़गांव में दो लोगों को एक अफ्रीकी महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात शीतला कालोनी में हुई।

गुड़गांव पुलिस के पीआरओ सुभाष बुकन ने बताया कि महिला सहारा मॉल में एक नाइट क्लब में पार्टी के लिए गई थी। वापस लौटने के दौरान उसने गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन जाने के लिए ऑटो लिया। इसके बाद आरोपी चालक सद्दाम और उसके दोस्त संतोष उसे अपने किराए के मकान में ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महिला को इस वारदात के बारे में किसी को नहीं बताने की चेतावनी दी।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने बाद में स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और आरोपियों का हुलिया बताया। इसके बाद एक पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया और बाद में संतोष भी गिरफ्तार हो गया। 

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest