Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

कांगो में भूस्खलन के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत

अधिकारियों ने भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या में इजाफे की आशंका जताई हैं, क्योंकि बचाव दल ढह चुके घरों के मलबे में लोगों की तलाश कर रहे हैं।
Congo
फ़ोटो साभार : EPA

किंशासा: उत्तर-पश्चिमी कांगो में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन होने के कारण रविवार देर रात कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। 

अधिकारियों ने भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या में इजाफे की आशंका जताई हैं, क्योंकि बचाव दल ढह चुके घरों के मलबे में लोगों की तलाश कर रहे हैं।

नागरिक संस्था फोर्सेस वाइव्स’ के अध्यक्ष मैथ्यू मोल के अनुसार, भूस्खलन कांगो नदी के किनारे उत्तर-पश्चिमी मोंगाला प्रांत के लिसल शहर में हुआ और पहाड़ की तलहटी में बने घरों में रहने वाले लोग इसकी चपेट में आ गए।

मोल ने कहा, ‘‘मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से बहुत नुकसान हुआ है। भूस्खलन के कारण कई घर जमींदोज हो गए हैं। कई लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हैं। ऐसे में मृतकों की वास्तविक संख्या का अनुमान लगा पाना मुश्किल है।’’

गवर्नर सीजर लिंबाया मबांगिसा ने कहा कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से मलबा हटाने और जीवित बचे लोगों को बचाने के लिए मशीनरी की सख्त जरूरत है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और पूरे प्रांत में तीन दिन के शोक की घोषणा की।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest