Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

उपचुनाव: चार राज्यों की एक लोकसभा और चार राज्यसभा के नतीजे यहां देखिए...

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा में एट्रीं मारकर इतिहास रच दिया है, तो यूपी की दोनों सीटों पर अपना दल(एस) ने जीतकर सपा के गढ़ में सेंधमारी कर दी है।
voting
प्रतीकात्मक तस्वीर। PTI

पंजाब की जांलधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की दो, मेघालय की एक और ओडिशा की एक सीट पर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं।

पंजाब में जहां सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने बहुत बड़े मार्जिन से इस सीट को जीत लिया है, और लोकसभा में अपनी एंट्री दर्ज करा ली है, तो उत्तर प्रदेश की दोनों सीटों स्वार और छानबे पर अपना दल(सोनेलाल) ने ज़बरदस्त जीत हासिल की। इसके अलावा मेघालय की सोहियोंग सीट पर भी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी ने ज़बरदस्त जीत दर्ज की है। तो ओडिशा में सत्ताधारी बीजू जनता दल ने भी झारसुगुड़ा सीट पर जीत दर्ज कर ली है। अब एक-एक सीट की बात करते हैं...

पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट

जालंधर में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के गढ़ में उसे हरा दिया है। आम आदमी पार्टी ने ये लोकसभा सीट जीत ली है। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर चौधरी को 58,691 वोटों से हरा दिया।

आपको बता दें कि पिछली चार बार से कांग्रेस लगातार इस सीट पर जीतती आ रही है। 2014 और 2019 में कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर चौधरी के पति संतोख सिंह चौधरी यहां से चुनाव जीते। हालांकि उनके निधन के बाद कांग्रेस सीट गंवा बैठी। आपको बता दें कि इस बार चुनाव में अकाली दल और बसपा साथ मिल कर लड़े थे, जिसमें अकाली दल के ओर से डॉ सुक्खविंदर सुक्खी को उम्मीदवार बनाया गया था, जो 15835 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। इसके अलावा भाजपा की हालत बेहद ख़राब रही, भाजपा ने इंदर इकबाल अटवाल 134706 वोटों के साथ चौथे नंबर पर रहे।

उत्तर प्रदेश की स्वार विधानसभा

इस सीट पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी, फिलहाल वो हार गए हैं। स्वार विधानसभा उपचुनाव में अपना दल(सोनालाल) के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी जीत गए हैं। यहां शफीक अहमद अंसारी ने 8,724 वोटों से जीत दर्ज की है। इस सीट पर अपना दल के शफीक अहमद अंसारी को 68,630 वोट मिले। जबकि सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 59906 वोट मिले।

आपको बात दें कि मुरादाबाद की कोर्ट से छजलैट मामले में दो साल कैद की सजा मिलने के बाद सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की विधायकी रद्द हो गई थी। जिसके बाद स्वार विधानसभा की सीट खाली हो गई थी। इसके बाद उपचुनाव कराने का ऐलान चुनाव आयोग की ओर से किया गया। भाजपा-अपना दल एस गठबंधन से शफीक अहमद अंसारी, उधर सपा ने अनुराधा चौहान को अपना आख़िर समय में प्रत्याशी बनाया। इसके साथ ही पीस पार्टी से मो. इरफान और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सुरेश सिंह, सुभाष सिंह और रफीक ने भी पर्चा भरा था।

उत्तर प्रदेश की छानबे सीट

छानबे विधानसभा चुनाव के नतीजे देर शाम बाद आए। इस चुनाव में अपना दल(सोनेलाल) की रिंकी कोल ने सपा की कीर्ति कोल को बड़े 9587 वोट से हरा दिया। इस चुनाव में रिंकी कोल को 76203 वोट मिले, जबकि सपा की रिंकी कोल को 66616 वोट मिले।

प्रदेश की ये विधानसभा सीट मिर्ज़ापुर ज़िले में आती है। शाम 5 बजे तक यहां 39.51 फीसदी मतदान हो चुके हैं। इस सीट पर भाजपा की सहयोगी अपना दल(एस) की प्रत्याशी और दिवंगत विधायक राहुल कोल की पत्नी रिंकी कोल मैदान में हैं। उनका मुकाबला सपा की कीर्ति कोल से है। प्रचार के आखिरी दिन 8 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिंकी कोल के लिए जनसभा कर प्रचार किया था। फरवरी, 2023 में राहुल प्रकाश कोल के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। भाजपा के साथ निषाद पार्टी के नेताओं ने भी जोर-शोर प्रचार किया। फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि रिंकी कोल को सहानुभूति वाले वोट मिल सकते हैं। वहीं सपा की ओर से कीर्ति कोल प्रताशी हैं। फिलहाल सपा और अपना दल के बीच यहां भी कांटे की टक्कर है।

ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट

झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर सत्ताधारी बीजू जनता दल की बड़ी जीत हुई है। जहां दिवंगत विधायक नबा किशोर दास की बेटी दीपाली दास भाजपा के कैंडिडेट टंकधर त्रिपाठी को 48,721 वोटों के अंतर से हरा दिया। आपको बता दें कि दीपाली को उनके पिता से भी ज्यादा वोट दिए। वहीं दीपाली ने जीत के बाद कहा कि, 'यह झारसुगुड़ा के लोगों की जीत है। जो मेरे पिता से प्यार करते थे। यह जीत नाबा दास की है। यह उस जनता की जीत है जो लोग मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल से जुड़े हैं।'

बीजू जनता दल की ओर से कैंडिडेट दीपाली दास को 1,07,198 वोट मिले। जबकि भाजपा को 58,477 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी तरुण पांडेय को महज 4,496 मत मिले। जिसके चलते उनकी जमानत तक जब्त हो गई। आपको बता दें कि 29 जनवरी को मौजूदा विधायक और तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से ही ये सीट खाली पड़ी थी।

मेघालय की सोहियोंग विधानसभा

सोहियोंग विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार सिंशर कुपर रॉय थबाह ने जीत हासिल कर ली है। आपको बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी यानी यूडीपी के उम्मीदवार एच.डी.आर लिंगदोह के निधन के कारण ये चुनाव हो रहा था। बाकी बची सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव हुए थे।

इस चुनाव में यूडीपी के सिन्शर लिंगदोह थबाह के अलावा एनपीपी के समलिन मालनगियांग, कांग्रेस के एस ओसबोर्न खरजाना, एसएचपीडीपी के सैंडोंडोर रैनथियांग, भाजपा के सेरेफ ई खरबुकी और टीएमसी के स्टोडिंगस्टार थबाह समेत 6 उम्मीदवार मैदान में थे।    

इन उपचुनावों में कई नतीजे चौंकाने वाले रहे, तो कई नतीजे पहले से तय लग रहे थे। जैसे यूपी में हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को झटका ज़रूर लगा है।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest