NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
छत्तीसगढ़: अज्ञात बीमारी के कारण 61 लोगों की मौत, ग्रामीणों का दावा
पिछले तीन वर्षों में अज्ञात बीमारी के कारण 61 लोगों की मौत हुई है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
06 Aug 2022
Chhattisgarh
Image courtesy : Mint

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के एक गांव के लोगों ने दावा किया है कि पिछले तीन वर्षों में अज्ञात बीमारी के कारण 61 लोगों की मौत हुई है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
   
जिले के कोंटा विकासखंड अंतर्गत रेंगडगट्टा गांव में ग्रामीणों ने दावा किया है कि पिछले तीन वर्षों में अज्ञात बीमारी के कारण 61 लोगों की मौत हुई है। गांव में 130 परिवार हैं तथा गांव की आबादी लगभग एक हजार है।   
हालांकि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से जानकारी मिली है कि गांव में पिछले तीन वर्ष के दौरान बीमारियों और प्राकृतिक कारणों तथा अन्य कारणों से 47 लोगों की मौत हुई है।
    
ग्रामीणों ने 27 जुलाई को सुकमा कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें दावा किया गया था कि गांव में वर्ष 2020 से अब तक हाथ-पैर में सूजन के लक्षण वाले 61 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें युवक और युवतियां भी शामिल हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मौतों को रोकने तथा समस्या के समाधान के लिए चिकित्सकों का एक दल गांव भेजने की मांग की थी। सुकमा जिले के कलेक्टर हरीश एस ने पीटीआई-भाषा को बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद पिछले सप्ताह स्वास्थ्य कर्मचारियों और अन्य विशेषज्ञों की एक टीम वहां भेजी गई थी।
   
कलेक्टर ने बताया, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पिछले तीन वर्षों में उस गांव में 47 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन उन सभी की मौत एक ही कारण से नहीं हुई है, जैसा कि स्थानीय लोगों ने दावा किया है।" 
   
उन्होंने बताया कि कुछ मृतकों के शरीर पर सूजन थी और यह विभिन्न कारणों से हो सकता है। कलेक्टर ने कहा कि जल स्रोतों के नमूनों की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार दो जल स्रोतों में फ्लोराइड का स्तर सीमा से अधिक था, जबकि कुछ जल स्रोतों में लौह तत्व अधिक था।

कलेक्टर ने कहा, ''लेकिन अभी हम यह नहीं कह सकते हैं कि पानी में भारी धातु की मात्रा के कारण मौतें हुईं है, क्योंकि उच्च फ्लोराइड वाले पानी के सेवन से हड्डियों में कमजोरी होती हैं। स्थानीय आबादी में ऐसा कोई लक्षण नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पानी में उच्च लौह तत्व भी कई जटिलताएं पैदा करता है, लेकिन इसके कारण अचानक मृत्यु नहीं हो सकती है। अन्य पर्यावरणीय कारण हो सकते हैं। शराब पीने के कारण गुर्दे से संबंधित बीमारियां एक कारण हो सकती है।''

उन्होंने कहा कि पानी और मिट्टी में भारी धातु सामग्री जैसे आर्सेनिक की पहचान के लिए विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। 

कलेक्टर ने कहा कि मामला सामने आने के बाद गांव का दौरा करने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ने ग्रामीणों का चिकित्सकीय परीक्षण किया था, जिसमें 41 लोगों के शरीर में सूजन और गुर्दे से संबंधित समस्याओं से पीड़ित होने की पहचान की गई थी।
उन्होंने कहा कि जांच से पता चला कि शरीर में यूरिक एसिड और क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ा हुआ था। मरीजों का इलाज किया जा रहा है तथा उनकी हालत स्थिर है। अधिकारी ने बताया कि मरीजों में से एनीमिया की शिकायत वाले दो ग्रामीणों को सुकमा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि आठ अगस्त को पर्यावरणीय कारणों के अध्ययन के लिए विशेषज्ञों का एक दल गांव भेजा जाएगा।
    
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) यशवंत ध्रुव ने कहा कि मौत संयुक्त कारणों से हुई हैं, जिनमें गुर्दे की बीमारियां, बुढ़ापे से संबंधित समस्याएं और मलेरिया भी शामिल हैं। ध्रुव ने कहा कि उनमें से कितनों की मौत गुर्दे की बीमारी से हुई है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।
    
उन्होंने बताया कि जांच किए गए 20 जल स्रोतों में से दो नलकूपों में फ्लोराइड की मात्रा अधिक पाई गई, जिसके बाद इसे उपयोग के लिए बंद कर दिया गया, जबकि ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए आठ जल स्रोतों का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई है, क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा सीमा से अधिक है।
    
अधिकारी ने कहा कि कुछ ग्रामीणों में पुरानी गुर्दे की बीमारी के हल्के लक्षण हैं। सभी का परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक उप स्वास्थ्य केंद्र में एक सहायक नर्स की नियुक्ति की गई है।

(न्यूज़ एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

Chhattisgarh
unknown disease
Unknown illness
Chhattisgarh Deaths

Related Stories

भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत

माओवादियों के गढ़ में कुपोषण, मलेरिया से मरते आदिवासी

मज़दूरों की मौत पर जनता का राष्ट्रीय शोक, जीवन व आजीविका के लिए सरकार से जवाबदेही की मांग


बाकी खबरें

  • भाषा
    उच्चतम न्यायालय ने ईवीएम से संबंधित प्रावधान की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज की
    12 Aug 2022
    न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-61ए को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जो चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल से…
  • भाषा
    आर्कटिक दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में लगभग चार गुना तेजी से गर्म हो रहा है: शोध
    12 Aug 2022
    एक नए अध्ययन से पता चलता है कि आर्कटिक पिछले 43 वर्षों में दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में लगभग चार गुना तेजी से गर्म हुआ है। इसका मतलब है कि आर्कटिक 1980 की तुलना में औसतन लगभग 3 डिग्री सेल्सियस…
  • सोनिया यादव
    रक्षा बंधन: बहनों को भाइयों से रक्षा का वचन नहीं प्यार और साथ चाहिए
    11 Aug 2022
    रक्षा बंधन अगर सिर्फ राखी या भाई-बहन के प्यार का त्यौहार होता तो कितना अच्छा होता। इसमें रक्षा या बंधन की गुंजाइश न होती तो कितना अच्छा होता मगर अफसोस आज भी ये त्यौहार लड़का-लड़की में भेद के विचार को…
  • baghel
    अनिल अंशुमन
    “झारखंड में फेंके गए बाउंसर पर बिहार ने छक्का लगा दिया”
    11 Aug 2022
    कुछ जानकारों के अनुसार बिहार में बदले हुए राजनीतिक हालात ने देश की सभी गैर-भाजपा सरकारों को एक ऐसा नैतिक संबल दिया है जिससे केंद्र संचालित ‘सरकार गिराने-बनाने’ के चालू सियासी कुचक्रों को लेकर उसे भी…
  • न्यूज़क्लिक टीम
    धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली
    11 Aug 2022
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी सहित कई बड़े नेता…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें