NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आधी आबादी
महिलाएं
भारत
राजनीति
देवी काली पर टिप्पणी को लेकर महुआ मोइत्रा के ख़िलाफ़ प्राथमिकी, भाजपा ने की गिरफ़्तारी की मांग
भाजपा ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मोइत्रा के खिलाफ 10 दिनों में कार्रवाई नहीं की गई तो वह अदालत का रुख करेगी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Jul 2022
mahua moitra

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की देवी काली पर विवादास्पद टिप्प्णी से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं कथित तौर पर आहत होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने बुधवार को उनकी (मोइत्रा की) गिरफ्तारी की मांग की।

देवी काली पर अपनी टिप्पणी पर विवाद खड़ा होने और सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद, भाजपा ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मोइत्रा के खिलाफ भोपाल में आईपीसी की धारा 295ए के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

आसनसोल भाजपा के जिला सचिव जितेन चटर्जी ने भी दावा किया कि मोइत्रा के खिलाफ उनकी शिकायत के आधार पर कई थानों में शिकायत दर्ज की गई है।

भाजपा की राज्य इकाई ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मोइत्रा के खिलाफ 10 दिनों में कार्रवाई नहीं की गई तो वह अदालत का रुख करेगी।

तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को यह टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया कि जिस तरह हर व्यक्ति को अपने तरीके से देवी-देवताओं की पूजा करने का अधिकार है, उसी तरह बतौर एक व्यक्ति उन्हें देवी काली के मांस भक्षण करने वाली एवं मदिरा स्वीकार करने वाली देवी के रूप में कल्पना करने का पूरा अधिकार है।

भाजपा ने मोइत्रा के इस बयान को लेकर उन पर कड़ा प्रहार किया और सवाल किया कि क्या यह हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी का आधिकारिक रूख है।

कोलकाता में एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए कृष्णानगर से सांसद मोइत्रा ने देवी काली के बारे में यह टिप्पणी उस वक्त की, जब उनसे एक फिल्म के पोस्टर के बारे में पूछा गया, जिसमें देवी काली को धूम्रपान करते हुए दर्शाया गया है।

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘‘सनातन हिंदू धर्म के नियमों के अनुसार, देवी काली की पूजा एक ऐसी देवी के रूप में कभी नहीं की जाती जो मदिरापान करती हों और मांस भक्षण करती हों। हिंदू सदियों से देवी काली को बुराई के खिलाफ शक्ति के प्रतीक के रूप में पूजते रहे हैं। उनकी (मोइत्रा की) टिप्पणियों से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हम देवी काली पर की गई टिप्पणी के लिए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करते हैं।’’

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य भर में मोइत्रा के खिलाफ पुलिस के पास सैकड़ों शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

भाजपा विधायक अधिकारी ने कहा, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस सरकार और राज्य पुलिस (भाजपा की निलंबित प्रवक्ता) नुपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के लिए बहुत सक्रिय रही है। लेकिन, उन्होंने महुआ मोइत्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस नेताओं के लिए अलग-अलग नियम नहीं हो सकते। हम 10 दिन इंतजार करेंगे और फिर अदालत का रुख करेंगे।’’

वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने मोइत्रा के बयान से अपनी दूरी बना ली है और कहा कि वह इसका समर्थन नहीं करती है। पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘ इंडिया टुडे कॉनक्लेव ईस्ट 2022 में महुआ मोइत्रा द्वारा देवी काली पर की गयी टिप्पणी एवं व्यक्त किये गये विचार उनके व्यक्तिगत हैं और पार्टी इस बयान से खुद को अलग करती है। तृणमूल कांग्रेस ऐसी टिप्पणी की कड़ी निंदा करती है।’’

तृणमूल कांग्रेस द्वारा उनकी टिप्पणियों को खारिज कने के बाद मोइत्रा ने नाराज होकर अपनी पार्टी के आधिकारिक हैंडल को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया है। 

आसनसोल भाजपा के जिला सचिव जितेन चटर्जी ने भी दावा किया कि मोइत्रा के खिलाफ उनकी शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि वह मां काली पर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की टिप्पणी को लेकर उन पर (मोइत्रा पर) हुए हमले से हैरान रह गए।

उन्होंने लोगों से कम गंभीर होने और धर्म का व्यक्तिगत रूप से आचरण करने के लिए उसे व्यक्ति पर छोड़ने का भी आग्रह भी किया।

थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘दुर्भावनापूर्ण ढंग से गढ़े गए विवाद से मैं अनजान नहीं हूं, लेकिन महुआ मोइत्रा के वह बात कहने के कारण उन पर हुए हमले से हैरान हूं जो हर हिंदू जानता है। श्रद्धालु भोग के रूप में जो चढ़ाते हैं वह देवी से ज्यादा उनके (श्रद्धालुओं के) बारे में बताता है।’’

(भाषा इनपुट के साथ)

Mahua Moitra
Trinamool Congress
West Bengal
Communalism
BJP

Related Stories

हिंदू महिलाओं की अपेक्षा मुस्लिम महिलाओं को कम मिलते हैं नौकरी के अवसर

बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों ने आरक्षण देने की मांग की

भाजपा ने अपने साम्प्रदायिक एजेंडे के लिए भी किया महिलाओं का इस्तेमाल

2022 में महिला मतदाताओं के पास है सत्ता की चाबी


बाकी खबरें

  • यूपी के बनारस में मोहर्रम के जुलूस को लेकर दो पक्षों में भिडंत, बरेली में भी टकराव
    विजय विनीत
    यूपी के बनारस में मोहर्रम के जुलूस को लेकर दो पक्षों में भिडंत, बरेली में भी टकराव
    10 Aug 2022
    ''मिर्जामुराद थाना पुलिस मौके पर मौजूद होती तो यह वारदात नहीं होती। शायद वह नींद में थी, इसलिए उपद्रवियों ने कानून अपने हाथ में लिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।''
  • medical education
    सुभाष गाताडे
    चिकित्सा शिक्षा में जातिगत भेदभाव
    10 Aug 2022
    संसदीय कमेटी ने पाया है कि अनुसूचित जाति/जनजाति के विद्यार्थियों को इम्तिहानों में बार-बार फेल किया जाता है। इतना ही नहीं जब अध्यापक स्तरों पर भरती का सवाल आता है, तो आरक्षित सीटें इसी तर्क के आधार…
  • commonwealth
    भाषा
    भारत का पांचवा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, इंग्लैंड ने बनाया पदकों का रिकॉर्ड
    10 Aug 2022
    भारत निशानेबाजी के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल नहीं होने के बावजूद 61 पदक जीतने में सफल रहा जिसमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद भारत पदक…
  • nitish
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तेजस्वी ने भी शपथ ग्रहण की
    10 Aug 2022
    राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी शपथ ली जिनके नयी सरकार में उप मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होने की संभावना है।
  • varvara rao
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    भीमा कोरेगांव मामला: उच्चतम न्यायालय ने चिकित्सकीय आधार पर वरवर राव को दी ज़मानत
    10 Aug 2022
    राव ने चिकित्सकीय आधार पर स्थायी जमानत संबंधी उनकी अपील को बंबई उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें