Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

'जादूगर' फ़ुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन, एक नज़र उनके रिकॉर्ड्स पर

किंग कहे जाने वाले पेले के नाम कुल 1269 गोल हैं, जो उन्होंने 1363 मैच में दागे हैं। उनका नाम गिनीज़ बुल ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी है।
pele

ब्राज़ील को 3 बार वर्ल्ड कप जिताने वाले 'किंग' पेले का 29 दिसंबर को 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ब्राज़ील के साओ पॉलो के अल्बर्ट आइन्सटाइन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

पेले को अब तक का सबसे महान फ़ुटबॉलर माना जाता है जिन्होंने खेल को एक जादू की तरह खेला। बेहद ग़रीब परिवार से आने वाले पेले का महानतम फ़ुटबॉलर बनने तक का सफ़र प्रेरित करने वाला तो है ही, साथ ही हैरान करने वाला भी है। पेले का संघर्ष आप ऐसे समझ लीजिये कि वह बचपन में मोज़ों से बनी फ़ुटबॉल से खेलते थे। पेले का फ़्री-फ़्लो खेलने का तरीक़ा ही है जिसने उनके खेल को इतना ख़ूबसूरत बना दिया।

आइये एक नज़र डालते हैं पेले के विभिन्न कीर्तिमानों पर…

पेले इकलौते फुटबॉलर हैं जिन्होंने 3 वर्ल्ड कप जीते हैं, उन्होंने ब्राज़ील के साथ खेलते हुए 1958, 1962 और 1970 के फीफा वर्ल्ड कप जीते हैं। अपने पहले वर्ल्ड कप में वे सिर्फ़ 17 साल, 243 दिनों की उम्र के थे।

1958 के सेमीफ़ाइनल में पेले ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ 23 मिनट में हैट्रिक लगाई थी। वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने पूरे करीयर में 92 हैट्रिक लगाई हैं।

पेले इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने 18 साल से कम की उम्र में वर्ल्ड कप में गोल दागा है, टीनेजर होते हुए 25 गोल तक पहुँचने वाले भी वे इकलौते खिलाड़ी हैं।

पेले के नाम कुल 1269 गोल हैं, जो उन्होंने 1363 मैच में दागे हैं। उनका नाम गिनीज़ बुल ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी है।

किंग कहे जाने वाले पेले ने दो बार 1 साल में 100 से ज़्यादा गोल दागे हैं। फीफा के मुताबिक 1959 में 127 और 1961 में 110 गोल दागे थे। आज तक इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं पहुंचा है।

पेले ने 1977 में सन्यास लिया था। तब तक उनके नाम 657 अंतरराष्ट्रीय गोल थे।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest