Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

मुख्यमंत्री बनने के कुछ ही घंटों में शिंदे ने ठाकरे सरकार के फ़ैसलों को पलटा, अब आरे जंगल में फिर बनेगा मेट्रो कारशेड

आपको बता दें कि सितंबर 2019 में महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेट्रो कारशेड बनाने के प्रस्ताव को पारित कर मुंबई के आरे वन क्षेत्र में पेड़ों को काटने का आदेश जारी कर दिया था। उन्होंने कहा था कि शहर का विकास सर्वोपरि है। लेकिन सरकार का यह फैसला शहर की जनता को रास नहीं आया और इसे लेकर जमकर प्रदर्शन हुए।
aarey forest
साभार: डीएनए इंडिया

मुंबई: सत्ता पर काबिज होते ही महाराष्ट्र शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे ने फैसलों की झड़ी लगा दी है। सूत्रों के हिसाब से उद्धव ठाकरे की सरकार के दौरान आरे में मेट्रो कारशेड बनाने के प्रस्ताव को वापस लिए जाने के फैसले को पलटने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए राज्य के ऐड्वकेट जनरल आशुतोष कुंभकोनी को तत्काल आदेश जारी कर दिए गए हैं कि वो आरे में कारशेड बनाने के के लिए अदालत के सामने सरकार का पक्ष  तैयार करें।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जलयुक्त शिवार योजना को पुनः शुरू करने के लिए भी सरकार जल्द एक प्रस्ताव ला सकती है।

आपको बता दें कि सितंबर 2019 में महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेट्रो कारशेड बनाने के प्रस्ताव को पारित कर मुंबई के आरे वन क्षेत्र में पेड़ों को काटने का आदेश जारी कर दिया था। उन्होंने कहा था कि शहर का विकास सर्वोपरि है। लेकिन सरकार का यह फैसला शहर की जनता को रास नहीं आया और इसे लेकर जमकर प्रदर्शन हुए। कई अभिनेता और सेलिब्रिटियों ने इसमें शिरकत थी। लोगों का कहना था कि यह वन शहर के फेफड़े हैं और 13,000 हेक्टेयर में फैली यह जगह कई आदिवासी समुदाय का घर और जैव विविधता वाली जगह है।

स्थानीय लोगों ने मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) से आरे कॉलोनी में पेड़ गिरने की अनुमति मांगने के खिलाफ कई दिनों तक शहर के अलग-स्थानों पर प्रदर्शन किए थे। लोगों का रोष और आंदोलन देख तत्कालीन मुख्यमंत्री फडणवीस ने एक प्रेस कान्फ्रन्स में कहा था कि मेट्रो कारशेड के लिए आरे में जो चिन्हित गई है उसे जैव विविधता या वन भूमि के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है। इस प्रोजेक्ट के पक्ष में उन्होंने यह भी दलील दी थी कि मेट्रो से शहर के कार्बन फुटप्रिंट में कमी आएगी।

उसी वर्ष बाद में उद्धव ठाकरे के नेत्रत्व में शिवसेना सरकार सत्ता में आ गई जिसने इस प्रस्ताव को  वापस ले लिया था।

कल उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार गिरने के कुछ ही घंटों के भीतर बृहस्पतिवार को शिंदे ने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, जबकि देवेंद्र फडणवीस ने उनके उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest