Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

लीबिया संकट जारी : खलीफा हफ्तार ने तुर्की के जहाजों पर हमले का आदेश दिया

खलीफा के प्रवक्ता जनरल अहमद अल मेसमारी ने यह जानकारी देते हुए तुर्की पर लीबिया संकट में उसके विरोधियों की मदद करने का आरोप लगाया।
फाइल फोटो
फाइल फोटो। साभार : BBC

लीबिया के शक्तिशाली खलीफा हफ्तार ने सुरक्षा बलों को देश की जलसीमा के भीतर तुर्की के पानी के जहाजों और नौकाओं पर हमला करने का आदेश दिया है। खलीफा के प्रवक्ता जनरल अहमद अल मेसमारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए तुर्की पर लीबिया संकट में उसके विरोधियों की मदद करने का आरोप लगाया।

अहमद ने कहा, "वायुसेना को लीबियाई जलसीमा में तुर्की के पानी के जहाजों और नौकाओं पर हमला करने का आदेश दिया गया है।"

उन्होंने कहा कि लीबिया में सशस्त्र बलों द्वारा तुर्की की कंपनियों और परियोजनाओं को निशाना बनाना जरूरी माना जा रहा है।

हफ्तार की स्वयंभू लीबियन नेशनल आर्मी का लीबिया के पूर्वी और अधिकतर दक्षिणी हिस्से पर नियंत्रण है। इसने त्रिपोली पर नियंत्रण करने के लिये अप्रैल में हमला किया था।

आपको बता दें कि लंबे समय तक लीबिया पर शासन करने वाले शासक मुअम्मर गद्दाफी के 2011 में सत्ता से बेदखल होने और मारे जाने के बाद से लीबिया में हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है और यहां इस्लामी कट्टरवादी मजबूत हुए हैं। खलीफा हफ्तार की अगुवाई वाली सेना त्रिपोली पर कब्जा के लिए अप्रैल की शुरुआत से ही सैन्य अभियान चला रही है, जिसके विरोध में यहां भी बड़े पैमाने पर येलो वेस्ट प्रदर्शन हुए।

(भाषा/एएफपी के इनपुट के साथ)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest