Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

किसान परेड : ज़्यादातर तय रास्तों पर शांति से निकली ट्रैक्टर परेड, कुछ जगह पुलिस और किसानों के बीच टकराव

देश और दिल्ली आज किसान आंदोलन का नया रंग देख रही है। जिसमें जोश भी है तो रोष भी।  जज़्बा है तो गुस्सा भी। जज़्बा आंदोलन का, तो गुस्सा अपनी उपेक्षा का।

72वें गणतंत्र दिवस के मौक़े पर दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर 2 महीने से आंदोलन कर रहे किसान कई दिशाओं से ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में भी किसानों का प्रदर्शन जारी है। दिल्ली की तरफ़ बढ़ते हुए किसान शांतिपूर्वक तरीक़े से पहले से तय रास्तों पर चल रहे हैं। वहीं दिल्ली के अंदर कुछ जगहों पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प होने की ख़बरें सामने आ रही हैं।

Live blog

कई दिशाओं से निकल रही है ट्रैक्टर परेड

आज किसानों की ट्रैक्टर परेड दिल्ली की सभी सीमाओं से निकल रही है। सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बार्डर से बड़े जत्थे निकल रहे हैं। इसी तरह पलवल और शाहजहांपुर बॉर्डर से भी परेड निकल रही है।

सिंघु बॉर्डर : शानदार नज़ारा

सिंघु बॉर्डर से निकलने वाला जत्था संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से बवाना-कंझावला खरखौदा चंडी होते हुए वापस सिंघु लौट जाएगा। आपको मालूम है कि सिंघु बॉर्डर किसान आंदोलन के सबसे मज़बूत केंद के रूप में उभरा है। यहां बड़ी संख्या में पंजाब और हरियाणा के किसान हैं।

टिकरी बॉर्डर

किसानों का एक बड़ा जत्था टिकरी बॉर्डर से दिल्ली में आ रहा है और नांगलोई-नजफगढ़-बादली-डासना होते हुए वापस टिकरी पंहुचेगा। ये भी काफी बड़ा जत्था है यहां भी हरियाणा और पंजाब के किसान हैं।

ग़ाज़ीपुर बॉर्डर

तीसरा जत्था ग़ाज़ीपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर रहा है और आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर-मोहन नगर-गाज़ियाबाद-डासना से वापस गाज़ीपुर पहुंचेगा। ये जत्था दिल्ली की सीमा पर 28 नवंबर को पहुंचा था हालांकि शुरुआत में ये जत्था उतना विशाल नहीं था लेकिन अब यहां हज़ारों की संख्या में किसान हैं। यहां उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और अब तो उड़ीसा और मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में किसान यहां पहुंचे हैं।

शाहजहांपुर बॉर्डर

किसानों का चौथा जत्था हरियाणा-राजस्थान के शाहजहाँपुर बॉर्डर से निकलकर मसानी डैम जहाँ किसानों का एक और जत्था है उसे लेकर केएमपी पर जाएगा। इस मोर्चे में राजस्थान के किसान बड़ी संख्या में हैं। हालंकि उनके साथ लगभग 24 अन्य राज्य महाराष्ट्र, केरल, गुजरात और हरियाणा के किसानों की संख्या भी काफी अच्छी है।

पलवल

एक और जत्था है जो हरियाणा के पलवल से निकल रहा है, सबसे अधिक विवाद यहीं था। ये किसान गाज़ीपुर बॉर्डर के मार्च के साथ शामिल होंगे।

शाहजहांपुर बॉर्डर :पुलिस किसान परेड के रास्ते में लगाए गए अवरोधों को हटाते हुए

image

टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेड हटने का इंतजार करते किसान

imageimage

शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसान परेड की पूरी तैयारी हो चुकी है।

यहां देश के लगभग 25 राज्यों के किसान अपनी झांकियों के साथ ऐतिहासिक मार्च में शामिल होने को तैयार है। इस मार्च मे बड़ी संख्या में महिलाएं भी हैँ जो इस मार्च मे प्रमुखता से अपनी बातों को रख रही है

शाहज़हांपुर बॉर्डर ,26जनवरी, किसान परेड

किसान नेताओ ने कहा शहीद किसानों के बलिदान को याद करते हुए हमने निर्णय किया है इस परेड के सबसे आगे शहीद वेदी की गाड़ी चलेगी। साथ ही उन्होंने बताया अब तक सौ से अधिक किसान अपनी शहादत दे चुके हैं

image

करनाल बाईपास पर पुलिस द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज की ख़बरें

एनडीटीवी के मुताबिक़ दिल्ली के कर्नल बाईपास और मुकरबा चौक पर पुलिस द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज की ख़बरें आ रही हैं।

अक्षरधाम पर आँसू गैस के हमले

 

उत्तर प्रदेश से आ रहे किसानों पर दिल्ली के अक्षरधाम में पुलिस द्वारा आँसू गैस के गोले से हमलों की ख़बर आ रही है। इसके साथ ही भलसवा के पास हरियाणा के किसानों पर लाठीचार्ज की ख़बरें भी आ रही हैं। न्यूज़क्लिक आपको अन्य जानकारी देता रहेगा।

 

पूरे जोश के साथ निकल रही किसान परेड

टिकरी बॉर्डर से निकली किसानों की ट्रैक्टर परेड तेज़ी से आगे बढ़ रही है। इसने टिकरी कलां को पार कर लिया है। हज़ारों लोग किसान एकता ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए।

शाहजहांपुर बॉर्डर से लाइव

शाहजहांपुर बॉर्डर से ट्रैक्टर परेड निकल रही है। वहां क्या नज़ारा है बता रहे हैं हमारे संवाददाता मुकुंद झा

शाहजहांपुर बॉर्डर : 26 जनवरी किसान परेड दिल्ली की तरफ़ कूच जारी

शाहजहांपुर बॉर्डर का क्या नज़ारा है बता रहे हैं हमारे संवाददाता मुकुंद झा

ग़ाज़ीपुर बार्डर की झलकियाँ

जहाँ किसान पुलिस बैरिकेड तोड़ कर #किसानपरेड के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

image

image

image

image

यूपी पुलिस ने की किसानों को रोकने की कोशिश, बागपत के किसान बैरिकेड पार कर आगे बढ़े

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बागपत में किसान यूनियन के सदस्यों पर लाठीचार्ज किया है, यह किसान गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। हालांकि किसानों ने दिल्ली-सहारनपुर बार्डर पर पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिये और वह दिल्ली के लिए आगे बढ़ गए।

किसान नेताओं का इल्ज़ाम है कि पुलिस ने कुछ ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की है लेकिन नाकामयाब रही क्योंकि किसानों की संख्या बहुत ज़्यादा है। बड़ौत क्षेत्र में कई बैरिकेड तोड़ कर किसान हजारों ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

ऐसी ही खबरें गौतम बुद्ध नगर से आ रही हैं, जहाँ किसानों के एक और जत्थे ने बैरिकेड तोड़ा है और आगे बढ़े हैं। इन दो बार्डर से किसान दिल्ली में प्रवेश कर रहे हैं।

 

ट्रैक्टर रैली : महिलाओं के लिए ऐतिहासिक दिन

जनवादी महिला समिति, मध्य प्रदेश की राज्य अध्यक्ष नीना शर्मा ने न्यूज़क्लिक से कहा, "आज गणतंत्र दीवाल के मौक़े एक बहुत बड़ी ट्रैक्टर रैली हो रही है। महिलाएं भी इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मौजूद हैं। यह महिलाओं के लिए भी ऐतिहासिक दिन है। आज़ादी की जंग में, महिलाओं ने एक अहम किरदार अदा किया था, आज किसान आंदोलन में भी उसी तरह महिलाएं एक अहम किरदार अदा कर कर रही हैं। कुछ महिलाएं अभी भी बहुत सी चुनौतियों का सामना कर रही है, उन्हें आगे आ कर इस किसान आंदोलन में शामिल होने की ज़रूरत है क्योंकि यह तीनों क़ानून उनकी ज़िंदगियों पर भी नकारात्मक प्रभाव डालेंगे।"

हरियाणा पुलिस ने पलवल-फ़रीदाबाद बॉर्डर पर किसानों पर किया लाठीचार्ज

पलवल : पलवल-फ़रीदाबाद बॉर्डर पर हालात नाज़ुक बनते दिख रहे हैं। यहाँ खबरें आ रही हैं कि पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया है। 1000 से भी ज़्यादा ट्रैक्टर पलवल बॉर्डर से बदरपुर की तरफ़ बढ़ चुके हैं। ख़बरों के अनुसार गदपुरी चौक पर हरियाणा पुलिस ने लाठीचार्ज की शुरूआत की है।

 

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest