NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
अर्थव्यवस्था
सतत विकास के पैरोकारों को अर्थशास्त्र का नोबेल
येल यूनिवर्सिटी के 77 साल के अर्थशास्त्री विलियम डी नोर्दहॉस और स्टर्न स्कूल ऑफ़ बिजनेस के 62 साल के अर्थशास्त्री पॉल रोमर को अर्थशास्त्र की दुनिया में दीर्घकालीन विश्लेषण के लिए नोबेल दिए जाने की घोषणा की गयी है।
अजय कुमार
10 Oct 2018
अर्थशास्त्र के नोबेल विजेता।
Image Courtesy: ndtv

तकरीबन सभी मानते हैं कि दुनिया के विकास की दिशा अर्थव्यवस्था की चाल-ढाल पर निर्भर करती है। इसलिए अगर दुनिया को सही दिशा में मोड़ना है तो यह जरूरी है कि अर्थव्यवस्था को सही तरह से नियंत्रित किया जाए। साल 2018 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाने वाला नोबेल पुरस्कार भी इसी सोच से जुड़ा है।

अर्थशास्त्र में दो लोगों को नोबेल दिए जाने की घोषणा कि गयी है। एक हैं येल यूनिवर्सिटी के 77 साल के अर्थशास्त्री विलियम डी नोर्दहॉस और दूसरे हैं स्टर्न स्कूल ऑफ़ बिजनेस के 62 साल के अर्थशास्त्री पॉल रोमर। इनमें एक का काम जलवायु परिवर्तन से जुड़ा हुआ है और एक का काम टेक्नोलॉजी से जुड़ा हुआ है। ये दोनों ही अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। इन्हें अर्थशास्त्र की दुनिया में दीर्घकालीन विश्लेषण के लिए नोबेल दिए जाने की घोषणा की गयी है।

विलियम को उनके जलवायु परिवर्तन पर किये गए काम  के लिए जाना जाता है। तकरीबन साल 1972 से विलियम ग्रीन एकाउंटिंग पर काम कर रहे हैं। यानी अर्थव्यवस्था की खाता-बही में पर्यावरण को भी शामिल किया जाए। यह समझने की कोशिश की जाए की आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण नुकसान कितना हो रहा है। इस समझ तक पहुँचने के लिए पर्यावरणीय नुकसान को मापने के लिए पैमाना बनाना बहुत मुश्किल है। विलियम ने अपने साथी के साथ पहली बार इस नुकसान को मापने के लिए डायनामिक इंटीग्रेटेड क्लाइमेट- इकॉनमी मॉडल पैमाना बनाया। पहली बार यह बताने की कोशिश की कि दुनिया के आर्थिक विकास के साथ होने वाले पर्यावरणीय नुकसान की लागत क्या होती है। विलियम की कोशिशों की वजह से ही पर्यावरण के अंतःसरकारी पैनल में ग्रीन एकाउंटिंग की बात शामिल की गयी। इसके साथ विलियम ने ही सबसे पहली बार पर्यावरण को बचाने के लिहाज से ग्रीन टैक्स की बात कही थी। उस समय इस पुरस्कार की उपयोगिता और अहम हो जाती है, जब विश्व स्तर पर पर्यावरण की अन्तः सरकारी पैनल ने यह रिपोर्ट पेश की हो कि दुनिया का तापमान अगर औद्योगिक काल से पहले के तापमान से डेढ़ डिग्री से अधिक हुआ तो दुनिया के जलवायु के मिजाज पर भयंकर खतरा पैदा होने की पूरी संभवना है। ऐसे समय में विलियम को दिया गया यह पुरस्कार जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को प्रतीकात्मक तौर पर दर्शाता है।

पॉल की कहानी भी कुछ ऐसी है। पॉल को अर्थव्यवस्था और इनोवेशन के बीच बनने वाले सम्बन्ध को विश्लेषित करने के लिए इस साल का नोबेल दिया जा रहा है। पॉल कहते हैं कि टेक्नोलॉजी की वजह से लोगों की जिन्दगी में अहम बदलाव आये हैं। टेक्नोलॉजी की वजह से जो कुछ भी हो सकता है, वह हमारे नियंत्रण में हो सकता है, अगर उस ख़ास टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दें जिसकी सबको जरूरत है, जिसकी वजह से सभी की जिन्दगी में जरूरी बदलाव आ सकते हैं। इसके लिए सामूहिक तौर पर काम करना जरूरी होगा, सभी के लिए एक जैसा नियम बनाने की जरूरत होगी, सभी तक शिक्षा पहुँचाने की जरूरत होगी। ऐसा करने पर सभी के जीवन में तेजी से बदलाव आएंगे। इसके लिए यह भी जरूरी है कि टेक्नोलॉजी का प्रसार दुनिया के एक कोने से दूसरे कोने में बिना किसी रोक टोक के होता रहे। उदाहरण के तौर पर यह सोचकर देखिये कि अगर फर्मासुटिकल (दवा क्षेत्र) में होने वाले विकास दुनिया के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में न पहुंचे तो क्या हो। इसलिए यह जरूरी है कि हर देश के नीति निर्माता इस पर भी काम करें कि आखिरकार वह क्या बाधाएं हैं, जिनकी वजह से जरूरी टेक्नोलॉजी एक देश से दूसरे देश में नहीं पहुंचते हैं। इसके साथ पॉल रोमर चार्टर सिटी के विचार के लिए भी जाने जाते हैं। पॉल कहते हैं कि दुनिया में ऐसे आर्थिक क्षेत्र भी होने चाहिए जो पूरी तरह से कानून के नियम से संचालित हो और जिन कानूनों का निर्माण सभी के हित को ध्यान में रखकर किया जाए। जैसे बिजली की जरूरत सबको है तो ऐसा कानून बनें जिससे बिजली सबको मिल पाए।

इस तरह से कहा जा सकता है कि इस साल का अर्थशास्त्र का नोबेल उन्हें दिया गया है जो आर्थिक विकास के बजाय सतत विकास पर काम कर रहे हैं। जिनकी मान्यताओं में अर्थशास्त्र तो है लेकिन ऐसा अर्थशास्त्र नहीं है जो केवल कुछ लोगों के लिए हो बल्कि ऐसा अर्थशास्त्र है जिसमें अभी से लेकर आने वाले मानवीय पीढ़ियों तक सभी की जरूरतें पूरी होती रहे।

2018 nobel prize in economic science
economics nobel
Paul Romer
william nordhaus
green economy
climate change

Trending

बीते दशक इस बात के गवाह हैं कि बिजली का निजीकरण ‘सुधार’ नहीं है
असम चुनाव: क्या महज़ आश्वासन और वादों से असंतोष पर काबू पाया जा सकता है?
महाराष्ट्र: जलगांव के हॉस्टल में लड़कियों से अभद्रता हमारे सिस्टम पर कई सवाल खड़े करती है!
दो तालिकाओं में झलकती देश की वास्तविक अर्थव्यवस्था
हिंदू मुस्लिम में बंटा चुनाव और सच्ची पत्रकारिता
Freedom House रिपोर्ट, एक्टिविस्ट शिव कुमार को बेल और अन्य

Related Stories

jrk1
अजय कुमार
कभी कृषि, रोज़गार और जलवायु परिवर्तन को आपस में मिलाकर सोचा है?
17 February 2021
बिना कृषि के भोजन नहीं मिल सकता। भोजन के बिना शरीर का कोई अस्तित्व नहीं। अगर लंबी उम्र वाली एक जिंदगी है तो उसे चलाने के लिए रोजगार भी चाहिए। यह सब
पृथ्वी पर जीवन के तीन बड़े खतरे, जिन्हें 2021 में हल करना होगा 
नोम चोमस्की, विजय प्रसाद
पृथ्वी पर जीवन के तीन बड़े खतरे, जिन्हें 2021 में हल करना होगा 
07 January 2021
हमारी इस धरती पर तीव्र गति से हो रहे विखंडन के दुष्परिणामों को आज पहले से कहीं ज्यादा ही अनुभव किया जा रहा है। 
मौसम परिवर्तन और आशा की किरण
डी रघुनंदन
मौसम परिवर्तन और आशा की किरण
19 December 2020
12 दिसबंर को पेरिस समझौते की पांचवी वर्षगांठ पर "क्लाइमेट एम्बीशन समिट, 2020" नाम की वर्चुअल समिट हुई, इसमें 70

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • IT RULES
    डॉ. राजू पाण्डेय
    अब डिजिटल मीडिया पर नियंत्रण की कोशिश में सरकार!
    05 Mar 2021
    नए इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस) नियम 2021 के विषय में जो कुछ स्पष्ट है वह भी कम चिंताजनक नहीं है- मसलन सरकार की नीयत और इस नए नियम की घोषणा की टाइमिंग।
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 16,838 नए मामले, 113 मरीज़ों की हुई मौत 
    05 Mar 2021
    देश में महाराष्ट्र और केरल के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी बढ़ते दिखे कोरोना के मामले। पंजाब में 24 घंटों में आए 1,071 नए मामले। देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 11 लाख 73 हज़ार 761 हुई।
  • GDP
    सुबोध वर्मा
    दो तालिकाओं में झलकती देश की वास्तविक अर्थव्यवस्था
    05 Mar 2021
    मामूली आर्थिक वृद्धि पर इतना हो-हल्ला हो रहा है, इसी बीच आइए इसके वास्तविक कारण और इसके अनदेखे पहलुओं पर नज़र डालते हैं।
  • काम की स्थिति और शर्तों पर नया कोड  : क्या कार्य सप्ताह में चार या छह दिन होना चाहिए?
    आंचल सिंह, गौरवजीत नरवान
    काम की स्थिति और शर्तों पर नया कोड  : क्या कार्य सप्ताह में चार या छह दिन होने चाहिए?
    05 Mar 2021
    तीन दिनों की छुट्टी की गारंटी दिये बिना चार दिनों तक निरंतर लंबे समय तक काम करने की स्थिति में सभी श्रमिकों की सेहत पर गंभीर असर पड़ेगा।
  • भाषा सिंह
    न्यूज़क्लिक टीम
    हिंदू मुस्लिम में बंटा चुनाव और सच्ची पत्रकारिता
    04 Mar 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने सांप्रदायिक रंग में चुनाव को रंगने की भाजपा की कोशिशों पर बात रखते हुए बताया कि किस तरह से फ्रीडम इंडेक्स पर देश नीचे जा रहा है। एक तरफ जहां अभिव्यक्ति की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें