Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ से ध्यान भटकाने के लिए गोवा में भाजपा ने ‘ऑपरेशन कीचड़’ चलाया: कांग्रेस

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘फिर से साबित हो गया कि भाजपा सिर्फ़ तोड़ ही सकती है।’’
goa mla

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने गोवा में अपने आठ विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद बुधवार को आरोप लगाया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता से भाजपा हताश है और इस यात्रा से ध्यान भटकाने के लिए ‘ऑपरेशन कीचड़’ चलाया गया।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि भाजपा के इन ‘तुच्छ हथकंडों’ से कांग्रेस पार पा लेगी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा की जो सफलता दिखाई दे रही है उसके कारण गोवा में भाजपा का ‘ऑपरेशन कीचड़’ तेजी से चलाया गया। यात्रा को कमजोर दिखाने के लिए रोजाना ध्यान भटकाने का प्रयास और दुष्प्रचार किया जा रहा है।’’

रमेश ने कहा, ‘‘हम रुकने वाले नहीं है। हम भाजपा के इन तुच्छ हथकंडों से पार पाएंगे।’’

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘फिर से साबित हो गया कि भाजपा सिर्फ़ तोड़ ही सकती है।’’

गोवा में कांग्रेस के आठ विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इन विधायकों में पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, विधायक दल के पूर्व नेता माइकल लोबो और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest