उचित वेतन और समानता के लिये स्विट्जरलैंड में महिलाओं का प्रदर्शन
समूचे स्विट्जरलैंड में महिलाएं उचित वेतन, समानता, यौन उत्पीड़न एवं हिंसा की रोकथाम की मांग को लेकर अपनी-अपनी नौकरियां छोड़कर सड़कों पर उतर आयी हैं। महिलाएं अपने अंत:वस्त्रों को जलाकर रोष प्रकट कर रही हैं और प्रदर्शन कर रही हैं।
देश में 28 साल में इस तरह का महिलाओं का यह पहला प्रदर्शन है। स्विस संविधान में लैंगिक समानता को शामिल करने के 10 साल बाद 14 जून 1991 को लगातार विषमताओं का सामना कर रही करीब पांच लाख महिलाएं घरों और कार्यस्थलों से बाहर निकल पड़ी थीं।
(फोटो साभार : Naidunia)
लैंगिकता को लेकर नाराजगी और कार्यस्थल पर जड़ें जमाती असामनता को लेकर बढ़ते आक्रोश ने स्विट्जरलैंड में ‘‘महिला आंदोलन’’ को जन्म दिया। इनमें कई महिलाएं घरेलू सहायिकाओं, शिक्षिकाओं और देखभाल का काम करने वाली महिलाओं के लिये अधिक वेतन की मांग कर रही हैं। आम तौर इस तरह का काम महिलाएं ही करती हैं।
स्विट्जरलैंड में महिलाएं को अभी भी पुरुषों की तुलना में 20 फीसद कम वेतन मिलता है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, समान योग्यता वाले पुरुषों और महिलाओं की मजदूरी का अंतर लगभग आठ प्रतिशत है।
लौसेन में मध्यरात्रि में सैकड़ों की तादाद में महिलाएं एकजुट हुईं और शहर के कैथेड्रल में रैली निकालते हुए शहर के केंद्र की ओर मार्च निकाला, जहां उन्होंने लकड़ियों में आग लगायी और फिर उस आग में अपनी टाई, अंत:वस्त्रों को फेंक दिया।
महिलाओं के इस प्रदर्शन को ‘‘पर्पल वेव’’ कहा गया क्योंकि इस प्रदर्शन के लिये महिलाओं ने पर्पल (जामुनी) रंग को चुना था।
(एपी/भाषा के इनपुट के साथ)
अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।