Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

याकूब मेमन, पक्षपाती न्यायपालिका एवं मृत्युदंड

न्यूज़क्लिक ने मृत्युदंड के प्रावधान और याकूब मेमन की फांसी पर मानवाधिकार कार्यकर्ता गौतम नवलखा से बात की. गौतम के अनुसार मृत्युदंड, जीने के अधिकार के प्रावधान का विरोधाभासी है और यह मौलिक अधिकारों का उन्लंघन है. नवलखा ने बताया कि हमारे सामने यह साक्ष्य मौजूद हैं जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि जिन देशों में मृत्युदंड हटाया गया है वहाँ हिंसक वारदातों में गिरावट आई है. जो यह सिद्ध करता है कि मृत्युदंड अपराध रोकने का जरिया नहीं हो सकता. याकूब मेमन की फांसी पर गौतम ने कहा कि याकूब की सज़ा कम करने के मज़बूत हालात थे और जब एक तरफ राजीव गाँधी एवं बेयंत सिंह के हत्यारों को फांसी नहीं दी गई तो याकूब मेमन को भी माफ़ किया जा सकता था. गौतम के अनुसार यह न्यायपालिका में बहुमत समुदाय के लिए किए जा रहे पक्षपात को उजागर करता है. 

                                                                                                                          

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest