Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

कर्नाटक रिज़ल्ट LiveBlog: भारी जीत के साथ कांग्रेस की सत्ता में वापसी

224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए आज नतीजों का दिन है। देखिए ताज़ा रुझान न्यूज़क्लिक पर।

आज कुछ समय बाद तय हो जाएगा कि राज्य की कमान किसके हाथ में होगी, कौन होंगे नये सरकार यानी किसकी होगी सरकार और किसकी होगी हार। क्या भाजपा फिर वापसी करेगी और अपना दक्षिण का द्वार बचा लेगी या फिर कांग्रेस उसे सत्ता के साथ दक्षिण से भी बाहर कर देगी। फ़िलहाल देखिए क्या हैं ताज़ा रुझान।

Live blog

कांग्रेस-122, भाजपा-71 और जेडी(एस)-24 सीटों पर आगे 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-122, भाजपा-71 और जेडी(एस)-24 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं को अन्य 7 सीटों पर आगे है।

image

कांग्रेस-124, भाजपा-70 और जेडी(एस)-23 सीटों पर आगे 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-124, भाजपा-70 और जेडी(एस)-23 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं को अन्य 7 सीटों पर आगे है।

image

एक सीट पर जीत के साथ कांग्रेस-129, भाजपा-67 और जेडी(एस)-22 सीटों पर आगे 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-129, भाजपा-67 और जेडी(एस)-22 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य 6 सीटों पर आगे है।

image

तीन सीटों पर जीत के साथ कांग्रेस-131, भाजपा-66 और जेडी(एस)-22 सीटों पर आगे 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-131, भाजपा-66 और जेडी(एस)-22 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य 5 सीटों पर आगे है।

image

कर्नाटक में महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, वैमनस्य के ख़िलाफ़ सख़्त जनादेश – अखिलेश

लखनऊ: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बढ़त पर समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कठघरे में खड़ा करते हुए शनिवार को कहा कि ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं वैमनस्य के खिलाफ सख्त जनादेश है।

यादव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बंटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है। ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं वैमनस्य के खिलाफ सख्त जनादेश है।’’

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस शनिवार को जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार 113 के जादुई आंकड़े को पार करते हुए राज्य में अपने दम पर सरकार बनाती और दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एकमात्र गढ़ कर्नाटक में सेंध लगाने की राह पर दिख रही है।

9 सीट पर जीत के साथ कांग्रेस 134 सीटों पर आगे, भाजपा नीचे खिसकर 64  पर पहुंची

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-134, भाजपा-64 और जेडी(एस)-22 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य 4 सीटों पर आगे है।

image

29 सीट पर जीत के साथ कांग्रेस 136 सीटों पर आगे, भाजपा फिर नीचे खिसकर 63 पर पहुंची

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-136, भाजपा-63 और जेडी(एस)-21 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य 4 सीटों पर आगे है।

image

41 सीट पर जीत के साथ कांग्रेस 137 सीटों पर आगे, भाजपा फिर नीचे खिसकर 62 पर पहुंची

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-137, भाजपा-62 और जेडी(एस)-21 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य 4 सीटों पर आगे है।

image

74 सीट पर जीत के साथ कांग्रेस 136 सीटों पर आगे, भाजपा 64 पर पहुंची

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-136, भाजपा-64 और जेडी(एस)-20 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य 4 सीटों पर आगे है।

image

कर्नाटक में बीजेपी के ख़िलाफ निर्णायक फ़ैसला : सीपीआईएम 

सीपीआईएम ने कहा है कि कर्नाटक की जनता ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी को निर्णायक रूप से नकार दिया है। यह हार बीजेपी सरकार के घोर कुशासन और भ्रष्टाचार का परिणाम है। इस फैसले से यह भी पता चलता है कि लोगों ने खुद पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव प्रचार के दौरान किए गए सांप्रदायिक प्रचार को खारिज कर दिया है।

पार्टी ने कहा, मजबूत सत्ता विरोधी लहर का फायदा कांग्रेस को हुआ है जिसने विधानसभा में भारी बहुमत हासिल किया है। बीजेपी के खिलाफ इस मजबूत फैसले के लिए पोलित ब्यूरो कर्नाटक के लोगों को बधाई देता है।

ग़रीबों की शक्ति ने भाजपा के पूंजीपति मित्रों की ताकत को हराया है।

हम कर्नाटक के गरीब लोगों के साथ खड़े थे: कांग्रेस

यह एक स्पष्ट संदेश है, हम कर्नाटक के गरीब लोगों के साथ खड़े थे वे(BJP) कर्नाटक के अमीरों के साथ थे। गरीबों ने इस चुनाव को जीत लिया। यह परिणाम 2024 के लिए मील का पत्थर है: कांग्रेस नेता केसी वेणूगोपाल

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest