Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

कर्नाटक रिज़ल्ट LiveBlog: भारी जीत के साथ कांग्रेस की सत्ता में वापसी

224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए आज नतीजों का दिन है। देखिए ताज़ा रुझान न्यूज़क्लिक पर।

आज कुछ समय बाद तय हो जाएगा कि राज्य की कमान किसके हाथ में होगी, कौन होंगे नये सरकार यानी किसकी होगी सरकार और किसकी होगी हार। क्या भाजपा फिर वापसी करेगी और अपना दक्षिण का द्वार बचा लेगी या फिर कांग्रेस उसे सत्ता के साथ दक्षिण से भी बाहर कर देगी। फ़िलहाल देखिए क्या हैं ताज़ा रुझान।

Live blog

हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा और हम अपनी सरकार बनाएंगे: कांग्रेस

हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा और हम अपनी सरकार बनाएंगे। हम आश्वस्त हैं और सभी सर्वेक्षणों ने भी कहा है कि कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने जा रही है

भाजपा और कांग्रेस 2-2 सीटों पर आगे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा और कांग्रेस 2-2 सीटों पर आगे चल रही हैं।

भाजपा-12, जेडी(एस)-2 और कांग्रेस-25 सीटों पर आगे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा-12, जेडी(एस)-2 और कांग्रेस-25 सीटों पर आगे चल रही है।

कांग्रेस-38, भाजपा-15 और जेडी(एस)-2 सीटों पर आगे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-38, भाजपा-15 और जेडी(एस)-2 सीटों पर आगे चल रही है।

हम भारी बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं : कांग्रेस

बात मुद्दों की है, हम जिन मुद्दों पर लड़े उनकी जीत हुई है। हम बहुत ही भारी बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं। हमारी पांचों गारंटियों ने काम किया है, PM मोदी का नकारात्मक प्रचार काम नहीं आया। 

कांग्रेस-74, भाजपा-45 और जेडी(एस)-16 सीटों पर आगे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-74, भाजपा-45 और जेडी(एस)-16 सीटों पर आगे चल रही है।

कर्नाटक चुनाव के शुरुआती रुझान में कांग्रेस पार्टी आगे

कर्नाटक चुनाव के शुरुआती रुझान में कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। कांग्रेस के समर्थक माउंट कार्मेल कॉलेज, बेंगलुरु में जश्न मना रहे हैं।

शुरूआती रूझानों में कांग्रेस बहुत आगे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक़ कांग्रेस 100 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा-68 और जेडी(एस)-24 सीटों पर आगे चल रही है।

कनकपुरा सीट से डीके शिवकुमार आगे

कर्नाटक की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक कनकपुरा सीट पर कांग्रेस के डीके शिवकुमार 20,000 के ज़्यादा मार्जिन से आगे चल रहे हैं। वहीं जेडीएस से बी नागराजू इस सीट पर पीछे चल रहे हैं।

कर्नाटक चुनाव परिणाम : कौन आगे—कौन पीछे

कर्नाटक विधानसभा परिणाम आने शुरू हो चुके हैं। यह चुनाव सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस दोनों के लिए बहुत अहम हैं। क्या कह रहा है कर्नाटक का जनादेश...

कांग्रेस-112, भाजपा-73 और जेडी(एस)-27 सीटों पर आगे 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-112, भाजपा-73 और जेडी(एस)-27 सीटों पर आगे चल रही है।

कांग्रेस-115, भाजपा-73 और जेडी(एस)-29 सीटों पर आगे 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-115, भाजपा-73 और जेडी(एस)-29 सीटों पर आगे चल रही है।

image

'अगर कांग्रेस कर्नाटक में जीत रही है तो यह PM मोदी और अमित शाह की हार है'

उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि, अगर कांग्रेस कर्नाटक में जीत रही है तो यह PM मोदी और अमित शाह की हार है। अपनी हार को देखते हुए उन्होंने बजरंग बली को मैदान में उतारा लेकिन उनकी गदा भाजपा पर ही पड़ गई। कर्नाटक में वही हो रहा है जो 2024 में होगा। 

कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार किया 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस मौके पर कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार के आवास के बाहर मिठाई बांटी गई। 

हॉट सीट: वरुणा से सिद्दारमैया आगे

वरुणा सीट से कांग्रेस के सिद्दारमैया आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के वी सोमन्ना दूसरे स्थान पर हैं।

कांग्रेस-121, भाजपा-69 और जेडी(एस)-26 सीटों पर आगे 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-121, भाजपा-69 और जेडी(एस)-26 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं को अन्य 8 सीटों पर आगे है।

image

कांग्रेस-117, भाजपा-75 और जेडी(एस)-25 सीटों पर आगे 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-117, भाजपा-75 और जेडी(एस)-25 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं को अन्य 7 सीटों पर आगे है।

कर्नाटक रिज़ल्ट ट्रेंड : बीजेपी पिछड़ी, कांग्रेस बहुमत की ओर

कर्नाटक चुनाव के रुझानों से स्पष्ट लग रहा है कि राज्य में बदलाव के संकेत हैं।

'निश्चित तौर पर कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी' 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, अभी तक जो ख़बर है कांग्रेस का बहुत अच्छा प्रदर्शन है। निश्चित तौर पर कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा का प्रयास रहेगा कि अन्य पार्टियों से मिलकर खरीद फरोख्त करें।

'मोदी जी ने ख़ुद को आगे रखकर वोट मांगा था तो यह मोदी जी की हार है'

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, कर्नाटक के नतीजे बिल्कुल उम्मीद के अनुकूल हैं। मोदी जी ने खुद को आगे रखकर वोट मांगा था तो यह मोदी जी की हार है...बजरंग बली की गदा भ्रष्टाचारियों के सिर पर पड़ी और भाजपा सरकार वहां से निपट गई। 

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest