Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

ओडिशा में जादू टोने के शक में छह बुजुर्ग व्यक्तियों को मानव मल खाने को मजबूर किया

पुलिस के मुताबिक ओडिशा के गंजाम जिले में इन छह व्यक्तियों को जबरदस्ती घर से बाहर निकाला और उन्हें मानव मल खाने के लिए मजबूर किया, बाद में उनके दांत तोड़ दिए।
black magic
Image courtesy: Bharatvarsh

बेहरामपुर: ओडिशा के गंजाम जिले में कुछ लोगों ने जादूटोना करने के शक में छह बुजुर्ग व्यक्तियों के दांत तोड़ दिए और उन्हें मानव मल खाने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गोपुरपुर गांव के कुछ लोगों को शक था कि छह बुजुर्ग व्यक्ति जादूटोना कर रहे हैं, जिसके चलते उनके इलाके में कम से कम तीन महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य बीमार हो गईं।

पुलिस के मुताबिक उन्होंने मंगलवार को इन छह व्यक्तियों को जबरदस्ती घर से बाहर निकाला और उन्हें मानव मल खाने के लिए मजबूर किया, बाद में उनके दांत तोड़ दिए। इन छह व्यक्तियों ने मदद की गुहार लगाई लेकिन गांव में कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया।

हालांकि, इस खबर के जिला मुख्यालय पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश राय पुलिस दल के साथ गांव पहुंचे और घायल व्यक्तियों को बचाया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 22 महिलाएं हैं।

घायल बुजुर्ग व्यक्तियों में सभी की उम्र 60 साल से अधिक है और पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत स्थिर है। राय ने कहा कि इस घटना में कथित रूप से शामिल अन्य व्यक्तियों के नाम भी उनके पास हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी के डर से गांव के लगभग सभी पुरुष फरार हो गए हैं।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest